Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, समिति प्रबंधक को हटाने के दिए निर्देश

Document Thumbnail

बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज तहसील मुख्यालय कसडोल और छरछेद के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में धान खरीदी स्थल पर काफी अव्यवस्था पाई गई। जिसके चलते कसडोल सहकारी समिति के प्रबंधक सुशील कुमार मिश्रा को हटाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता और फ़ूड अफसर चित्रकान्त ध्रुव भी उपस्थित थे।





धान खरीदी केन्द्र में निरीक्षण करते हुए कलेक्टर सुनील कुमार जैन




यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में 28 दिसंबर तक 42.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 11.19 लाख किसानों ने बेचा धान





कलेक्टर ने खरीदी स्थल पर दर्जनों बोरों में भराये धान का उलट-पलट कर निरीक्षण किया। अधिकांश धान अमानक स्तर के पाये गये। धान में मिलावट के साथ कंकड़-पत्थर भी पाए गए। धान की ढेरी किया जाकर तुलाई करना भी नहीं पाया गया। डनेज व्यवस्था भी समुचित नहीं पाई गई। कई ढेरियां बिना डनेज के पाई गई। कलेक्टर ने अव्यवस्था और गड़बड़ी पर काफी नाराज़गी प्रकट की। उन्होंने फ़ूड अफसर को दोनों खरीदी केन्द्र की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने कहा है।





यह भी पढ़ें :http://राजस्व पटवारी संघ की 14 दिसंबर से चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल खत्म





नोडल अफसरों द्वारा भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अमानक धान लाने वाले के किसानों के धान वापस किये गए और अच्छी तरह से साफ-सुथरा करके आने को कहा है। उन्होंने समिति में धान खरीदी के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप धान खरीदी की जाए, अन्यथा उनके तनख्वाह से क्षतिपूर्ति कीवसूली की जाएगी। कलेक्टर ने धान बेचने आये कुछ किसानों से भी चर्चा की और व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.