Media24Media.com: छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2434 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 35850 हुई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2434 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 35850 हुई

Document Thumbnail


रायपुर : कोरोना महामारी प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव के बड़े आकड़े सामने आये हैं. प्रदेश में आज 2434 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. वही कोरोना महामारी से एक दिन में 19 लोगों की मौत हुई है।





प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 93351 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 56580 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 35850 हैं। एक दिन में 19 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है।






यह भी पढ़ें : http://कोरोना से बचाव में सावधानी ही समझदारी, बचाव के सरल उपाय





कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 93351 हुई






स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज कुल 2434 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 748, दुर्ग से 292, बस्तर से 187, राजनांदगांव से 162, दंतेवाड़ा से 118, धमतरी से 112, बालोद से 83, सुकमा से 70, सरगुजा से 60, बलरामपुर ऐसे 53, बिलासपुर से 52, रायगढ़ व बीजापुर से 51 - 51, बेमेतरा से 49, सूरजपुर से 48, महासमुंद से 47, कबीरधाम से 44, गरियाबंद से 42, जांजगीर चांपा से 35, कांकेर से 28, मुंगेली से 26, नारायणपुर से 22, जशपुर से 17, कोंडागांव से 16, कोरबा से 13, बलौदाबाजार व गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 02 - 02, कोरिया से 01 व अन्य राज्य से 03 मरीज मिले हैं. पाए गए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.






यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 86 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1379 हुई





कल मंगलवार को मिले थे 2736 नए मरीज






स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कुल नए 2736 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें जिला रायपुर से 958, दुर्ग में 418, रायगढ़ में 197, बलौदाबाजार में 125, महासमुंद में 105, सुकमा से 86, बिलासपुर से 83, सरगुजा से 79, दंतेवाड़ा से 78, धमतरी से 77, बालोद से 70, मुंगेली से 67, कांकेर से 60, बस्तर से 59, जशपुर से 48, कोरबा से 46, राजनांदगांव से 40, सूरजपुर से 36, जांजगीर चांपा से 26, नारायणपुर से 24, बेमेतरा व गरियाबंद से 21-21, बलरामपुर से 05 और कबीरधाम से 04, कोरिया से 01, अन्य राज्य से 02 मरीज मिले थे।







Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.