Media24Media.com: up में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label up में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label up में सड़क हादसा. Show all posts

पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 10 की मौत

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश प्रदेश में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। ताजा मामला पीलीभीत का है, जहां 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों समेत 10 की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। CM योगी ने हादसे को लेकर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ के पास हुआ है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल प्रवीण ने बताया कि सुबह कुछ लोग नींद में थे। कुछ लोग जगे हुए थे। ड्राइवर को भी बार-बार झपकी आ रही थी। जैसे ही पिकअप गजरौला के पास पहुंची एक तेज धक्का लगा और चीख पुकार मच गई। किसी तरह से गाड़ी से उतरा तो देखा कि पिकअप पेड़ से टकरा गई थी।

एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

घायल प्रवीण ने बताया की लखीमपुर जिले के गोला कस्बे के रहने वाले लालमन अपने परिवार के साथ पिकअप से घर वापस लौट रहे थे। 2 साल की पोती खुशी उनकी गोद में बैठी थी। हादसे के दौरान लालमन (उम्र 63) उनकी पत्नी सरला (उम्र 60), बहु लक्ष्मी (उम्र 28), रचना (उम्र 28), पोते हर्ष (उम्र 16), पोता सुशांत (उम्र 14), पोता आनंद (उम्र 3), पोती खुशी (उम्र 2), बेटा श्याम सुंदर (उम्र 45) और ड्राइवर की मौत हो गई। बहू सीलम, बेटा संजीव, पोता प्रशांत, कृष्णपाल, यश और प्रवीण घायल हैं, जिनमें प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है।

गंगा नहाने गया था परिवार

सड़क हादसे में घायल हुए संजीव शुक्ला की बेटी कुसुम की शादी 8 दिन पहले सीतापुर जिले के मोहम्मदी में हुई थी। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के सभी लोग गंगा नहाने गए थे। वापस आते समय ये हादसा हो गया। हादसे में मृतक ड्राइवर, कृष्णपाल और घायल प्रवीण, यश शाहजहांपुर जिले के पुवायां के रहने वाले हैं।

आर्थिक सहायता देने की घोषणा

सड़क हादसे पर CM योगी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिवार​​​​​​ को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने घोषणा की गई है। सपा ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। समाज वादी पार्टी ने लिखा- अत्यंत दुखद! पीलीभीत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मृत्यु, हृदय विदारक! मृतकों की आत्माओं को शांति दे भगवान। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना। घायलों के जल्द सकुशल होने की कामना। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे सरकार।

शादी की खुशी मातम में बदली: खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, 8 बारातियों की मौत

No comments Document Thumbnail

UP के सिद्धार्थनगर के कटया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक तेज-रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो में 11 बाराती भरे हुए थे। हादसे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात गई थी। इसी बीच वापस घर लौटते समय कटया गांव के पास उनकी बोलेरो ने सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 4 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।

बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक BRD मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ है। जबकि एक घायल के परिजन उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवदेना व्यक्त की है। पीएम ने ट्वीट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। 

CM योगी ने भी जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिद्धार्थनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि UP में सड़क हादसों का ग्राफ दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है।

खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 लोगों की मौत, 32 घायल

No comments Document Thumbnail

UP के मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां के थाना नौहझील इलाके में श्रद्धालुओं से भरी बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए CHC नौहझील के अलावा नोएडा के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है।

आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अभी घायलों और मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

इससे पहले 11 मई को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो एक डंपर में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा डंपर में घुस गया।  पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बोलेरो सवार लोग मथुरा में तीर्थ यात्रा में गए थे। वहां से ग्रेटर नोएडा की तरफ घूमने आ रहे थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, 5 की गई जान, 5 दिन पहले हुई थी 7 की मौत

No comments Document Thumbnail

UP में सड़क हादसे काम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे में लगातार भीषण दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एक डंपर में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा डंपर में घुस गया। 

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बोलेरो सवार लोग मथुरा में तीर्थ यात्रा में गए थे। वहां से ग्रेटर नोएडा की तरफ घूमने आ रहे थे। मृतक महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले थे। यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना जेवर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कटर से गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस सभी को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 घायलों का इलाज ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है।

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल

हादसे में चंद्रकांत नारायण बुराड़े (उम्र 68) और उनकी पत्नी स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (उम्र 59), मालन विश्वनाथ कुंभार (उम्र 68), रंजना भरत पंवार (उम्र 60) और नुवंजन मुजावर (उम्र 53) की मौत हो गई। जबकि नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा के ADCP ने बताया कि महाराष्ट्र से 55 लोग घूमने के लिए निकले थे। 48 लोग बस में सवार थे। जबकि 7 लोग बोलेरो में थे। मरने वालों में दो लोग पति-पत्नी हैं। अन्य तीन लोग भी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 7 की मौत 

बताया जा रहा है कि गुरुवार को सभी दिल्ली घूमने के लिए जा रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई और बोलेरो डंपर में जा घुसी। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। इससे पहले 8 मई को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2 की हालत गंभीर थी। मृतकों में बुजुर्ग दंपती, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता था। 

बुजुर्ग दंपती का बेटा और पोता घायल

वहीं बुजुर्ग दंपती का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर रूप से घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। हादसे में मृत राजेश और नंदनी की हफ्तेभर पहले 29 अप्रैल को शादी हुई थी। ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, जहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है।  

मृतकों में ये शामिल 

मृतक संजय की बहन सविता ने बताया कि 28 अप्रैल को नोएडा से परिवार मथुरा गया था। हरदोई में दो शादियों में लोगों को शामिल होना था। 30 अप्रैल और 2 मई को सकलडीहा के बागलपुर क्षेत्र में दोनों शादियां थीं। इसके बाद शुक्रवार देर रात सभी एक ही कार से नोएडा के लिए निकले थे। मथुरा में हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। पूरा परिवार हरदोई में शादी समारोह में शामिल होने के बाद नोएडा वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं।

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग राज्यों के सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 10 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे का है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 बारातियों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं।


उत्तराखंड में कुदरत ने फिर बरपाया कहर , बादल फटने से 3 की मौत, 4 लापता 


दरअसल, मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बारात से लौटते समय बस खराब हो गई थी। 




वहीं देर रात करीब 1 बजे रोड किनारे खड़ी बस को दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


निजी बस ने मारी बारातियों से भरी बस को टक्कर


घटना की जानकारी मिलते ही SP सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बारात जनपद संभल के छपरा गांव से आई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एक निजी बस ने बारातियों से भरी हुई बस को टक्कर मार दी। फिलहाल रोड को प्रशासन ने खुलवा दिया है। वहीं मामूली घायलों को बेहजोई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान , वीरपाल (उम्र 60), हप्पू सिंह (उम्र 35), छोटे (उम्र 40),  राकेश सिंह (उम्र 30), अभय (उम्र 18), विनीत कुमार (उम्र 30) के रूप में हुई है, जो छपरा गांव के रहने वाले थे। जबकि भूरे (उम्र 25) कौआ खेरा गांव का रहने वाला था।


खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 की मौत


वहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में रविवार को यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में  8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में हुआ है। मरने वाले सभी लोग बड़वानी के चैरवी और सेमलेट के रहने वाले थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में दूर तक लाशें बिखर गईं थी।


जीप में सवार थे 20 से 25 लोग


पुलिस के मुताबिक जीप में 20 से 25 लोग सवार थे। रास्ते में जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में घायल लोगों को तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। 5 घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.