Media24Media.com: sukma news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label sukma news. Show all posts
Showing posts with label sukma news. Show all posts

सुकमा के नक्सल प्रभावित मोरपल्ली गांव में बना पक्का स्कूल भवन, बच्चों को अरमानों को लगे पंख

No comments Document Thumbnail

दुनिया फोर जी से फाइव जी जनरेशन की ओर बढ़ चुकी है, लेकिन विकासशील भारतवर्ष में कई इलाके आज भी ऐसे है, जहां इंटरनेट, वाट्सअप, वीडियो कॉल जैसी बातें मानों तारों से बातें करने जैसी हो। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के सघन नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की, जिसकी पहचान कल तक एक घुप्प अंधेरे से बढ़कर कुछ नहीं थी, लेकिन बदलती सोच, शासन-प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा बलों के प्रयासों ने सुकमा के इस काले अंधेरे को हटाकर, इस जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने में कामयाब हो रही है।

बुधवार का दिन मोरपल्ली वासियों के लिए खास था। वजह थी नवनिर्मित स्कूल बिल्डिंग का लोकार्पण, जिसकी सौगात कलेक्टर ने वर्चुअली दी। पक्की छत पाकर मानों बच्चों के साथ ग्रामीणों के अरमानों को पंख लगे हो। गांव में जैसे जश्न का माहौल था, ढोल की थाप पर बच्चे, जवान और बूढ़े हर कोई थिरकता रहा। यह जोश, उल्लास, उत्सव मानों मोरपल्ली गांव का स्वर्णिम भविष्य को बयां कर रहा हो। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 58 किमी दूर मोरपल्ली गांव में विकास की इबारत लिखी गई है। यहां सलवा जुडूम के दौर में बंद पड़े प्राईमरी स्कूल का ना सिर्फ फिर से संचालन शुरू हुआ बल्कि झोपड़ी में शिक्षा ग्रहण करने की मजबूरी से भी बच्चों को मुक्ति मिली है। 

स्कूली बच्चों को अरमानों को लगे पंख

करीब डेढ़ दशक बाद मोरपल्ली में पक्का स्कूल भवन का सपना साकार है। इतना ही नहीं शिक्षा में हुई प्रगति के साथ-साथ यह गांव अब संचार सेवा से भी जुड़ गया है। जिसकी बदौलत अब कमोवेश हर हाथ में एंड्राईड फोन है। इंटरनेट की बदौलत ग्रामीण आधुनिकमा से रूबरू हो रहे हैं। पहली बार मोबाईल पर वीडियो कॉल देख ग्रामीणों में गजब का उत्साह और गांव में स्कूल के फिर शुरू होने की खुशी थी। इसी दौरन गांव में मोबाइल की घंटी बजना भी सभी के लिए सुखद आश्चर्य था। वीडियो कॉल पर बातें करना ग्रामीणों के लिए मानो चांद-सितारों से बातें करने जैसा था। साल 2005 से 2010 के दरमियान मोरपल्ली गांव सलवा जुडूम और नक्सलवाद के बीच वीरान हो चला था, लेकिन समय बलवान और परिवर्तनशील होता है। 

मोरपल्ली पर छाये मायूसी के बादले छंटने लगे, गांव में स्कूल खुला और चंद महीनों में पक्की स्कूल बिल्डिंग की सौगात भी गांव वालों को मिल गई। जिन्हें सोली-पायली के नाप तौल के आगे कुछ समझ ना हो, उन ग्रामीणों के हाथों में एंड्राईड फोन, इंटरनेट पर चैट से लेकर वीडियो कॉल जैसी सौगातों ने मोरपल्ली के विकास की नई इबारत लिखी है। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और कलेक्टर विनीत नन्दनवार मोरपल्ली में नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्रामवासियों और छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा के प्रयासों से सुकमा जिले से नक्सलवाद का काला साया छट रहा है। बीते 16 सालों से बंद पड़े स्कूल, आश्रम फिर शुरू होने से जिले के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। शिक्षा सुलभ होने से सुकमा के बच्चे भी अपना सुनहरा भविष्य गढ़ पाऐंगे। नया स्कूल भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी और वे निश्चिंत होकर, पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सुकमा जिले में विकास सुनिश्चित हुआ है। अंदरुनी क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बच्चों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि आप लगातार मेहनत करें, पढ़ाई करें, आप सिर्फ कोंटा, सुकमा, छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश में अलग पहचान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरुप जिले में सलवा जुडुम के दौरान बन्द हो चुके स्कूल, आश्रम को फिर से शुरू किया जा रहा है। प्रशासन लगातार नए स्कूल आश्रम भवन बनवा रही है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सके। मोरपल्ली में नवीन स्कूल भवन इसी का उदाहरण है। जल्द ही अन्य अधूरे भवनों को भी पूर्ण कर लिया जाएगा।  

'गांव का नाम रोशन करेंगे बच्चे'

प्राथमिक शाला के उद्घाटन पर ग्रामीणों ने हरीश कवासी और कलेक्टर के प्रति आभार जताया और कहा कि गांव में स्कूल बनने से अब बच्चे अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। हमें खुशी है, कल तक झोपड़ी में बैठने को मजबूर बच्चों को पक्की छत मिली और यह बेहतर शिक्षा के साथ हमारे गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने गांव में स्कूल के फिर संचालन शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा और जिला प्रशासन का बहुत-बहुत आभार जताया।

सुकमा में 10 महिलाओं समेत 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 'पुना नर्कोम' अभियान के तहत फिर हुए मुख्यधारा में शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxalite eradication Campaign) के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ मिली है। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'पुना नर्कोम' (नई सुबह-नई शुरुआत)  अभियान से प्रभावित होकर 10 महिला नक्सली समेत 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी चरमपंथी निचले स्तर के उग्रवादी थे। सुकमा SP के मुताबिक नक्सलियों ने होली मिलन कार्यक्रम में पोटकपल्ली गांव के पुलिस कैंप में पहुंचकर सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल करने की मुहिम के तहत इन्होंने अपने हथियार डाले हैं।

सुकमा SP ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुना नर्कोम अभियान के तहत 10 महिला समेत 24 नक्सलियों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र के पोटकपल्ली नवीन कैंप में सरेंडर किया है। वहीं सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ऐसे में बड़ी संख्या में नक्सलियों के समर्पण से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सुरक्षा बलों के सामने बिना हथियार के सरेंडर कर दिया। ऐसे में सरेंडर करने वाले नक्सली फोर्स को नुकसान पहुंचाने समेत कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

SP सुनील शर्मा ने दी जानकारी

वहीं SP सुनील शर्मा ने बताया कि होली मिलन के दौरान पोटकपल्ली के 100-120 की संख्या में ग्रामीण नक्सलियों को साथ लेकर सरेंडर कराने आए थे। इस दौरान गांव वालों ने बताया कि नक्सलियों के बहकावे और दहशत की वजह से वे नक्सल संगठन से जुड़े थे, लेकिन वे अब इलाके और गांव के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों और कैंप में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के साथ होली पर्व मनाया गया। SP शर्मा का कहना है कि सुरक्षाबलों के दबाव में नक्सली समर्पण कर रहे हैं या फिर मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

इन्होंने छोड़ा हिंसा का रास्ता

बता दें कि सुकमा मे बीते दिन छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सोडी कोसा, वेट्टी हड़मा, माडवी आयता, ओयम जोगा, वेट्टी हुंगा, वेट्टी भीमा, मड़कम हांदा, सोड़ी हुंगा, सोड़ी भीमा, वेट्टी देवी, वेको देवा, वेट्टी गंगा, सोड़ी हिड़मा, वेट्टी जोगा, वेट्टी भीमें, वेट्टी नंदे, वेट्टी मुये, वेट्टी देवे, किच्चे भीमे, किच्चे रामे, माड़वी हुंगी, सोड़ी सोमड़ी, सोड़ी सोमड़ी व वेट्टी मासे शामिल हैं। सभी पोटकपल्ली गांव के रहने वाले हैं। वे सभी मिलिशिया सदस्य हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारी संख्या में नक्सलियों के समर्पण से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

बड़ी खबर: नक्सलियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है।  ताजा मामला सुकमा जिले के वारदात चिंतागुफा क्षेत्र का है, जहां नक्सलियों ने आज सुबह CRPF कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से की गई फायरिंग में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। इस कैंप को एक महीने पहले ही खोला गया है। फिलहाल अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बाकी के जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक एलमागुंडा में CRPF कोबरा बटालियन का कैंप है। इस पर सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हालांकि अभी इस हमले को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। नक्सलियों की इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा और कांस्टेबल ललित बाघ घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान CRPF के बताए जा रहे हैं।

कैंप खुलने के बाद से बौखलाए नक्सली

CRPF कोबरा कैंप चिंतागुफा से करीब 12 किलोमीटर पश्चिम दिशा और CRPF कैंप मीनपा से करीब 5.5 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह इलाका जिले का सबसे ज्यादा नक्सल संवेदनशील है। यहां कैंप खुलने के बाद से ही नक्सलियों में बौखलाहट है। जवानों ने ज्यादातर जगहों पर अपना कब्जा कर लिया है। यहां ग्रामीणों और जवानों ने साथ मिलकर 2 दिन पहले होली मिलन समारोह मनाया था।

लगातार हो रहे हमले

बता दें कि बीते दिनों कांकेर में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से SSB का जवान घायल हुआ था। रेलवे लाइन विस्तार काम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक जवान IED की चपेट में आ गया। मौके पर घात लगाए नक्सलियों ने विस्फोट के बाद जवानों पर हमला भी किया, लेकिन जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में नक्सली मोर्चा छोड़ कर भाग निकले।

वहीं 20 जनवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी एरिया कमेटी मेंबर मड़कम मुइया मार गिराया गया था, जिसके बाद चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम और माटेमरका के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। यहां से तलाशी में 3 बंदूक, 3 किलो वजनी IED, 80 मीटर बिजली का तार, 2 पिटठू बैग समेत नक्सली साहित्य बरामद किया गया था।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे है।बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल, कई नक्सलियों को गोली लगने का दावा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुकमा DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवानों को मौके से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों को मामूली चोटें आई हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।  

जानकारी के मुताबिक चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुकमा से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह करीब 10 बजे जब सर्चिंग करते हुए जवान जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में DRG के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें साथी जवानों मौके से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मुठभेड़ बंद हो गई है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग लगातार जारी है। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बों के निशान भी देखने को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

नक्सली लगातार दे रहे वारदात को अंजाम

पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगातार किसी न किसी कायराना करतूत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नक्सली लगातार पुलिस की नाक के नीचे मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।

5 साल में नक्सली हिंसा में इतने लोगों की गई जान

बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा (Naxalite violence) में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 314 आम लोग भी शामिल हैं। इनका नक्सल आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। वहीं 220 जवान शहीद हुए हैं, साथ ही 466 नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने की सुकमा जिले की तारीफ, आकांक्षी जिलों को लेकर हुई बैठक में CM भी हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में सुकमा जिले की तारीफ की। सुकमा जिले के लिए ये गौरव का पल रहा, जब PM नरेंद्र मोदी ने जिले की तारीफ करते हुए यहां हो रहे बेहतर कार्यों की चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि सहित समस्त क्षेत्रों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की राह सुदृढ़ हुई है। सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और समावेशी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। 

देशभर के आकांक्षी जिलों की बैठक में PM मोदी ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद सुकमा जिले में बच्चों के टीकाकरण में बेहतर काम हुए हैं। जिले में जहां पहले सिर्फ 40 से 50 प्रतिशत टीकाकरण होता था। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से 90 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुकमा जिले से कलेक्टर विनीत नंदनवार उपस्थित रहे।

मृत परिजनों को 84 लाख रु की स्वीकृत  

सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिला अंतर्गत प्राकृतिक घटनाओं में मृत हुए लोगों के परिजन को राजस्व पुस्तक के तहत 21 प्रकरणों में 84 लाख रु की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। इसमें हितग्राही विसम्भर, मुन्नी बाई, हीरालाल, जगरनाथ, उदित, हीरु, मोहरमनिया, सुमनिया, बंसतराम, सीमा, शेषमनी, शिवमंगल, सोमारु, कामेश्वर, सिहालो, रामलखन, पवनसिंह, नानोकुमारी, निलेश्वरी, दयाराम तिर्की, नानो दुलारी को 4-4 लाख रु की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, कोबरा के इंस्पेक्टर ने दी जान

No comments Document Thumbnail

सुकमा जिले के किस्टाराम के पालाचमा की पहाड़ियों में कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। इधर, पुलिस कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है। घटनास्थल पर बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। घटना की पुष्टि सुकमा के SP सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक किस्टाराम इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जब जवान पालाचमा की पहाड़ियों पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

कोबरा के जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा के जवान वीरेंद्र सिंह को गोली लगी थी, जिन्हें साथी जवानों ने घटनास्थल से निकाला और हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन घायल जवान ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि सुकमा से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है। 

कोबरा के इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड

इधर, सुकमा जिले में ही कोबरा 206 'ए' कंपनी में तैनात इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंस्पेक्टर की लाश कैंप के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकती मिली है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। जिसके बाद शव को नगालैंड उनके निवास भेजा गया है। इधर, पुलिस अफसरों के द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नगालैंड के दिमापुर के रहने वाले वांलंग (उम्र 37) की 23 दिन पहले 7 दिसंबर को सुकमा जिले के बुरकापाल कोबरा 206 'ए' में पोस्टिंग हुई थी। 

जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर गुरुवार की शाम तक सभी के साथ नॉर्मल बर्ताव कर रहे थे। रात 8 बजे के करीब वे बाथरूम गए,जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक इंस्पेक्टर बाथरूम से नहीं निकले तो कैंप के अन्य जवानों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इंस्पेक्टर की फंदे से लटकती लाश को देख कर फौरन अन्य अफसरों समेत सुकमा SP को इसकी सूचना दी गई। जवानों ने शव को नीचे उतारा। जिसके बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करने लिए अस्पताल भेजा दिया था। शुक्रवार को मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को नगालैंड भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BIG NEWS: जम्मू-कश्मीर में 3 आतंकी ढेर, सुकमा में 5 लाख के इनामी सहित 2 नक्सलियों का खात्मा

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकी को मार गिराया है। 


सुरक्षबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। हालांकि शव अभी तक कब्जे में नहीं लिया गया है। पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है।

इधर, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों के बीच मुठभेड़ में सुराक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में एक पांच लाख रुपए का ईनामी है। सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। उसकी पहचान नक्सली कमांडर कवासी हूंगा के रूप में हुई है जबकि दूसरे नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं। सुकमा SP सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, हालांकि इलाका बेहद संवेदनशील है इसलिए जवानों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

जवाबी फायरिंग में दोनों नक्सली ढेर

जानकारी के मुताबिक सुकमा पुलिस को सूचना मिली थी कि, जिले के गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मैजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ 217 बटालियन और कोबरा 202 बटालियन को रवाना किया गया। मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।

साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं  

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in the year 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।

सुकमा में 2 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 'पुना नर्कोम' अभियान के तहत फिर हुए मुख्यधारा में शामिल

No comments Document Thumbnail

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxalite eradication Campaign) के तहत सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि जिले के एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने CRPF DIG योज्ञान सिंह और SP सुनील शर्मा के सामने सरेंडर किया है। तीनों नक्सली राज्य सरकार के पुनर्वास नीति और जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'पुना नर्कोम' अभियान से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। 


SP सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शासन की पुनर्वास नीति और जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण, अत्याचार, बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने, स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े 3 नक्सली सदस्यों ने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों में रमेश मड़कम उर्फ जीवन LOS सदस्य, सीतानदी एरिया कमेटी अन्तर्गत (मैनपुर-नुआपाड़ डिवीजन) इनामी 1 लाख रूपये), कवासी जोगा (सीएनएम कमांडर, दुलेड़ आरपीसी अंतर्गत इनामी 1 लाख रूपये ) और दुधी भीमा (जोनागुड़ा मिलिशिया प्लाटून सदस्य) ने सरेंडर किया है।

सरेंडर नक्सलियों को दिया गया प्रोत्साहन राशि

सुकमा के CRPF DIG ऑफिस में पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने तीनों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की राहत और पुनर्वास नीति के तहत दस-दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया है। वहीं सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

BIG NEWS: जवानों को मिली बड़ी सफलता, जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकी ढेर, सुकमा में एक नक्सली का खात्मा

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं, जिसमें सुरक्षाबल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनंद इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस भी मौके पर है। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हुई मुठभेड़ में जहां सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था तो वहीं सेना का एक जवान घायल भी हुआ।

 



अधिकारियों के मुताबिक उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने इससे पहले मुठभेड़ में जहां तीन सैनिकों के घायल होने की जानकारी दी थी, वहीं श्रीनगर में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एमरॉन मुसावी ने कहा कि सेना का सिर्फ एक जवान घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को जंगल से निकाल लिया गया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है और अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।



बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान शहीद


वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का 27  साल जवान शहीद हो गया है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। उन्होंने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि जवान को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सिपाही वैद्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के घुमारवीं गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां वनिता देवी हैं। उन्होंने कहा कि 'सिपाही कमल देव वैद्य एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरक और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।'


सुकमा में एक नक्सली ढेर


इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में  DRG के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों के साथ मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। मौके से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके पर एक भरमार बंदूक भी बरामद हुई है। मुठभेड़ मीनपा पदिगुड़ा के जंगलों में हुई है। शहीदी सप्ताह के मद्देनजर DRG, CRPF 150 वाहिनी और 131 वाहिनी के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ की पुष्टि SP सुनील शर्मा ने की है।


साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं  



अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in the year 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।

31 जनवरी और 1 फरवरी को दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के दौरे पर CM, रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे स्वास्थ्य मंत्री

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के दौरे(CM Dantewada and Sukma Tour) पर रहेंगे। CM बघेल निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर से आज सुबह 11.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.35 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे गामावाड़ा में देवगुड़ी के लोकार्पण करेंगे और 2.20 बजे दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे।





यह भी पढ़ें: माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी





सीएम बघेल शाम 4.35 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे और 5.20 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.50 बजे विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।









मुख्यमंत्री बघेल 01 फरवरी को सुबह 10.45 बजे पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज-एकता परिसर का भूमिपूजन करने के बाद 11.30 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे सुकमा ज्ञानोदय परिसर पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा का लोकार्पण करेंगे।





यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल दौरे पर शाह की जगह जाएंगी स्मृति ईरानी, कोलकाता में रैली को करेंगी संबोधित





मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे विवेकानंद युवा शक्ति परिसर में जिला ग्रंथालय का लोकार्पण करने के बाद सुकमा स्टडी क्लब में छात्रों से चर्चा करेंगे और फिटनेस सेंटर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे।





सीएम इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल(CM Dantewada and Sukma Tour)





कार्यक्रम स्थल पर वे विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे गादीरास रोड के समीप सर्व आदिवासी समाज के नवीन भवन का लोकार्पण करने के बाद 3.05 बजे सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। बघेल शाम 4.05 बजे सुकमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।





रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे स्वास्थ्य मंत्री





पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 31 जनवरी यानी आज प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे।









मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.