Media24Media.com: Lok Sabha Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Lok Sabha Election. Show all posts
Showing posts with label Lok Sabha Election. Show all posts

Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : आज पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Fifth Phase Voting : छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं।


पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं।

केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से कर रही थीं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चौथे कार्यकाल पर नजर हैं। उनका मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक (लखनऊ मध्य से) रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान हो रहा है।


पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति और सांसद लल्लू सिंह-फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मुकाबले में हैं। बिहार की पांच लोकसभा सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी मतदान है, जिसमें 80 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बाकी दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मैदान में हैं। सारण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य से है।

इस चरण में 2.46 करोड़ नागरिक 264 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान करने के पात्र हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), भारती पवार (डिंडोरी) और कपिल पाटिल (भिवंडी), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण), और मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और भाजपा उम्मीदवार एवं वकील उज्ज्वल निकम (मुंबई उत्तर मध्य सीट) इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। इनके अलावा धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण में भी है। पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेरामपुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट पर मतदान होगा। बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के देबदूत घोष से है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में चतरा से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन तीनों सीट पर जीत दर्ज की थी। ओडिशा की पांच लोकसभा सीट और 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रचार अभियान समाप्त हो गया। राज्य में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्य सरकार में उनके सहयोगी बिक्रम अरुखा, निरंजन पुजारी, पीके अमात, तुकुनी साहू, रीता साहू और एसपी नायक शामिल हैं। कुल मिलाकर 40 उम्मीदवार अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। छठे और सातवें चरण का मतदान क्रमश: 25 मई और एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी।

 

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, राजनाथ, राहुल और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election: लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव को लेकर शनिवार शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों व विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए 144 प्रत्याशी और लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शनिवार को शाम छह बजे से सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए भी चुनाव प्रचार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। 

आईएनडीआईए के लिए पांचवां चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें कांग्रेस की रायबरेली व अमेठी सीट का चुनाव है। सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर इस बार उनके बेटे व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं और अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं।

पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा की सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि ये सीटें लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच तथा बलरामपुर जिलों में आती हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाया जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दिन मतदेय स्थलों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगाई गई है।


प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, कहा - मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा

No comments Document Thumbnail

 Loksabha Election 2024 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे अपने भाई राहुल गांधी के लिए 8 मई से प्रचार शुरू कर दिया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।


 उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा दिया। पांच किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। 

प्रियंका ने रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।


Lok Sabha Election : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार के साथ किया मतदान, 11 सीटें जीतने का किया दावा

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election :  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार सहित मतदान किया. बिलासपुर के शेफर स्कूल मतदान केंद्र में मतदान कर उन्होंने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में आने का दावा किया है.


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस तरह का माहौल पूरे देश में है इससे पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनने वाली है. देश के भविष्य और विकास के लिए अब तक के 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना काम किया है उतना काम 70 सालों में नहीं हुआ है. यही कारण है कि प्रदेश सहित देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है और इसी लहर से भाजपा 400 सीट पाने में कामयाब होगी.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया है कि जिस तरह से देश में लोग भाजपा को मतदान करने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इसी तरह प्रदेश में वोट करने प्रदेश की जनता घर से निकल रही है और वह भाजपा को वोट कर रही है.

देखें कहा कितना पड़ा मतदान

बिलासपुर – 10.38%
बेलतरा – 11.95%
बिलासपुर – 11.55%
बिल्हा – 10.93%
कोटा – 04.51%
लोरमी – 13.74%
मस्तूरी – 6.65%
मुंगेली – 13.13%
तखतपुर – 10.90%
दुर्ग – 13.96%
अहिवारा – 18.99%
बेमेतरा – 11.51%
भिलाई नगर – 11.49%
दुर्ग सिटी – 13.27%
दुर्ग ग्रामीण – 18.74%
नवागढ़ – 11.13%
पाटन – 16.36%
साजा – 10.45%
वैशाली नगर – 14.29%
जांजगीर चांपा – 12.85%
अकलतरा – 17.53%
भिलाईगढ़ – 16.00%
चंद्रपुर – 06.28%
जैजैपुर – 09.32%
जांजगीर चांपा – 16.21%
कसडोल – 14.16%
पामगढ़ – 14.15%
सक्ती – 07.80%
कोरबा – 15.54%
बैंकुठपुर – 14.50%
भरपुर सोनहत – 20.17%
कटघोरा – 14.80%
कोरबा – 09.96%
मनेंद्रगढ़ – 14.10%
मरवाही – 17.40%
पाली तनाखार – 18.05%
रामपुर – 16.55%
रायगढ़ – 18.05%
धरमजयगढ़ – 19.20%
जशपुर – 19.72%
खरसिया – 18.49%
कुनकुरी – 20.03%
लैलुंगा – 20.29%
पत्थलगांव – 17.73%
रायगढ़ – 15.45%
सारंगढ़ – 14.84%
रायपुर – 9.78%
अभनपुर – 6.60%
आरंग – 6.58%
बलौदाबाजार – 12.20%
भाटापारा – 13.11%
धरसींवा – 14.11%
रायपुर ग्रामीण – 09.12%
रायपुर सिटी उत्तर – 6.67%
रायपुर सिटी दक्षिण – 10.21%
रायपुर सिटी पश्चिम – 8.45%
सरगुजा – 13.80%
अंबिकापुर – 10.10%
भटगांव – 15.52%
लूंड्रा – 08.50%
प्रतापुपर – 16.84%
प्रेमनगर – 16.54%
रामानुजगंज – 12.46%
समरी – 15.54%
सीतापुर – 14.27%


कल 1 करोड़ 39 लाख मतदाता 7 लोकसभा सीटों के लिए डालेंगे वोटः बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी.


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

7 लोकसभा सीटों में मतदाताओं का आंकड़ा

कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285
पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121
महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544
तृतीय लिंग मतदाता 620

फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416

मतदान केंद्र और ड्यूटी में तैनात कर्मियों की जानकारी-
तीसरे चरण में मतदान के लिए 77592 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है.

कूल 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं.
306 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे.

तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी. कुल 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं.

15 हजार 701 मतदान केंद्रों में से 7887 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, रायगढ़ के 15 हजार 701 मतदान केंद्र में 37855 बैलट यूनिट, 19097 कंट्रोल यूनिट, 20984 वीवीपैट से मतदान होगा.

मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सुविधाएं

गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था व्यवस्था की गई है. कूलर की भी व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे. पेयजल, नींबू पानी और ORS घोल की व्यवस्था की जाएगी. वहीं मेडिकल कीट के साथ मितानिनें भी मौजूद रहेंगी.

Lok Sabha Election : सूरजपुर में नड्डा ने कांग्रेस की आलोचना की, बोले -पहले धर्म और जाति के नाम पर होती थी राजनीति

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election :  भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की परिऔर संस्कृति को बदल दिया है।


नड्डा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज के समर्थन एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहां सात मई को मतदान होना है। नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर भगवान राम विरोधी एवं सनातन धर्म विरोधी होने और राष्ट्र विरोधियों का साथ देने का भी आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण करने के लिए दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। यह उनका एजेंडा और उद्देश्य है।'

नड्डा ने कहा, ‘‘(पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? क्या आप उन्हें सबक सिखाएंगे?’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों, आदिवासियों और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण कभी नहीं छीनने नहीं देगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, दस साल पहले, देश में वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति होती थी लेकिन मोदी जी ने राजनीति की परिऔर संस्कृति बदल दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सांसद चुनने के लिए नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘‘विकसित भारत’’ के संकल्प को पूरा करने के लिए है।


x

कांग्रेस को एक और झटका, पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election  : ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पर्याप्त फंड नहीं मिलने का हवाला देते हुए अपना टिकट लौटा दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया… अपने कैम्पेन में कम से कम खर्च करने का प्रयास किया, इसके बावजूद मैं आर्थिक रूप से संघर्ष करती रही और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान को कायम नहीं रख सकी.


 सुचारिता मोहंती ने कहा, ‘मुझे पार्टी से फंड देने से इनकार कर दिया गया. विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया. भाजपा और बीजद पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं. यह मेरे लिए मुश्किल था. हर जगह धन का अश्लील प्रदर्शन हो रहा है. मैं उस तरह प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती. मैं एक पीपल-ओरिएंटेड कैम्पेन चाहती थी लेकिन धन की कमी के कारण यह भी संभव नहीं था. कांग्रेस भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. भाजपा सरकार ने पार्टी को पंगु बना दिया है. खर्चों पर काफी तरह का प्रतिबंध है. मुझे पुरी में जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. वे बदलाव चाहते हैं.

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को लिखे पत्र में सुचरिता ने कहा, ‘पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारा अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया है. पार्टी के ओडिशा प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार जी ने स्पष्ट रूप से मुझसे बचाव करने के लिए कहा है. मैं एक सैलरीड प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थी, जो 10 साल पहले चुनावी राजनीति में आयी. मैंने पुरी में अपने कैम्पेन में अपना सब कुछ झोंक दिया. मैंने अपने चुनाव अभियान को फंड करने के लिए पब्लिक डोनेशन कैम्पेन चलाने की कोशिश की. लेकिन अब तक इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है. मैंने खर्च को भी न्यूनतम करने का प्रयास किया.

उन्होंने आगे लिखा, ‘चूंकि मैं अपने दम पर धन नहीं जुटा सकी, इसलिए मैंने आपका और हमारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का दरवाजा खटखटाए, और पुरी संसद सीट पर एक प्रभावशाली अभियान के लिए आवश्यक पार्टी निधि देने का आग्रह किया. यह स्पष्ट है कि केवल धन की कमी ही हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है. मुझे खेद है कि पार्टी फंडिंग के बिना, पुरी में अभियान चलाना संभव नहीं होगा. इसलिए, मैं पुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस का टिकट वापस कर रही हूं. ऐसे समय में जब सत्तारूढ़ सरकार हर जगह धन का भद्दा प्रदर्शन कर रही है, मैं बिना फंड के चुनाव नहीं लड़ सकती.


संविधान और आरक्षण पर आक्रमण की कोशिश में बीजेपी के लोग : राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024: आरक्षण पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा के लोग आरक्षण पर और संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं और इसको खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. यह बिल्कुल गलत है और हम यह कभी नहीं होने देंगे.


RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन

उधर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण के पक्ष में बयान देते हुए कहा, इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस ने हमेशा संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन किया है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का उल्लेख किया और कहा कि इसमें झूठा दावा किया गया है कि आरएसएस आरक्षण का विरोध करता है.

राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा कैसे, एक नेता कैसे? यह विचारधारा की लड़ाई है. हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और जो हिंदुस्तान को संविधान ने दिया, उसकी रक्षा हम कर रहे हैं और उनका लक्ष्य संविधान को किसी न किसी तरह खत्म करना है. वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं. संविधान कहता है कि हिंदुस्तान के सभी लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए. संविधान ने करोड़ों लोगों को आरक्षण दिया है. दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया, लेकिन वे खत्म करना चाहते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के पास सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और पुलिस… सभी संस्थाएं हैं. चुनाव आयोग हो, न्यायपालिका हो, सभी संविधान के तहत बनाए गये हैं. सभी को एक समान अधिकार की बात संविधान में कही गयी है. संविधान नींव था. उनसे ये चीजें निकली है. ये लोग इनको नष्ट करना चाहते हैं. वे लोग अलग-अलग संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं.

संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना बीजेपी का उद्देश्य : राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि उनका मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।


उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है-संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना।



राहुल गांधी ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह बीजेपी की राह में खड़ी है। उनका कहना है, ‘‘जब तक कांग्रेस है - वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।

कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता इस लोकसभा चुनाव में लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रयास में है।


पहले मतदान फिर ससुराल, विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से ही मतदान जारी है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पोलिंग बूथों पर दुल्हा-दुल्हन भी वोटिंग करने पहुंचे। विकासखंड कोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन सोनाली ने भी मतदान किया। गांव बकरोड़ा से सोनाली अपने दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची। सोनाली ने कहा कि सभी लोग मतदान अवश्य करें।


वहीं, हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन ने अपना वोट डाला। इसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर के लिए विदा हुई। दुल्हन गायत्री ने सभी लोगों से अपील भी की है कि मतदान करने जरुर जाएं। क्योंकि सबसे पहले वोट डालना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।  



बता दें कि सभी पांचों सीटों पर शांतिपूर्वक कड़ी सुरक्षा में मतदान चल रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदान के लिए राज्य के 13 जिलों में 11,729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य की सभी लोकसभा सीटों—पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा (आरक्षित), हरिद्वार और नैनीताल से सांसद बनने के इच्छुक 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। 


लोकसभा 2024 की पहली चुनावी अग्निपरीक्षा आज , वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. 102 सीटों पर कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पांच साल पहले इन सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी था और कांग्रेस काफी पिछड़ गई थी. इस बार के बदले हुए सियासी समीकरण में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.


पहले चरण में पूर्वोत्तर के छह राज्यों, जिसमें लोकसभा की 9 सीटें हैं. दक्षिण भारत के तमिलनाडु की सभी 39 सीटें और लक्षद्वीप की 1 सीट है. अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, असम की 4, छत्तीसगढ़ की 1, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, राजस्थान की 12, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 3, तमिलनाडु की 39, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर वोटिंग है.

102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि पहले फेज की जिन 102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं, उसमें 134 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं तो 1491 पुरुष कैंडिडेट हैं. बसपा के 86, बीजेपी के 77, कांग्रेस के 56, AIADMK के 36, DMK के 22, टीएमसी के 5, आरजेडी के 4, सपा के सात, आरएलडी के 1, एलजेपी (आर) के एक और जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से एक उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.

छतीसगढ़ के बस्तर में आज लोकसभा चुनाव के प्रथम में मतदान है. जिसको लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान के समय से पहली ही मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ दिखाई दे रही है. महिला, पुरुष और युवा मतदान करने के लिए सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारें लगाकर खड़े हुए है. 

मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

सभी मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों ने मॉक पोल कर लिया है और बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कहीं भी ईवीएम मशीन को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप अपने गृह ग्राम कलचा के शासकीय प्राथमिक शाला में मतदान करेंगे.

वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा सुकमा जिले के नागारास प्राथमिक शाला में मतदान करेंगे. इधर इन मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है. खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों  में टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई है. वही विधानसभा चुनाव की तरह ही बस्तर लोकसभा चुनाव में भी ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिल रहा है.

Lok Sabha Election : पहले तो 180 का अनुमान था, अब लगता है 150 पर सिमट जायेगी भाजपा: राहुल गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर खूब हमला बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पहले तो मुझे लगता था कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में करीब 180 सीटें मिल जाएंगे, लेकिन अब लगता है कि ये लोग 150 पर ही सिमट जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के INDIA गठबंधन के पक्ष में खामोश लहर है। इस दौरान राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के फैसले का पालन करूंगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आप पर तंज कसा है कि एक नेता एक झटके में गरीबी खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि गरीबी एक झटके में खत्म करने की बात किसी ने नहीं कही। लेकिन हमारे पास फॉर्मूला है, जिससे देश में गरीबी और असमानता खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के संसाधनों को 22 से 25 लोगों के बीच ही बांट दिया है। उसे हमको खत्म करना है और हर समाज की भागीदारी बढ़ानी है। इससे गरीबी अपने आप खत्म होने लगेगी। इसी मंशा से हम जातिगत जनगणना की मांग भी कर रहे हैं।  

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तो संविधान तक खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है, भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, ‘इंडिया’ गठबंधन इसकी रक्षा कर रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकसभा चुनाव में एक भी वोट बंटे नहीं। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम गाजियाबाद में इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं क्योंकि यह यूपी का बॉर्डर है। यहीं से भाजपा को विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अच्छे से स्वागत करना जानते हैं तो फिर जोरदार विदाई देना भी आता है। अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बदलाव की बयार बहेगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। 

मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कन्हैया कुमार बीजेपी के मनोज तिवारी को टक्कर देंगे. कांग्रेस ने 10 लोकसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है, जिसमें कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी.


कांग्रेस ने अब दिल्ली के लिए अपने सारे उम्मीदवार उतार दिए हैं, कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया गया है. वहीं नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज चुनाव लड़ेंगे.



पंजाब में गठबंधन से अलग उम्मीदवार उतारे

बता दें पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था. ताजा लिस्ट में कांग्रेस ने राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने जालंधर (एससी) सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, भटिंडा सीट से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से अमर सिंह, पटियाला सीट से धर्मवीर गांधी और संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को उम्मीदवार बनाया है.

प्रयागराज सीट से किसे मिला टिकट?

इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी की प्रयागराज सीट से उज्ज्वल रमन सिंह को टिकट दिया है. बता दें उज्जवल रमन सिंह रेवती रमन सिंह के बेटे हैं और वह समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

उनकी मंशा ठीक नहीं है, भाजपा की नीति और नियत को समझें और अपने विवेक से वोट दें : प्रियंका गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए रविवार को राजस्थान के जालोर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जालौर आकर खुशी और गर्व महसूस होता है। जालौर कर्मठ लोगों की धरती है। आप सभी के लिए हमारे मन में बहुत आदर है। यहां कांग्रेस की सरकार थी, आप काम से खुश थे। कुछ गिले-शिकवे भी थे और आपने सरकार बदली। फिर क्या हुआ, कांग्रेस सरकार की लगभग योजनाएं बंद कर दी गईं। इसलिए आज मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।


प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैं। राजस्थान आकर बोल दिया- जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव सा का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी रडार से मिसाइल को बचाने में बादल का रोल बताते हैं, कभी तब ईमेल भेजने की बात कहते हैं, जब ईमेल बना ही नहीं था और कभी मांस-मछली की बात करते हैं, आखिर इन बातों से जनता की जरूरतों का क्या मतलब है?

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। लेकिन अब चुनाव आ रहा है, तो मोदी जी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं। जब मेरी बहनें महंगा रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रही थीं.. तब मोदी जी कहां थे?'


महासमुंद और कांकेर की जनता कह रही है ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election:  लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे करीब आ रहा है, चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धुआंधार लोकसभा चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को साव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में आमसभा करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताने की अपील करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव लगातार चौथे दिन कांकेर लोकसभा का दौरा करेंगे।


साव सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

वहीं दोपहर 3 बजे उमरदा में व 4.30 बजे कांकेर के अरौदा, हाराडुला में सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आव्हान करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे चारामा में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री साव गुरुवार (11 अप्रैल) की मध्य रात्रि तक महासमुंद और कांकेर लोकसभा के ग्रामीण अंचलों में सघन चुनाव प्रचार करते रहे। महासमुंद क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के लिए मैराथन सभा व बैठकें की। वहीं कांकेर के अंचलों में भोजराज नाग को जिताकर क्षेत्र की चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। अरूण साव का कहना है ग्रामीणों के स्व विवेक से गांवों में एक नारा गूंज रहा है, जो श्रीराम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।


10 साल का काम तो ट्रेलर है, अभी गाड़ी को टॉप गियर में ले जाना है : प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की। उन्होंने कहा कि नवादा के लोगों ने बीजेपी और एनडीए को अपना प्यार दिया है। आपका ये उत्साह और जोश बता रहा है कि पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। मैं बैठे-बैठे नीतीश और सम्राट से पूछ रहा था कि रैली का समय क्या दिया है। लेकिन हुजूम अभी तक आ रहा है। ये अद्भुत नजारा है। बीते 10 सालों में देश ने जिन ऊंचाईयों को छूआ है।


देश में विकास के जो काम हुए हैं। उसकी झलक दिख रही है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है। फिर एक बार 400 पार, पूरा बिहार कह रहा है 40 पार। लाल किले से मैंने कहा था, यही समय है, सही समय है, कई शताब्दियों के इंतजार के बाद ये समय आया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डंका पूरे देश में बज रहा है। अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक भारत का परचम फहरा रहा है। पीएम मोदी ने पूछा ये दुनिया में कैसे हो रहा है, तो जनता ने जवाब दिया पीएम मोदी की वजह से। जिस ने प्रधानमंत्री ने कहा गलत जवाब, उन्होने कहा कि दुनिया में भारत का डंका आपकी वजह से बज रहा है।

इससे पहले चुनावी मंच पर एनडीए के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं। सीएम नीतीश समेत बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), हम के नेता मौजूद हैं। साथ ही आज मोदी के मंच पर चिराग पासवान और पशुपति पारस भी मौजूद रहे। पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे हैं। मंच पर केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, लोजपा आर अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले जब पीएम मंच पर पहुंचे तो कादिरगंज के बुनकरों के हाथों का बना अंगवस्त्र और लव-कुश की जन्मस्थली के रूप में विख्यात जिले के मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी से जुड़ी प्रतीक चिन्ह पीएम मोदी को भेंट किया गया।


विवादित बयान पर भाजपा का Action, निर्वाचन आयोग से चरणदास महंत की शिकायत

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election:  प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र और विवादित टिप्पणी पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर पदासीन हैं I किन्तु उनके द्वारा स्वयं के पद की गरिमा में विपरीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में हेट-स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जनमानस को प्रधानमंत्री के विरुद्ध हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने (भड़काने) के उद्देश्य से राजनंदगांव में आम-सभा के दौरान घोर विवादित बयान दिया गया है .


2 अप्रैल को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित लोक-सभा प्रत्यासी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, “हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “रात-दिन एक करके मोदी को घेरने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।





चरण दास महंत द्वारा आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग स्पष्तः उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री और विपक्षियों के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं I उनका यह भाषण कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में दिया गया हैं तथा इन प्रत्याशियों द्वारा इसका कोई विरोध अथवा खंडन भी नही किया है जिससे स्पष्ट है कि भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव भी इस अपराध में शामिल हैं I डॉ. महंत आपराधिक बल के द्वारा आगामी लोक-सभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं I


उन्होंने कहा कि इस स्थिति में चरणदास महंत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना तथा भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में रोक लगायी जानी आवश्यक है I

प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव निर्वाचन समिति के संयोजक विजय मिश्रा ,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी निर्वाचन समिति के  सहसंयोजक मोहन पवार एवं ओबीसी मोर्चा के जिला के अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित थे।


वायनाड से आज नामांकन करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, चुनौती देने पहुंचे रहीं स्मृति ईरानी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं और मतदान से पहले नामांकन का दौर जारी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से बुधवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। 2019 में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में अब तक अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस ने स्थिति साफ नहीं की है। रायबरेली से 2019 में जीत हासिल करने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही राजस्थान से राज्यसभा जाने का फैसला ले चुकी हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से उम्मीदवार हो सकती हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 चरणों में होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी। 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।

बता दें कि राहुल गांधी के नामांकन के अगले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी वायनाड पहुंच रही हैं. वह बीजेपी उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के नामांकन में शामिल होंगी. पिछले चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड से 4.31 लाख वोटों को अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की थी.


Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी करेगी घोषणापत्र, 2 दिनों के भीतर शुरू होगा घर-घर गारंटी अभियान

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस आगामी शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र- विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी और इसके अगले दिन 6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में विशाल जनसभाएं आयोजित करेगी, जिनमें खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।


कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। 6 अप्रैल को जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश भर के लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस 5 अप्रैल को एआईसीसी मुख्यालय में अपना दृष्टिपत्र- घोषणापत्र जारी करेगी। इसके बाद, हम छह अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में दो विशाल रैलियां आयोजित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान हमेशा देश को एक कल्याणोन्मुख, विकास समर्थक दृष्टिकोण देने पर रहा है और इस चुनाव में भी इसे लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय– ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा। पार्टी ने ‘युवा न्याय’ के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है।

पार्टी ने ‘हिस्सेदारी न्याय’ के तहत जाति जनगणना कराने और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करने की ‘गारंटी’ दी है। वहीं कांग्रेस ने ‘किसान न्याय’ के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

कांग्रेस ने ‘श्रमिक न्याय’ के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी देने का वादा किया है। पार्टी ने ‘नारी न्याय’ के अंतर्गत ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किए हैं।


Lok Sabha Election 2024 : भाजपा घोषणापत्र समिति की कल होगी बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का ऐलान किया है। BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की कल सुबह 11 बजे बैठक होगी। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। पीएम मोदी ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है। ऐसे में बीजेपी अपने घोषणापत्र में GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता मतलब किसान और नारीशक्ति के लिए बड़े और लोकलुभावन वादे कर सकती है।


इस समिति का काम बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल होने वाले मुद्दों और वादों की पहचान करना है। गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने के लिए जनता की राय मांगी थी। इसके लिए पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दर्जनों वीडियो वैन को दिल्ली से रवाना किया था। जिनका काम पीएम मोदी के विकसित भारत के कामों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही बीजेपी के घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव भी इकट्ठा करना था। बीजेपी ने एक करोड़ लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव इकट्ठा करने का टार्गेट रखा था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.