Media24Media.com: Janjgir Champa news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Janjgir Champa news. Show all posts
Showing posts with label Janjgir Champa news. Show all posts

ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को मारा टक्कर, मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें 10 मीटर तक घसीटा।  जानकारी के मुताबिक कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे (उम्र 32) रविवार को अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। इसी बीच अकलतरा मुख्य मार्ग पर सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। 

ट्रक भी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा। बताया गया कि हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल लोड था। इस चावल को रसिक बिहारी राइस मिल से लोड किया गया था। ट्रक अकलतरा की ओर जा रही थी। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

अब कर्ज लेने की नहीं आएगी नौबत, न्याय योजना से पूरी होगी हर जरूरत

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा: अपने पति के रहते सुना बाई ने कभी सोचा भी न था कि उन्हें कभी कुछ रुपए के लिए मोहताज होना पड़ेगा। उनके पति जब तक जीवित थे। मजदूरी कर घर की हर जरूरतों को पूरी किया करते थे। एक दिन पति चल बसे। सुना बाई के जिन्दगी में मानों पहाड़ टूट पड़ा। अब भला वह क्या करती ? घर का खर्च चलाने के लिए उन्हें भी मजदूरी के लिए चाहरदीवारी से बाहर आना पड़ा। खुद की कोई खेती न थी। इसलिए गांव में किसी और के खेत में काम कर मजदूरी से अपना गुजर बसर करती रही। लेकिन यह पर्याप्त न था। कभी-कभी बीमार हो जाने से वह मजदूरी भी नहीं कर पाती थी।



ऐसे में रुपए की जरूरतों के लिए किसी न किसी से कर्ज लेना पड़ता था। कुछ दिन पहले तक सुना बाई को कुछ इसी तरह परेशानी भरी और हाय तौबा के बीच जिंदगी काटनी पड़ रही थी। अब जबकि उनका नाम छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से जुड़ गया है तो बेवा सुना बाई की जिंदगी की कठनाई मानों दूर सी हो गई है। इस योजना से मिली पहली किश्त की राशि ने उसके दुख और कर्ज के बोझ को हल्का कर जिंदगी में खुशियों की मिठास घोल दी है।

घर का खर्च चलाने में आ रही थी दिक्कतें 

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चंडीपारा में रहने वाली बेवा सुना बाई यादव ने बताया कि वह खेतों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। बीमार होने पर कई बार वह मजदूरी करने नहीं जा पाती है तो घर का खर्च चलाने में दिक्कतें आ जाती है। उसने बताया कि उनके पास कोई खेत नहीं है। जब उनका नाम राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर के लिए जोड़ा गया तो उन्हें बहुत खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ की सरकार हम जैसे भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों की सुध ले रही है।

भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से लाभ

सुना बाई ने बताया कि उनके खाते में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त आ गई है। इस राशि से उनकी कई जरूरते भी पूरी हुई है। उन्हें किसी से कर्ज लेना भी नहीं पड़ा। सुना बाई ने कहा कि इस तरह की योजनाओं से हम जैसे गरीब मजदूरों का बहुत भला होगा। परिवार भी सम्हल जाएगा और अनावश्यक कर्ज के बोझ में किसी को दबना नहीं पड़ेगा।

नए हितग्राहियों का नाम सूची में शामिल 

बता दें कि जिले में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ गरीब भूमिहीन मजदूरों को दिलाने के लिए न सिर्फ अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया गया। उन्होंने मुनादी कराकर हर पात्र मजदूरों के नाम जोड़ने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्वयं भी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर किसानों को जागरूक कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उनका ही यह प्रयास है कि आज सुना बाई जैसी गरीब और जरूरतमंद भूमिहीन कृषि मजदूर को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिल पा रहा है। जिले में 19 हजार 141 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा पात्र नये हितग्राहियों का नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

स्कूल खुलते ही छात्रों के बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल खुलते ही उन छात्रों और पालकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र के लिए पटवारी, तहसील और चॉइस सेंटर का चक्कर काटकर परेशान होते हैं। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए न सिर्फ इन्हें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया है, लेकिन उन्होंने इन वर्ग के विद्यार्थियों और पालकों को जाति, निवास तथा आमदनी प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशानियों को दूर करने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर ने स्कूल खुलते ही सप्ताह भर के भीतर आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने और विद्यार्थियों को जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।  कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलते ही एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही शुरू करें।  जैसे ही एडमिशन प्रारंभ होगी, विद्यार्थियों से जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज भी संकलित की जाएगी। 

तहसीलदार ने जारी करेंगे आदेश 

यह प्रक्रिया स्कूल स्तर पर प्राचार्यों की जिम्मेदारी होगी। दस्तावेज संकलन के बाद संबंधित क्षेत्रों के पटवारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद संबंधित तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रमाणपत्र जारी करेंगे।  कलेक्टर ने ये भी सुनिश्चित करने कहा है कि जाति, निवास और आमदनी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन वितरण और संकलन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्कूल की होगी। उन्होंने तहसीलदारों और एसडीएम को भी आवश्यक निर्देश देते हुए इसका गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूलों में दाखिला लेने वाले समस्त पात्र और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों का दस्तावेज पूराकर प्रमाणपत्र जारी किया जाए। इन वर्ग के छात्रों या पालकों को तहसील या चॉइस सेंटर में जाने की आवश्यकता न पड़े यह भी पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए।

शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता: कलेक्टर

कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी स्कूलों में जाति, निवास और आमदनी प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाने में इन प्रमाणपत्रों की आवश्यकता होती है। कई बार पालक या विद्यार्थियों को अनावश्यक पैसे खर्च करने पड़ते हैं और कार्यालयों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं। शासन द्वारा जाति, निवास और अन्य प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है।  हमारी भी कोशिश है कि जिले के किसी भी पात्र या आरक्षित वर्ग के छात्रों को प्रमाणपत्र के लिए भटकना न पड़े, इसलिए स्कूल स्तर पर ही प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाने से उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त करने के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और अन्य योजनाओं में भी आसानी से लाभ होगा। कलेक्टर ने सभी पालकों और विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

आश्रम-छात्रावास में हो पर्याप्त व्यवस्था

कलेक्टर ने स्कूल संचालन के साथ ही जिले के सभी आश्रम और छात्रावासों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ समय पर मीनू के अनुसार भोजन वितरण, पेयजल की व्यवस्था और साफ सफाई के साथ शौचालय को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम, छात्रावासों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिले के 16 मजदूरों को उत्तरप्रदेश से कराया गया मुक्त, श्रम विभाग ने की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा: जिले के मजदूरों को बंधक बनाए जाने और प्रताड़ित किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश श्रम पदाधिकारी को दिए थे, जिस पर श्रम विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश में फंसे 16 मजदूरों को मुक्त करा लिया गया है। सभी मजदूर अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।

फाइल फोटो


मजदूरों की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में श्रम पदाधिकारी द्वारा जिला-महराजगंज (UP) के सहायक श्रमायुक्त से सम्पर्क कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर महराजगंज (UP) को संयुक्त कलेक्टर द्वारा सुरेन्द्र भार्गव, पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद तहसील - जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़) के शिकायत में उल्लेखित ग्राम - परसदा, थाना- हसौद तहसील - जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के महिला, पुरूष और बच्चे सहित कुल 16 को मजदूरों को जमादार डबलू लहरे - निवासी ग्राम - पिरदा, थाना- मालखरौदा जिला- जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़) ईंट बनवाने के लिए नदुआ बाजार ( झंझनपुर ), थाना - सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज ( UP) लिए ले जाया गया है। 

कलेक्टर ने की थी अपील

ठेकेदार प्रदीप निवासी ग्राम - कश्मरिया (पहलीवारा), थाना - सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज (UP) के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा हैउनके खाने पीने के लिए राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और उन्हें अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है। इसके बाद जिला दण्डाधिकारी महराजगंज (UP) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्रवाई करते हुए श्रमिकों को मुक्त कराकर उन्हें सकुशल गृह ग्राम भिजवाने के लिए कष्ट करें। जिस पर जिला - महराजगंज (UP) के सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायत पर कार्रवाई कर बताया गया कि सभी श्रमिकों के लिए खाना की व्यवस्था की गई। इसके बाद 02 जून 2022 को शाम 3 बजे गोरखपुर रेल्वे स्टेशन से अपने गृह ग्राम के लिए प्रस्थान कर दिया गया। 

हरियाणा में बंधक 50 मजदूरों को छुड़ाया गया, रेस्क्यू के लिए कलेक्टर ने गठित की थी टीम

No comments Document Thumbnail

जांजगीर चांपा :  कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से हरियाणा के पलवल में बंधक बनाए गए  50 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इन सभी श्रमिकों को हरियाणा के पलवल जिला प्रशासन द्वारा  उनके गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया है। इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के श्रम पदाधिकारी के के सिंह ने बताया कि गत 20 अप्रैल को कलेक्टर द्वारा श्रम पदाधिकारी,  के.के. सिंह को श्रमिकों द्वारा प्रेषित व्हाट्सअप मेसेज को प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

फाइल फोटो

निर्देश के परिपालन में 20 अप्रैल  को श्रम पदाधिकारी द्वारा जिला-पलवल (हरियाणा) के सहायक श्रमायुक्त  सुरेन्दर सिंह से सम्पर्क कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निवेदन कर पत्र प्रेषित किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर जिला-पलवल (हरियाणा) को अतिरिक्त कलेक्टर लीना कोसम द्वारा  लीला राम और अन्य खरवानी, तहसील-जैजैपुर, जिला-जांजगीर-चांपा की शिकायत में उल्लेखित जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार जिले के 50 श्रमिकों को भट्ठा मालिक दिलेर चौहान के शिव भट्ठा कंपनी ग्राम-औरंगाबाद थाना और तहसील-होड्डल, जिला-पलवल (हरियाणा) द्वारा बंधक बनकर कार्य लिया जा रहा है। 

कलेक्टर ने की थी अपील

भट्ठा मालिक के रिश्तेदार और गुंडे द्वारा रात में झोपड़ी में आकर महिला श्रमिकों को परेशान किया जा रहा। भट्ठा मालिक दिलेर चौहान द्वारा श्रमिकों को अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा। इस संबंध में कलेक्टर जिला-पलवल (हरियाणा) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्रवाई करते हुए बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हें सकुशल गृह ग्राम भिजवाने की कार्रवाई करें।  सुरेन्दर सिंह सहायक श्रमायुक्त, जिला-पलवल (हरियाणा) द्वारा बताया गया कि सभी श्रमिकों को 20 अप्रैल 2022 को ही कार्यस्थल से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।

दिव्यांग मनमोहन ने वैक्सीन लगवाकर निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब आपकी बारी...

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में जिले के शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों के टीकाकरण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक गर्भवती, शिशुवती, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, दिव्यांग, बुजुर्ग भी टीका लगवा सकते हैं। कोविड से सुरक्षा टीका का कोई  शारीरक दुष्प्रभाव नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही इसे टीकाकरण के लिए मान्यता दी गई है। 

अकलतरा तहसील के बनाहिल गांव के रहने वाले दोनों पैरों से दिव्यांग 35 साल के मनमोहन केंवट ने अपनी 85 साल की नानी गुरुवारी बाई के साथ तरौद टीकाकरण केंद्र पहुंचे कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया। इसके साथ ही मनमोहन केंवट ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 18 साल से ज्यादा आयु के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। 

मनमोहन केंवट ने की लोगों से अपील

मनमोहन केंवट खुद दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और टीका लगवा चुके हैं। उन्होंने अपनी 85 साल की बुजुर्ग नानी गुरुवारी बाई को भी कोविड का टीका लगवाया है। उसके परिवार के सभी सदस्य टीका लगवा चुके हैं। कोविड से सुरक्षा के लिए एकमात्र उपाय टीकाकरण है। सभी पात्र लोगों को टीका अवश्य लगाना चाहिए।

दूसरा डोज नहीं लगावा रहे लोग

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीन ही संजीवनी है। इसीलिए सरकार ने भी सभी लोगों के लिए वैक्सीन को फ्री कर दिया है। इसके बाद भी लोग दूसरा टीका नहीं लगावा रहे हैं, जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को पत्र लिखकर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। 

कांकेर और जांजगीर-चांपा के कई वार्ड माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जिला उत्तर बस्तर कांकेर के नगरीय निकाय कांकेर अंतर्गत शीतलापारा वार्ड में एक व्यक्ति, नगर पंचायत नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 04 में 2 व्यक्तियों  और गोविंदपुर 2 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उनके घरों को अलग-अलग चिन्हित करते हुए 100 मीटर के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।


कलेक्टर ने 32 राइस मिलर्स को जारी किया कारण बताओ नोटिस, काली सूची में दर्ज किया गया नाम


माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश, निकास के लिए सिर्फ एक रास्ता होगा, जिसमें तैनात  पुलिस अधिकारी, सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। 



आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी और कृषि काम को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से माइक्रो कंटेनमेंट जोन, मकान के बाहर निकलना प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर खंड चिकित्सा अधिकारी के परामर्श, अनुमति से इंसीडेंट कमांडर द्वारा पास जारी किया जाएगा।  


कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल जांच की कार्रवाई


आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगे। अन्य किसी भी व्यक्ति को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का उत्तरदायित्व संबंधित थाना प्रभारी को होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में आवश्यक सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल जांच की कार्रवाई की जाएगी।


बेलटुकरी और बक्सरा क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित


जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर बलौदा तहसील के बक्सरा के वार्ड क्रमांक- 1 और बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक- 4 के चिन्हांकित क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति या अपरिहार्य, स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। चिन्हांकित क्षेत्र में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूरी तरह बंद रहेंगे। 


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी 


वाहनों के आवागमन पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित SDM को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने और गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बलौदा के CMO को सौंपा गया दायित्व 


 कंटेनमेंट क्षेत्र में सिर्फ एक प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था के लिए PWD के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के SOP के मुताबिक PPE कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सैनिटाइज के लिए नगर पंचायत बलौदा के CMO को दायित्व सौंपा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.