Media24Media.com: ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को मारा टक्कर, मौके पर ही मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को मारा टक्कर, मौके पर ही मौत

Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें 10 मीटर तक घसीटा।  जानकारी के मुताबिक कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे (उम्र 32) रविवार को अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। इसी बीच अकलतरा मुख्य मार्ग पर सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। 

ट्रक भी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा। बताया गया कि हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल लोड था। इस चावल को रसिक बिहारी राइस मिल से लोड किया गया था। ट्रक अकलतरा की ओर जा रही थी। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.