Media24Media.com: Corona in India

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Corona in India. Show all posts
Showing posts with label Corona in India. Show all posts

सावधान: देश के 7 राज्यों में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, चौथी लहर का मंडराया खतरा

No comments Document Thumbnail

कोरोना की पहली और दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है। भारत समेत दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ रहा है। देश के कुल 734 जिलों में से 29 ऐसे हैं, जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। यानी WHO के मुताबिक इन जिलों में संक्रमण अभी बेकाबू है। इनमें से 23 में हाल और खराब है। इन 23 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। जबकि 8 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा है। पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि हर 100 टेस्ट होने पर कितने कोरोना मरीज मिल रहे हैं। 

देश में कोरोना मरीज फिर बढ़ रहे हैं। देश में मंगलवार और बुधवार को कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। जबकि पिछले कुछ दिनों से देश में 700 से 800 के करीब कोरोना के केस आ रहे थे। बीते दो महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों से कम है। मंगलवार को 1081 लोग ही कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अब तक 4.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 5.21 लाख मौतें हो चुकी हैं। एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ कर 11 हजार से ज्यादा हो गई है।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे नए मरीज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 2 महीने बाद कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.70% हो गया है। इससे पहले 5 फरवरी को पॉजिटिविटी रेट 2.87 था। दिल्ली में इस समय रोजाना कोरोना के करीब 100 से 200 नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 299 नए केस मिले थे। इससे पहले मंगलवार को 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यानी बीते दिन से 50% ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। यहां बुधवार को कोरोना के 148 मरीज मिले। पिछले 40 दिनों में यह सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले महीने के अंत तक 30 से कम केस मिल रहे थे।

मुंबई में भी नए मरीजों की संख्या में तेजी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। मुंबई में बुधवार को 73 नए मरीज मिले। यह 17 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। जानकारों का कहना है कि चौथी लहर के लिए ये चिंताजनक स्थिति है। हमें बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है। आमतौर पर पॉजिटिविटी रेट 4 से 5 प्रतिशत तक हो तो स्थिति नियंत्रित मानी जाती है, लेकिन WHO कहना है कि अगर ये 5% से ज्यादा है तो स्थिति बेकाबू हो चुकी है।

इन राज्यों में भी हालात चिंताजनक

भारत में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% ही है। हालांकि देश के 7 राज्यों के 29 जिलों में वीकली यानी 5 से 11 अप्रैल के बीच पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। इन 7 राज्यों में केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, मणिपुर और ओडिशा हैं। केरल के 14 जिले ऐसे है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हैं। जबकि 5 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। जबकि 2 जिले ऐसे हैं जहां यह 20% से भी ज्यादा है।

इन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा

केरल के बाद मिजोरम ऐसा राज्य है, जहां के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। 7 जिलों में ये 10% और 5 जिलों में यह 20% से भी ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश का अपर सियांग जिले में 100% यानी सभी लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 12.50% है। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यहां पर वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.81% हो गया है। मणिपुर तेंगनोउपल जिले में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.41% है। ओडिशा के खोर्धा जिले में यह 8.68% है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। देश के कई राज्यों में केस बढ़ने पर मंगलवार को मंडाविया ने देश के टॉप एक्सपर्ट के साथ बैठक की थी। इस दौरान मंडाविया ने राज्यों को निगरानी बढ़ाने और विशेष सतर्कता के निर्देश भी दिए थे। मंडाविया ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। सरकार लगातार इसकी निगरानी कर रही है और राज्यों को सलाह दे रही है। हम कल की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी थी चेतावनी

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन और अमेरिका में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है। यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ी है। इसे देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।

इन देशों में तेजी से बढ़ रहे नए मरीज 

चीन, साउथ कोरिया, जर्मनी, फ्रांस, वियतनाम, इटली और अमेरिका में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की इस ताजा लहर के पीछे 'स्टेल्थ ओमिक्रॉन' कहे जा रहे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 को और XE वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा रोजाना केस आ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते सें यहां हर रोज औसतन 2 लाख के करीब केस आ रहे हैं। यहां कोरोना से हर रोज औसतन 300 मौतें हो रही हैं। साउथ कोरिया में आधे से ज्यादा कोरोना केस के लिए ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट्स BA.2 जिम्मेदार है।

चीन के शंघाई में लॉकडाउन

जर्मनी में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। यहां हर रोज औसतन 1.5 लाख कोरोना के केस आ रहे हैं। यहां भी 76% कोरोना केस के लिए ओमिक्रॉन वैरिएंट जिम्मेदार है। चीन के शंघाई में बुधवार को कोरोना के 1189 नए केस आए हैं। जबकि 25 हजार 141 ऐसे संक्रमितों की पहचान हुई है, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। इसी के साथ शंघाई में 26 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हो गए हैं। शंघाई में सख्त लॉकडाउन के बीच ये मामले मिल रहे हैं।

नए वैरिएंट से बढ़ रहे मरीज

WHO ने नंवबर 2021 में सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाए गए ओमिक्रॉन के तीन सब-स्ट्रेन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया था। इनमें BA.2 को सबसे ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। दिसंबर 2021 के अंत तक ओमिक्रॉन के 99% केसेज के लिए BA.1 स्ट्रेन जिम्मेदार था, लेकिन पिछले दो-तीन महीनों में BA.2 ने तेजी से इस स्ट्रेन की जगह ली है। ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट यानी BA.2 के S जीन यानी स्पाइक प्रोटीन में इसके पहले के डोमिनेंट स्ट्रेन BA.1 से अलग म्यूटेशन है, जिससे ओमिक्रॉन को ड्रॉप आउट टेस्ट में पकड़ पाना मुश्किल होता है। 

जीनोम सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया बहुत खर्चीली

कोरोना सैंपल की जांच में अगर S जीन नहीं मिलता तो व्यक्ति के ओमिक्रॉन संक्रमित होने का पता चल जाता है। कोरोना के नए वैरिएंट को पकड़ने के लिए एकमात्र उपाय जीनोम सीक्वेंसिंग है, लेकिन इसकी जांच हर कोई नहीं करवा सकता है। इस जांच को सिर्फ सरकार करवाती है। जीनोम सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया बहुत ही खर्चीली है। इसकी रिपोर्ट आने में कई दिन लगते हैं।

भारत में भी बढ़ सकता है खतरा

भारत में तीसरी लहर फरवरी से ही लगातार ढलान पर है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ताजा लहर देश में खत्म हो चुकी है। इसी वजह से भारत में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी जा चुकी है और मास्क समेत सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती न के बराबर है, लेकिन जब चीन समेत कई विकसित देशों में कोरोना वापसी करने लगा है। ऐसे में भारत में भी इसके खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को फिर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि नजर हटी दुर्घटना घटी। इसलिए कोरोना से बचने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, मंत्रियों से लेकर डॉक्टर्स हो रहे संक्रमित

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। अब देश तीसरी लहर की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में कोरोना के मामले तीन गुना तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी चपेट में मंत्रियों से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। बता दें कि बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में 84 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

NMCH के एक साथ 75 सीनियर और जूनियर डॉक्टर्स की RT-PCR रिपोर्ट रविवार की रात पॉजिटिव आई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विशेष जांच शिविर लगाकर 194 डॉक्टर्स की जांच कराई गई थी, जिसमें 84 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को 69 डॉक्टर्स की RT-PCR जांच की गई थी, जिसमें 12 डॉक्टर संक्रमित मिले थे। इस तरह अब तक अस्पताल के 96 डॉक्टर्स पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें MBBS के छात्र-छात्राएं, इंटर्न, PG डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर भी शामिल हैं।  

चौथी बार अस्पताल प्रबंधक पॉजिटिव

वहीं श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के प्रबंधक कोरोना का दोनों टीका लेने के बाद एक बार फिर पॉजिटिव हो गए हैं। अस्पताल व्यवस्था के संचालन में बहुत सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रबंधक के आइसोलेट हो जाने से हॉस्पिटल के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधक चौथी बार पॉजिटिव हुए हैं।

जीतन मांझी, उनकी पत्नी और बेटी-बहू  पॉजिटिव

वहीं कोरोना ने सूबे के राजनीतिक गलियारों में दस्तक दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। मांझी ने 7 दिन पहले अपने पटना स्थित आवास पर ब्राह्मण-दलित भोज कराया था। वहीं CM नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचे 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  सभी की कोरोना रिपोर्ट RTPCR जांच के बाद सामने आई है। सभी का सैंपल रविवार को जांच के लिए लिया गया था।

मांझी ने CM से की अपील

बता दें कि पूर्व सीएम मांझी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले उन्होंने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा LF 'बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा जाए, राज्यहित में यह कारगर फैसला होगा।'

पटना हाईकोर्ट के जज और कर्मचारी संक्रमित

इधर, पटना हाईकोर्ट के कुछ जज और कर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोर्ट ने पूर्व में भी सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा था कि कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना अभी गया नहीं है।

आश्रम स्कूल के 28 छात्र पॉजिटिव

महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर के चिंतागुफा के CRPF कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारंटाइन किया गया है। तिहाड़ के विभिन्न जेलों में दो कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में यहां संक्रमण के केस मिले थे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार का एक सदस्य और एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी विभागों में केंद्रीय कर्मचारियों के बायोमिट्रीक अटेंडेंस बंद कर दिए हैं। बंगाल रणजी टीम के 6 खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब BCCI घरेलू टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आपात बैठक कर सकती है और ताजा स्थिति को देखते हुए रणजी ट्रॉफी का आयोजन आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। 

एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और राज्य मंत्री अरूप बिस्वास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। दोनों घर पर ही क्वारंटाइन हैं।

16 परिवारों के 66 सदस्य एक साथ पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में परिवारों पर कोरोना टूट पड़ा है। दोनों शहरों में बीते 48 घंटे में 66 केस 16 परिवारों से आए हैं। इंदौर में नौ परिवारों के 39 लोग शामिल हैं। जबकि भोपाल के 7 परिवारों से 27 संक्रमित हैं। इसमें पति, पत्नी और बच्चे भी हैं।  भोपाल में एक ही परिवार के 11 लोग संक्रमित हुए हैं। ये पुराने शहर में रहते हैं। इन 11 संक्रमितों में 4 महीने का बच्चा भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहा है। ग्वालियर में 72 घंटे में तीन परिवारों में 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में भी एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।  

IIT कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव 

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को प्रदेश भर में 27 हजार 646 नमूनों की जांच की। इस दौरान एक और दो जनवरी को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट सामने आई है। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 हजार 942 हो गई है। 4 दिनों में IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने IIT भिलाई के सेजबहार परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

शरद पवार के पोते भी कोरोना संक्रमित

NCP विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पावर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दूसरी ओर यूव सेना नेता और आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई वरुण सरदेसाई भी संक्रमित हो गए हैं। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में लगभग 70 डॉक्टर और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें डॉक्टर्स, जूनियर डॉक्टर्स और नर्स शामिल हैं। ये अस्पताल कोलकाता के बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है। इसके अलावा कोलकाता के चित्तरंजन शिशु सदन अस्पताल और कई दूसरे अस्पतालों में भी कई चिकित्सक कोरोना संक्रमित हैं।

पटियाला के मेडिकल कॉलेज में 100 से ज्यादा स्टूडेंट पॉजिटिव   

पंजाब के पटियाला में भी कोरोना बम फूटा है। दरअसल, पटियाला के मेडिकल कॉलेज के 100 से ज्यादा स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं छात्रों को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉस्टल को फौरन खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि हॉस्टल में एक हजार के करीब स्टूडेंट्स रहते हैं। वहीं कुछ ऐसी ही हालात  यूनिवर्सिटी में भी नजर आ रही है। फिलहाल गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रात को इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी। बैठक के दौरान पूरे हालातों का जायजा लिया गया। वहीं मेडिकल एजुकेशन मंत्री राज कुमार वेरका ने सभी स्टूडेंट के टेस्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। 

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले, छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे केस

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में लगातार 6 दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 40 हजार 134 नए कोरोना केस सामने आए है। वहीं 422 लोगों की मौत हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 20 हजार 728 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि देशभर में 24 घंटे में 36 हजार 946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए हैं।


केरल में सबसे ज्यादा केस दर्ज

केरल में कोरोना मामलों की संख्या में कोई राहत नहीं मिली है। यहां छठे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। केरल में कोरोना के 20 हजार 728 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 11 हजार 489 हो गई। वहीं 56 और मरीजों की मौत के बाद के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हजार 837 हो गई है। लगातार छठा ऐसा दिन है, जब प्रदेश में कोविड के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 27 जुलाई से अब तक संक्रमण के 1 लाख 28 हजार 373 मामले सामने आए हैं।

कोरोना  के कुल केस

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है। कुल 4 लाख 13 हजार 718 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए। वहीं ICMR के मुताबिक अब तक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे कोरोना के केस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1।34 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 1।30 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना के ग्राफ में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को प्रदेश में 214 नए मरीजों की पहचान की गई है। 

दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 70 मरीजों की पुष्टि

वहीं अकेले दुर्ग जिले के 70 मरीज सामने आए है। दूसरी ओर एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 24 घंटे में 157 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है। रविवार को 214 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 2 हजार 222 हो गई है। अब तक 9 लाख 86 हजार 778 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 13 हजार 525 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है।

कोरोना संक्रमित होने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जल्दी रिकवरी के लिए इन फूड्स को कहे 'NO'

No comments Document Thumbnail

कोरोना (corona) पूरी दुनियाभर में अपना कहर बरपा रहा है। वहीं भारत (india) में भी कोरोना का कहर जारी है। आज कल लोग कही से भी कोरोना (corona) की चपेट में आ रहे है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव लोगों को ऐसे खाने से परहेज करना चाहिए जो बीमारी के खिलाफ इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं।





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





कोरोना संक्रमित  मरीजों को जल्द रिकवरी के लिए खास पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए, जिससे कि वे जल्द ठीक हो पाए। बीमारी में मनपसंद फूड खाने से तबीयत पर बहुत अच्छा असर होता है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि कहीं ये पसंदीदा खाना बीमारी की गंभीरता में इजाफे की वजह तो नहीं बन रहे।





विटामिन से भरपूर फूड का इस्तेमाल





अमेरिका के सेंटर फोर डिजीज एंड प्रिवेंशन (Center for Disease and Prevention) के मुताबिक बीमार होने पर विटामिन से भरपूर फूड का इस्तेमाल करना चाहिए। खास तौर पर विटामिन डी, सी और जिंक तेजी से रिकवरी में मदद करते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूरत में भी इन खास पोषक तत्वों का सेवन तो और भी जरूरी है।





हाई बीपी के हैं शिकार, तो इन चीजों को कहें ना





तेजी से रिकवरी के लिए ऐसे फूड से परहेज करना चाहिए जो बीमारी के खिलाफ इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर ऐसे फूड का सेवन सूजन को बढ़ाता है और बीमारी से रिकवरी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है। आज हम आपको ऐसे ही चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसे कोरोना मरीजों को नहीं खाना पीना चाहिए।





कोरोना मरीजों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन (Corona patients should not consume these things)





कोरोना के मरीजों को नहीं करना चाहिए प्रोसेस्ड और फास्ट फूड का सेवन (Corona patients should not consume processed and fast food)





कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स को प्रोसेस्ड और बाजार में मुहैया फूड से पूरी तरह बचना चाहिए (Corona patients should not consume processed and fast food)। फूड की तैयारी में सोडियम, शुगर और खाने को सुरक्षित करने के लिए संरक्षक मिलाए जाते हैं। सोडियम, शुगर और संरक्षक की अधिकता वाले फूड सूजन को बढ़ाते हैं। ये रिकवरी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करते हैं। अत्यधिक सूजन इम्यून सिस्टम पर भार भी बढ़ाता है। जिससे बीमारी का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर आलू के चिप्स, प्रोसेस्ड और पैक किए हुए फूड सामग्री से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।





कोरोना मरीजों को नहीं करना चाहिए रेड मीट का सेवन (Corona patients should not consume red meat)





आम हालात में भी रेड मीट का सेवन संयमित तरीके से करना (Corona patients should not consume red meat) चाहिए। कोरोना वायरस से संक्रमित शख्स को लाजिमी तौर पर रेड मीट से बचना चाहिए। इसमें सैचुरेटेड फैट की अत्यधिक मात्रा सूजन को बढ़ाती है। इसके बजाए, डाइट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले फूड को शामिल करना चाहिए। एवकाडो, जैतून का तेल, ओमेगा 3 फैट्टी एसिड से भरपूर सालमन मछली मोनोअनसैचुरेटेड फैट के बेहतरीन स्रोत हैं। प्रोटीन के लिए रेड मीट की जगह पर पौधे आधारित प्रोटीन जैसे दालों और फलियों का सेवन करना चाहिए।





मास्क पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान





कोरोना मरीजों को नहीं खाना चाहिए तला हुआ फूड (Corona patients should not eat fried food)





तले फूड में फैट की अत्यधिक मात्रा होती है और अक्सर ज्यादा खा लिया जाता है। ये फूड आपके इम्यून सिस्टम पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं और आपके शरीर में कहर बरपा सकते हैं। तला हुआ फूड नकारात्मक तरीके से आपके आंत के माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है और इम्यून सिस्टम को दबा देता है। इसलिए तला या डीप ड्राई फूड के इस्तेमाल से पूरी तरह बचना (Corona patients should not eat fried food) चाहिए। ये फूड खराब कोलेस्ट्रोल भी बढ़ाते हैं जो दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।





सोडा ड्रिंक्स (Soda drinks)





शुगर से भरपूर सोडा ड्रिंक्स (Soda drinks) भी शरीर में सूजन की बढ़ोतरी का कारण बनता है। सूजन रोधी डाइट का पालन करते वक्त शुगर से भरपूर ड्रिंक्स को नजरअंदाज करना चाहिए। जल्द से जल्द रिकवरी के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और सोडा को छोड़ने में ही भलाई है।





कोरोना मरीजों को नहीं करना चाहिए मसालेदार फूड का सेवन (Corona patients should not consume spicy food)





सर्दी, खांसी या फ्लू में मसालेदार फूड से बचने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह ये है कि मसालेदार फूड गले में जलन पैदा (Corona patients should not consume spicy food) करते हैं और खांसी को ज्यादा गंभीर बना सकते हैं। सीने में जकड़न पर साइनस को साफ करने के लिए गर्म सूप और ड्रिंक्स का सेवन अच्छा होता है।





पीरियड्स लेट आने के ये हो सकते है कारण,जानें क्या-क्या है कारण





रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कई गाइडलाइंस जारी कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, जिनमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी और साफ सफाई का ख्याल रखना है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। इसके लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा रोजाना सुबह-शाम एक्सरसाइज और योग (Exercise and Yoga) जरूर करें।


Covid - 19 से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की जान को ज्यादा खतरा, शोध में हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में जान का खतरा ( men are more at risk of dying from covid 19) ज्यादा है। नए स्टडी के मुताबिक महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में जान का खतरा 30 प्रतिशत से ज्यादा होता है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। क्लीनिकल इंफेक्शस डिजीजेस पत्रिका (Clinical Infectious Diseases magazine) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना से संक्रमित पुरुष मरीज अगर डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure) या मोटापे से ग्रस्त हैं तो उनकी जान जाने का खतरा ज्यादा होता है।





Holidays in 2021: जानें साल 2021 में किस दिन पड़ रहा है आपका फेवरेट फेस्टिवल, इस दिन प्लॉन करें वीकेंड





शोध में UMSOM (अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन) के वैज्ञानिकों ने देश भर के 613 अस्पतालों में भर्ती कोरोना के करीब 67 हजार मरीजों का अध्ययन किया। अध्ययन में कहा गया है कि पहले से ही मोटापे, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे कोरोना से संक्रमित 20 से 39 साल आयु वर्ग के रोगियों को अपने स्वस्थ साथियों की तुलना में जान का जोखिम ज्यादा था। अध्ययन के लेखक एंथनी डी हैरिस ने कहा कि इन सभी जानकारियों से संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद मिल सकती है।





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





बता दें कि दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। इससे अब तक 77,717,42 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,709,007 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे समय में UMSOM के एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोरोना से मौत का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा होता है। अध्ययन के मुताबिक पुरुषों में महिलाओं की स्वास्थ्य की स्थिति की तुलना में कोरोना से मरने का खतरा 30 प्रतिशत ज्यादा है।





भारत में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 92 हजार के पार





भारत में 21 दिसंबर को एक ही दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1।0055 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। इनमें से 96।06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,92,518 है।





हादसा: एक्सप्रेस वे पर कार और कंटेनर की टक्कर, कार में आग लगने से जिंदा जले 5 लोग





स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 333 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई है।


कोरोना से ठीक हुए 50 प्रतिशत लोगों को आंखों की रोशनी और मौत का खतरा, जानिए क्या हैं कारण

No comments Document Thumbnail

कोरोना ने सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। वहीं इस वायरस की वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। जबकि कई लोग इस वायरस को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच कोरोना से संबंधित (infection chances after covid recovery) एक डराने वाली खबर सामने आई है।





Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले सिर्फ 1,259 नए मरीज, 13 लोगों की मौत





दरअसल कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों को मरीजों में एक दुर्लभ और गंभीर संक्रमण (infection chances after covid recovery) के मामले दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली के एक अस्पताल के ईएनटी सर्जन के मुताबिक 15 दिन के अंदर कोरोना के 12 से ज्यादा मामलों में Mucormycosis fungus पाया है। डॉक्टर के मुताबिक इस बीमारी से आंखों की रोशनी जाने की 50 प्रतिशत संभावना (50 percent people recovering from corona risk of eye light and death) है। इसके साथ ही नाक और जबड़े की हड्डी हट जाती है। जबकि मृत्यु दर 50 प्रतिशत हो जाती है।





यह हैं वायरस का लक्षण





दिल्ली के डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें बीते कुछ दिनों में करीब 10 मरीजों की रिसेक्शन प्रक्रिया करनी पड़ी। इस दौरान 50 प्रतिशत लोगों ने आंखों की रोशनी स्थाई रूप से खो दी। अस्पताल के मुताबिक पांच मरीजों की मौत हो गई। इस बीमारी के कुछ लक्षण हैं- चेहरे का सुन्न होना, नाक में ब्लॉकेज या आंखों में सूजन और दर्द।





कोरोना से ठीक हुए मरीजों पर करता है अटैक





एक्सपर्ट के मुताबिक कोरोना मरीजों में इस संक्रमण के होने की संभावना ज्यादा होती है। उनके मुताबिक यह संक्रमण पौधे, जानवर और हवा में मौजूद है। ये संक्रमण कोरोना से ठीक हुए मरीजों पर हमला कर रहा है, क्योंकि उन्हें स्टेरॉयड दिया गया हैं।





डॉक्टर ने किया दावा





दिल्ली के एक डॉक्टर ने कहा कि 'ये एक वायरस है। ये कमजोर इम्युनिटी सिस्टम वाले लोगों में प्रवेश करता है। यह शरीर के उस हिस्से को नुकसान पहुंचाता है जहां से प्रवेश करता है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को स्टेरॉयड की एक खुराक दी जाती है ताकि साइटोकिन स्टॉर्म को कम किया जा सके। इससे घातक म्यूकोर्मोसिस को शरीर में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है।'





इन फलों और सब्जियों के सेवन से होता है किडनी स्टोन का खतरा, इस तरह करें बचाव





डॉक्टर ने आगे कहा कि 'यह म्यूकोर्मोसिस को नाक और आंखों से मस्तिष्क तक पहुंचने की अनुमति देता है। अगर इसे डिटेक्ट नहीं किया गया तो कुछ ही दिनों में 50 फीसदी से ज्यादा मामलों में मौत का कारण बन सकता है। इसके अलावा आंखें, जबड़े की हड्डियां को नुकसान पहुंचता है।'


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (JP Nadda tested Corona positive) आई है। कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था, जिसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव (tested Corona positive) आया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं।'






https://twitter.com/JPNadda/status/1338093272703623169




वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, 'मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।' जेपी नड्डा के संक्रमण की खबर सामने आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की है।






https://twitter.com/AmitShah/status/1338138590404984832








वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई नेता और मंत्रियों ने उनके (JP Nadda tested Corona positive) जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'इस चुनौतीपूर्ण समय में उनकी प्रार्थानाएं नड्डा और उनके परिजनों के साथ हैं।'






https://twitter.com/MamataOfficial/status/1338114713645768704




Corona in chhattisgarh: 1,632 नए मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत





बता दें कि अब तक कई मंत्री और नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बीते महीने गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण के कारण कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना के कारण 12 से ज्यादा नेताओं की मौत भी हो चुकी है।













दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.14 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,601,790 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 49,147,429 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.