Media24Media.com: सरकारी नौकरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सरकारी नौकरी. Show all posts
Showing posts with label सरकारी नौकरी. Show all posts

छत्तीसगढ़ : सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, महिला नर्स गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस का ठगी करने वाले पर प्रहार. नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला बिलासपुर सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपीया ने साढ़े चार लाख की ठगी की थी। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शरद चन्द्र वर्मा पिता राज कुमार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने 11नवंबर को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू पाटले नामक महिला भी नर्स है, जिससे इसकी पत्नि व मंजू पाटले के साथ अच्छा जान पहचान है, जिससे वर्ष 2022 मंे वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गये थे, जहां मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति से मिलवाया और मंत्रालय रायपुर में अधिकारी होना बताते हुये मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात बतायी, मंजू पाटले से अच्छा जान पहचान होने के कारण उसके बातों पर विश्वास करके मंत्रालय में नौकरी लगने की मंशा से अलग-अलग किस्तों में मंजू पाटले के कहने पर सतीश सोनवानी के गूगल पे एकाउण्ट पर कुल 459551/- रू. ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये।

काफी समय निकल जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर मंजू पाटले से पैसों की मांग करने पर वह टाल मटोल करने लगी, इसी प्रकार सतीश सोनवानी को भी पैसों के लिए कहने पर वह कोई जवाब नहीं देकर नम्बर ब्लॉक कर दिया है, वर्तमान में मंजू पाटले भी नम्बर ब्लॉक कर दी है, और अस्पताल मंे मिलने पर पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो मरवा दूंगी कहते हुये धमकी दे रही है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपिया मंजू पाटले के सकुनत में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

CG NEWS : सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये ठगी, महिला समेत 3 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ी रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिक्षा विभाग से बर्खास्त कर्मी, 1 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिक्षा विभाग से बर्खास्त श्याम सुंदर राव अपने साथियों के साथ लालपुर में ऑफिस खोला था।


बड़े अधिकारियों से परिचय होने और अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के लिए करीब 20 लोगों से रुपए लिए, लेकिन उन्हें न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। जिसके बाद धमतरी निवासी युवती समेत कई लोगों ने राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार आरोपियों ने पीड़ितों से मंत्रालय, रेलवे, बैंक, स्वास्थ्य विभाग, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर जैसे पदों पर नौकरी लगाने के नाम लोगों से नकद और ऑनलाइन भुगतान के जरिए से बड़ी रकम वसूल की थी। शिकायतकर्ता जब भी कहते कि नौकरी लगवाओं तो आरोपी उनका फोन नहीं उठाते थे।

दरअसल, धमतरी जिले के सांकरा ग्राम निवासी देवकी ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि एक साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात रायपुर निवासी स्वयं शर्मा से हुई थी। स्वयं शर्मा ने खुद को इंटक कार्यकर्ता बताया और सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही थी।

इसके बाद देवकी ने अपने जीजा के साथ के साथ लालपुर स्थित आरोपियों के ऑफिस प्रोग्रेसिव पाईंट में जाकर स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने देवकी को रेलवे में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उससे डेढ़ लाख की मांग की थी।

इसके बाद देवकी ने पहले 50 हजार नगद फिर 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक हफ्ते में नौकरी लगाने का वादा किया। उसके बाद देवकी का फोन उठाना बंद कर दिया।

रविवार 1 सितंबर को देवकी ने दूसरे नंबर से फोन से फोन किया तो प्रीति शर्मा बोली कि पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो। परेशान होकर देवकी ने प्रीति शर्मा और स्वयं शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। देवकी ने बताया कि आरोपियों ने 20 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी की है।

इन्हें किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभनपुर निवासी आरोपी भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा और शंकरपुर वार्ड, राजनांदगांव निवासी धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उसके साथ मिलकर करीब 2 दर्जन लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने श्याम सुंदर राव को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Assembly: सदन में गूंजा फर्जी सर्टिफिकेट पर सरकारी नौकरी का मामला, मंत्री ने दिया ये जवाब

No comments Document Thumbnail

 CG Assembly:  विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी का मुद्दा गूंजा। भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों का मामला उठाया। 


भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने सवाल पूछा कि सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से कितने अधिकारी और कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है।. भाजपा विधायक आशाराम नेताम के सवाल पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि अलग-अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

बीजेपी विधायक आशाराम नेताम के सवाल का मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब दिया। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि 232 कुल मामले दर्ज किए गए थे, 102 के खिलाफ कार्रवाई लंबित है. 130 प्रकरणों में सरकार के द्वारा कार्रवाई की गई. 60 प्रकरण विभाग में कार्रवाई के लिए लंबित है. 33 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में लंबित है. 6 प्रकरण बिलासपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है. 3 के खिलाफ उच्च स्तरीय छानबीन समिति की को मामला भेजा गयाहै, वहीं एक अधिकारी के रिटायर हो जाने की वजह से प्रक्रिया चल रही है। सदन में ये भी बताया गया कि अलग अलग अफसरों के खिलाफ केस मिले हैं, इस संबंध में कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जवाब के बाद विधायक ने उन विभागों और अधिकारी-कर्मचारी का ब्योरा मंत्री से मांगा।


हिंसा में बेटे की जान गंवाने वाले विधायक ईश्वर साहू ने छोटे बेटे की सरकारी नौकरी का प्रस्ताव ठुकराया

No comments Document Thumbnail

 Biranpur violence : बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा में बेटे की जान गंवाने वाले साजा विधायक ईश्वर साहू ने शासन की ओर से अपने छोटे बेटे कृष्णा साहू को नौकरी देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। एसपी भावना गुप्ता की ओर से मंत्रालय के आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को कृष्णा को पुलिस विभाग में आरक्षक जीडी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने संबंधी पत्र भेजा गया था। पत्र में नियुक्ति संबंधी सहमति, शिक्षा, जाति, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड उपलब्ध कराने को कहा था।


जिले के बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल 2022 को दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। उनके पिता ईश्वर पहले भी छोटे बेटे की नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा चुके थे। भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने ईश्वर साहू ने बताया कि उनके बेटे कृष्णा ने दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। उसकी इच्छा अभी आगे पढ़ाई करने की है।

विधायक बनने पर ग्रामीणों में जगी न्याय की आस

भुवनेश्वर हत्याकांड पर प्रत्यक्ष जांच को लेकर ग्रामीणों में एक बार फिर से उम्मीद जाग गई है, क्योंकि मृतक के पिता ईश्वर साहू विधायक बन गए हैं। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। लोगों को उम्मीद है कि अब तक कार्रवाई से बचे कई आरोपित जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

इस मामले में एक आरोपित कबाड़ वाला है, जिसकी अबतक पहचान नहीं हो पाई है। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिरनपुर की हिंसा को लेकर सीबीआइ जांच की बात कही थी। बता दें कि इस मामले में अब तक सात मामले दर्ज किए गए है। इसमें 42 आरोपितों में 40 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बड़ा निर्णय: अब रेप व छेड़खानी के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। 


उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।



छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम भूपेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से सीएम भूपेश बघेल ने कई बड़े ऐलान किए हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मान की भी घोषणा की गई।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट में सभी प्लाटून कमांडरों की अगुवाई में सेना के जवान बेहतरीन समन्वय के साथ परेड में भाग लिए। भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को संबोधित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

15 अगस्त, 15 बड़ी घोषणाएं

साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान दिए जाने की घोषणा पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये। दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये। तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे।

रेशम और मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन योजना चलाई जाएगी।

प्रदेश के युवाओं के लिए हर जिला मुख्यालय में फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

स्कूल शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया जाएगा।

सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों को पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया जाएगा।

स्वच्छता दीदी के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी।

श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना हर महीने 1500 मिलेगी पेंशन।

अंशकालीन सफाई कर्मी और मध्यान भोजन रसोइया के मानदेय में 500 की बढ़ोतरी

प्रदेश के सभी जिलों एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रू से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रू किया गया। मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रू से बढ़ाकर 15,000 रू प्रतिमाह किया।


सरकारी नौकरी लगाने के नाम ठग लिए साढ़े 6 लाख रुपए, महिला समेत दो गिरफ़्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।


जानकारी के अनुसार सूरज कुमार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिलासपुर मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2022 मे प्रार्थी को उसके दोस्त के माध्यम से उसे अनुराधा टंडन नामक महिला का फोन नम्बर 7974452430 मिला जिस पर प्रार्थी द्वारा अनुराधा टंडन के फोन नम्बर पर फोन से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन ने प्रार्थी को बोला की वह वर्ष 2022 पटवारी परीक्षा में उसका नौकरी लगवा देगी जिस हेतु पैसे लगेंगे।

प्रार्थी द्वारा कितने पैसे लगेगे पूछने पर उसके द्वारा प्रार्थी को 9 लाख रूपये लगेंगे कहा गया जिसके लिये एडवांस में प्रार्थी को 04 लाख देना होगा तथा शेष 05 लाख नौकरी लगने के बाद देना पड़ेगा कहा गया था। प्रार्थी अनुराधा टंडन की बातों पर विश्वास करके पटवारी भर्ती परीक्षा में नौकरी लगवाने हेतु एडवांस के रकम को देने रायपुर आया था। जहां अनुराधा टडन द्वारा प्रार्थी को सर्किट हाउस सिविल लाइन के पास पैसे लेकर बुलाई थी वहा प्रार्थी अनुराधा टंडन से मुलाकात करने गया तो अनुराधा टंडन ने एक लड़के को पैसे के लिये भेजा और कहा कि पैसे लड़के को दे दो तो प्रार्थी ने अनुराधा टंडन के कहे अनुसार 04 लाख रूपये लड़के को दे दिये।

पैसे देने के पश्चात् भी जब प्रार्थी की नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थी द्वारा पुनः अनुराधा टंडन से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन ने बोला की आपकी नौकरी पटवारी में नही लगी है, मैं आपकी नौकरी फूड इन्सपेक्टर में लगवा देती हूँ। उसके लिये 10 लाख रूपये देने होंगे जो आप मुझे पहले के 04 लाख रुपये दिये है, उसके अलावा आप अभी मुझे 02 लाख और दे दिजिये शेष 04 लाख नौकरी लगने के बाद देना। जिस पर प्रार्थी उसकी बातों में विश्वास कर पुनः पैसे देने के लिये कहा आना है पूछा जिस पर अनुराधा टडन द्वारा प्रार्थी को नोटरी कार्यालय पास बुलाया गया प्रार्थी वहां पहुंचकर अनुराधा टंडन से मुलाकात किया।

वहा अनुराधा टंडन प्रशांत सोनी के साथ आई थी। जहां अनुराधा टंडन ने प्रार्थी को बोला कि 02 लाख रूपये प्रशांत सोनी को दे दो यही तुम्हारी नौकरी फूड इंस्पेक्टर में लगवायेंगे एवं अगर नौकरी नहीं लगवा पाते है तो तुम्हारे पैसे लौटाने के लिये उधारी लिये है, करके एक इकरारनामा बनवा लेते है बोले यदि नौकरी नही लगती है तो हम पैसे लौटा देंगे कहा गया था। जहा पर अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी के द्वारा प्रार्थी के साथ लिये गये उधार की रकम को निश्चित दिनांक को वापस करने संबंधी अलग-अलग इकरारनामा कर प्रार्थी को विश्वास में लिया गया। साथ ही प्रार्थी से 04 लाख रकम अंकित किया हुआ सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया का एक चेक दिया गया और कहा गया कि यदि नौकरी नहीं लगती है तो इस चेक के माध्यम से पैसा ले लिजियेगा।

इस प्रकार अब तक कुल 06 लाख रूपये प्रार्थी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर अनुराधा टडन एवं प्रशांत सोनी को दिया गया था। इसके 03 माह पश्चात् प्रशांत सोनी अपने मोबाईल नम्बर 7987672007 से प्रार्थी को फोन कर कहा गया कि बाबू लोगों को देने के लिये 50,000/- रूपये और लगेंगे जिस पर प्रार्थी द्वारा पुनः प्रशांत सोनी को 50,000 रूपये देकर एक कोरे कागज में बिना नोटरी का एक इकरारनामा किया गया एवं कुल अब तक 6,50,000 रूपये उन्हें दे दिया गया था।

इसके पश्चात जब मेरी नौकरी पटवारी एवं फूड इंस्पेक्टर विभाग में नहीं तब प्रार्थी द्वारा अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन द्वारा मेरा फोन नहीं उठा रहे है एवं प्रशांत सोनी द्वारा मुझे अभी नौकरी लगने का आश्वासन देकर लगातार घुमाया जा रहा है। इस प्रकार अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 6,50,000/-रूपये की ठगी किया गया है।

प्रार्थी की FIR और बताए गए हुलिए के मुताबिक पुलिस और सायबर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी प्रशांत सोनी एवं अनुराधा टंडन द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 1000/- रूपये जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
प्रशांत सोनी पिता सुरेंद्र सोनी उम्र 31 साल निवासी झण्डा चौक बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।

अनुराधा टंडन पति स्व. अशोक टंडन उम्र 50 साल निवासी व्ही.आई.पी सिटी सड्डू मकान नंबर डी/ 16 थाना पंडरी रायपुर।

CG NEWS : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 420 का अपराध दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर । शहर में एम्स में नर्सिंग स्टाफ ,मेकाहारा में प्यून और कई अन्य सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर दर्जन भर लोगों से 70 लाख की ठगी हो गई। लंबे अर्से तक नौकरी न लगने पर एक अभ्यर्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस के मुताबिक अमर चौक राजातालाब निवासी पीड़ित सुरेंद्र वर्मा (50) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। वह मूलतः ग्राम माठ खरोरा का रहने वाला है । सुरेन्द्र वर्मा ने अपने बेटे लोकेंद्र वर्मा को सरकारी नौकरी लगाने आरोपी भूपेश सोनवानी से संपर्क किया ।

भूपेश ने लोकेंद्र समेत कई अन्य लोगों को एम्स में नर्सिंग स्टाफ, मेकाहारा में प्यून के अलावा अन्य विभागों में आपदा प्रबंधक, खाद्य-श्रम निरीक्षक की नौकरी लगवाने कुल 70.10 लाख रूपए ले लिए और नौकरी का अब तक पता नहीं है। सुरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने भूपेश के विरूद्ध धारा 420 ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है।

वह मूलतः ग्राम माठ खरोरा का रहने वाला है । सुरेन्द्र वर्मा ने अपने बेटे लोकेंद्र वर्मा को सरकारी नौकरी लगाने भूपेश सोनवानी से संपर्क किया । भूपेश ने लोकेंद्र समेत कई अन्य लोगों को एम्स में नर्सिंग स्टाफ, मेकाहारा में प्यून के अलावा अन्य विभागों में आपदा प्रबंधक, खाद्य-श्रम निरीक्षक की नौकरी लगवाने कुल 70.10 लाख रूपए लगे। और नौकरी का अब तक पता नहीं है। 


Rozgar Mela: 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, आज पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नई भर्ती हुए लगभग 70,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. इस अवसर पर वह लोगों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे.


43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं. रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं. वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में नई भर्ती की गई हैं.

इन मंत्रालय व विभागों में मिलेगा रोजगार

इसके अलावा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2022 के 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत करते हुए रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. अब तक कई चरणों में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं.

रोजगार मेला से देश के विकास में भागीदारी का मिलेगा अवसर

बयान में कहा गया है कि ‘रोजगार मेला’ रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार मेले से युवाओं को उनके सशक्तिकरण और देश के विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है. नवनियुक्त कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं.

 

व्यापमं की परीक्षाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क , प्रोफाइल की सुविधा से आवेदकों को हो रही आसानी

No comments Document Thumbnail

7 लाख 80 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने व्यापमं में बनाई अपनी प्रोफाइल , प्रोफाइल के माध्यम से अब तक 12 लाख 26 हजार से अधिक आवेदन पत्र भरे गए


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवा उत्साहित है और भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा के अनुरूप अभ्यर्थी व्यापमं की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क आवेदन कर पा रहे हैं। साथ ही ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में बड़ी आसानी हो रही है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा दी गई है, अपनी प्रोफाइल के माध्यम से अभ्यर्थी अनेक परीक्षाओं के लिए आसानी से आवेदन भर सकेंगे। इस व्यवस्था से अभ्यर्थी को आवेदन करते समय बार-बार अपनी मूल जानकारी आवेदन में भरने की आवश्यकता नहीं होगी। युवाओं के हित में लिए गए इन फैसलों का सकारात्मक परिणाम यह है कि व्यापमं की वेबसाईट पर अब तक अभ्यर्थियों के 7 लाख 80 हजार 117 प्रोफाइल बन चुके हैं और इसके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 12 लाख 26 हजार आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।

प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार के लिए 20 दिनों का समय

व्यापमं द्वारा ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए भी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाईट पर बनाए गए प्रोफाइल में त्रुटि होने की स्थिति में 20 दिनों के भीतर सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। व्यापमं के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आवेदन सुधारने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल सुधारना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आवेदन पत्र में गलती रह जाने की संभावना बनी रहेगी। 20 दिनों के भीतर प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर अभ्यर्थी को व्यापमं आकर ऑफलाईन सुधार कराना होगा। साथ ही इन 20 दिनों में प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर ही आवेदक को 200 रूपए देने होंगे और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अभ्यर्थी आवेदन करने में पर्याप्त सावधानी बरतें और लापरवाही की वजह से सेवा में नियुक्ति के दौरान आने वाली समस्याओं से बच सकंे।

गौरतलब है कि अब तक केवल 2 हजार 182 आवेदकों को ही व्यापमं आकर ऑफलाईन प्रोफाइल में त्रुटि सुधार की आवश्यकता पड़ी है, जो व्यापमं में आवेदकों द्वारा बनाए द्वारा प्रोफाइल का मात्र 0.002 प्रतिशत है।

व्यापमं में बने अभ्यर्थियों के प्रोफाइल जल्द जुड़ेंगे आधार से

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के प्रोफाइल को जल्द ही आधार से जोड़ने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से किसी भी आवदेक को ऑफलाईन प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक ऑनलाईन घर बैठे ही अपने प्रोफाइल में सुधार कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से 34 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक श्रम पदाधिकारी के 04, श्रम निरीक्षक के 14 और श्रम उप-निरीक्षक के 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी।

श्रमायुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित किए गए पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विस्तृत विज्ञापन, पाठ्यक्रम परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की विधि तथा अन्य विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। परीक्षा की तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र व्यापम की वेबसाईट पर उपलब्ध होंगे।

Gov Job : शासकीय आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 पदों के लिए विज्ञापन जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रोजगार व प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भर्ती के संबंध में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिसके बाद विभागों द्वारा भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी है।


विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इंफारमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्रॉलाजी सिस्टम मेंटेनेंस के 01, इलेक्ट्रिशियन के 51, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 86, कारपेंटर के 02, टर्नर के 06, ड्राईवर कम मैकेनिक के 06, ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल के 01, फिटर के 48, मशीनिष्ट के 04, मशीनिष्ट ग्राइंडर के 01, मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) के 01, मैकेनिक ट्रैक्टर के 02, मैकेनिक डीजल के 32, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 05, मैकेनिक रेफ्रिजेरेशन एंड एयर कंडीशनर के 02, वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग के 72, वायरमैन के 02, वेल्डर के 30, शीट मेटल वर्कर के 01, सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) के 02, सिविंग टेक्रॉलाजी के 06, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग के 02 और एम्लायबिलिटी स्किल के 03 को मिलाकर कुल 366 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी http://vyapam.cgstate.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन में देखे जा सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या तथा ट्रेड एवं विषय में परिवर्तन किया जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तिथि व्यापम द्वारा पृथके से जारी की जाएगी। आवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट पर 8 मई को सुबह 10 बजे से भरे जा सकेंगे।


बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और परिवार को 10 लाख रूपए सहायता राशि प्रदान करने को कहा है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा की घटना की कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिरनपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है। इस घटना में दिवंगत भुनेश्वर साहू के परिवार की पीड़ा हम सबकी साझा पीड़ा है। भुनेश्वर की अनुपस्थिति में उसके परिवार का संरक्षण हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद हमने निर्णय लिया है कि भुनेश्वर के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही मैंने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं और एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम का ननिहाल, माता कौशल्या का घर हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति, सद्भावना का गढ़ रहा है। हम सबको असामाजिक ताकतों से लड़ते हुए शांति और सद्भावना बनाकर रखनी है। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कानून से बढ़कर कोई नहीं है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के शक में की छात्र की हत्या

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने एक छात्र की हत्या करके उसके शव को गांव में फेंक दिया है। युवक गढ़चिरौली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। होली में अपने घर गया हुआ था।


जानकारी के मुताबिक, युवक साईनाथ नरोट (26) गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित गांव मर्दूहूर का रहने वाला था। जो पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई करता था। करीब 4 से 5 दिन पहले होली की छुट्टियों में अपने गांव लौटा था। किसी काम से गुरुवार को वह गांव से बाहर निकलकर जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था। जिसकी सूचना नक्सलियों को मिली।

ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया। और फिर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगा कर गोली मार दी। वारदात के बाद स्टूडेंट के शव को गुरुवार की रात ही गांव के नजदीक में लाकर फेंक दिया था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल नक्सली लंबे समय के बाद किसी स्टूडेंट को पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मारे हैं। इस वारदात के बाद गांव छोड़कर बाहर पढ़ाई करने गए इलाके के छात्रों में दहशत है।


युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इन दिनों देश के अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के तीसरे चरण के अंतर्गत बीस जनवरी को रायपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। देश के अन्य स्थानों के साथ ही राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शामिल होंगे। वे मेले में शामिल होने वाले चयनित अभ्यर्थियों को कल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

स्थानीय स्तर पर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के हाथों नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी इस मेले के संबंध में अपने अनुभव भी साझा करेंगे।  गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा बीते अक्टूबर और नवम्बर महीने में रोजगार मेले के दो चरणों का आयोजन किया जा चुका है। रायपुर में कल होने वाले रोजगार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय को सौंपी गई है।

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाला कर्मचारी शासकीय सेवा से बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर सरकारी नौकरी हथियाने वाले कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामला आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। औषधालय सेवक के पद पर प्रदीप कुमार माथुर पिता जमुना प्रसाद माथुर ने वर्ष 2013 में फर्जी अंकसूची के जरिए नौकरी पाई थी। उन्होंने नौकरी के लिए दिये गये आवेदन में पूर्व माध्यमिक समतुल्यता प्रमाण पत्र परीक्षा 2008 की शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। उनका रोल नम्बर 58564 था और उन्हें पूर्णांक 500 में 485 अंक हासिल किये थे।



उनकी मार्कशीट को जारी करने वाली संस्था जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा से सत्यापन कराया गया। उनकी रिकार्ड में उक्त नाम एवं रोल नम्बर दर्ज नहीं होने के कारण उन्होंने मार्कशीट को फर्जी करार दिया। लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील)नियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार आरोप सिद्ध होने पर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने 21 नवम्बर को प्रदीप कुमार माथुर को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 650 पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक के 650 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके माध्यम से बैंक के देशभर के शाखाओं में खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर विजिट करना होगा। वहीं भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 मई 2022 रहेगी।

 

आवेदन की प्रारंभिक तारीख 10 मई 2022 है। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई 2022 है। आवेदक 10 मई से 20 मई 2022 तक कभी भी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसकी परीक्षा जून 2022 में होगी। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के 10 दिनों के अंदर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन रिटन एग्जाम के जरिए चयन

चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार की सैलरी मिलेगी। ग्रेजुएशन और 2 साल के कार्य अनुभव वाले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 20 से 35 साल उम्र निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पास होने वालों का इंटरव्यू होगा।

समय-समय लिए जाते हैं आवेदन

बता दें कि राज्य और केंद्र सरकार समय-समय पर कई पदों नौकरियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगते हैं, इसके अलावा भी UPSC,SCC, NTPC सहित कई संस्थान जॉब के लिए नोटिफिकेशन निकालते रहते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ ही आयु सीमा भी अलग होती है।

इस पर क्लिक करके लें सकते हैं पूरी जानकारी 

आधिकारिक अधिसूचना

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में भर्तियां हो रही हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। इन पदों पर कुछ महीने से भर्ती का इंतजार था। अब विज्ञापन जारी कर दोनों ही पदों पर भर्ती होगी। परिवहन विभाग की भर्ती CGPSC के जरिए होगी। स्वास्थ्य विभाग की भर्ती के लिए सीधे विभाग की वेबसाइट से आवेदन किए जा सकेंगे।

 

बता दें कि भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के तहत होनी है। इसमें स्टाफ नर्स SNCU के 408 पद, स्टाफ नर्स NBSU के 404 पद और सचिव सहायक के 14 पद शामिल हैं। स्टाफ नर्स SNCU के लिए बेसिक B.Sc नर्सिंग के साथ 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए। इसमें 16 हजार मानदेय हर महीने मिलेगा। स्टाफ नर्स NBSU में B.Sc नर्सिंग पोस्ट बेसिक पास होने के साथ पद से संबंधित 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें भी 16 हजार मानदेय हर महीने मिलेंगे। 

सचिव सहायक के लिए कंप्यूटर साइंस B.Sc, कंप्यूटर साइंस BCA पास कैंडिटेडट अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 13 हजार 650 मानदेय हर महीने मिलेगा। इसके लिए आवेदन www.cghealth.nic.in पर 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक भेजे जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन में स्टाफ नर्स के 171 पदों पर भर्ती की जा रही है। रेडियोग्राफर के 20 पदों पर भर्ती होनी है । इसमें स्टाफ नर्स के लिए B.Sc नर्सिंग या PB.BSC नर्सिंग या जनरल नर्सिंग, की योग्यता होनी चाहिए, नर्सिंग काउंसिल में परिचारिका के रूप में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। 

वहीं रेडियोग्राफर के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। टेक्नीशियन रेडियोग्राफर का छत्तीसगढ़ शासन की मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल कोर्स किया होना जरूरी है। इसमें स्टाफ नर्स में 28 हजार से 91 हजार 300 तक और रेडियोग्राफर में भी 28 हजार से 91 हजार 300 तक वेतन मिलेगा। इसके लिए आवेदन www.cghealth.nic.in पर 18 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर और ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टेक्नोलॉजी) की भर्ती कर रहा है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। अंतिम तारीख 14 मई 2022 है। आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता psc.cg.gov.in है।  इसमें कुल 20 पदों पर भर्ती हो रही है।

28 हजार 700 से लेकर 91 हजार 300 रुपए तक सैलरी

असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर पद के लिए कैंडिडेट के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टेक्नोलॉजी) पद के लिए कैंडिडेट के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर पद के लिए महीने के 38 हजार 100 से लेकर 1 लाख 20 हजार 400 रुपए और ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टेक्नोलॉजी) पद के लिए सैलरी 28 हजार 700 से लेकर 91 हजार 300 रुपए तक तय की गई है।

समय-समय लिए जाते हैं आवेदन

बता दें कि राज्य और केंद्र सरकार समय-समय पर कई पदों नौकरियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगते हैं, इसके अलावा भी UPSC,SCC, NTPC सहित कई संस्थान जॉब के लिए नोटिफिकेशन निकालते रहते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ ही आयु सीमा भी अलग होती है।

जॉब अलर्ट: सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।  सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी । इस भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने साल 2018 में आवेदन किया था, उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नए फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। 


अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। बता दें कि राज्य शासन की वनटाइम विशेष छूट के फलस्वरूप 1 जनवरी 2021 की स्थिति में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी जिनकी आयु 34 साल होगी, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 5 साल की अतिरिक्त छूट होगी मतलब 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अधिकतम आयु 39 साल होगी, वे परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे । 



नए नियम  'छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021' के अंतर्गत लिखित परीक्षा को पर्याप्त महत्व दिया गया है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और एप्टिट्यूट टेस्ट से संबंधित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नए भर्ती नियम के मुताबिक आयोजित की जाएगी। इसके तहत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रावीण्यता होने पर बोनस के रूप में 10 अंक प्रदान किए जाएंगे।

Government Job Alert: युवाओं के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, AAI ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने इसे लेकर जुलाई में ही नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके जरिए कुल 29 सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती होगी, जिनकी सैलरी 1.10 लाख रुपये तक हो सकती है।  नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास  आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए कम समय बचा है। आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।


AAT Recruitment 2021 के जरिए NE 6 स्तर पर भर्ती होगी, जो पूर्वी क्षेत्र के डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन के आधार पर तय होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों को सही चैनल के जरिए ही अपना फॉर्म जमा करना होगा और तभी उसे स्वीकार भी किया जाएगा। नोटिस के साथ दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर ईमेल कर सकते है या पोस्टस के जरिए भी भेज सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती, ये होगी योग्यता

सीनियर असिस्टेंट ऑपरेशन-14 पद, सीनियर असिस्टेंट फाइनेंस 6 पद, सीनियर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक्स 9 पदों पर 36 हजार से 1 लाख 10 हजार सेलरी मिलेगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार इस बात को याद रखें कि इसमें से कुछ पद SC, ST, UR और OBC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इससे संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें सीनियर असिस्टेट ऑपरेशन और LMV लाइसेंस में ग्रेजुएशन मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने वालों को वरीयता दी जाएगी। सीनियर असिस्टेंट फाइनेंस के लिए B.Com डिग्री और 3 से 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग जरूरी सीनियर असिस्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्यूनिकेशन/ रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी।

ऐसे करें अप्लाई

एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं। में दिए गए 'AAI Recruitment 2021 for Sr. Assistant posts' नोटिफिकेशन पर क्लिक करा नोटिफिकेशन के साथ ही दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और अपना पूरा विवरण भरे। अब भरे हुए फॉर्म को ईगल के जरिए या नीव दिए गए पते पर पोस्ट के जरिए DPC Cell, Department of HRM, Regional Headquarters (Eastern Region), Kolkata

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.