Media24Media.com: महासमुंद जिला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद जिला. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद जिला. Show all posts

ठुमसा के स्कूल में अव्यवस्था, आक्रोशित ग्रामीणों ने जड़ दिया ताला

No comments Document Thumbnail

 पटेवा ( देवराज साहू ) । महासमुंद जिला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ठुमसा में ग्रामीणों ने 29 जुलाई को पूर्वान्ह 11:30 बजे स्कूल के गेट व कमरे में ताला लगा दिया । नये भवन की मांग को लेकर गामीणो मे भारी आक्रोश है। स्कूल का पुराना भवन जर्जर हो गया है, जो बच्चो के बैठने लायक नही है। शाला मे एक अतिरिक्त भवन है, वहां भी छत से पानी टपक रहा है। उस गिले फर्स पर एक ही कमरे मे कक्षा पहली से पांचवी तक पांच कक्षा के 59 बच्चों को बैठाकर अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। स्कूल में तीन स्टाफ है, गीले फर्श पर बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। गीला फर्स फोटो मे साफ दिखायी दे रहा है, यहां तक की बच्चों के बैठने का दरी भी गीला हो गया है। बरसात के इस समय में दरी (बारदाना ) भी नही सूख पा रहा है । जिससे गीले फर्श पर बैठने के लिए बच्चे मजबूर हैं।



इन सभी समस्याओं के लिए गांव वालों ने व शाला विकास समिति के लोगों ने बताया कि शासन-प्रशासन को कई बार आवेदन कर चुके हैं। कई सालों से अधिकारीयो द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। गांव वालों ने अतिरिक्त नया भवन निर्माण के लिए जगह भी चयन कर चुके हैं , उसके बाद भी स्कूल भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इन सारी समस्याओं से गुस्साए ग्रामवासी ठुमसा के द्वारा 11:30 बजे से शासकीय प्राथमिक शाला ठुमसा में ताला जड़ दिया गया है ।


निता चंद्रा हाई स्कूल खट्टा, आशिष टांडी हाई स्कूल खट्टा ,खेमराज CAC संकूल खट्टा ,हीराराम कोसरिया प्रधान पाठक शाला ठुमसा, पीताम्बर लोधी सह. शिक्षक, मो. इरफान कुरैशी सभी शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाइस देने के बावजूद भी ताला नहीं खोला गया। बच्चों को और शिक्षकों को शाला में प्रवेश नहीं करने देने की खबर जब ऊपर शासन प्रशासन के शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ तो 4:00 बजे महासमुंद BRCC जागेश्वर सिन्हा व बी ओ महासमुंद के अधिकारी ठुमसा प्राथमिक शाला पहुंचे और आकर ग्रामीणों को समझाइस देकर तत्काल अतिरिक्त दो कमरा बनाने का प्रस्ताव बनाने और आगामी 5 से 6 महीने के अंदर दो अतिरिक्त कमरा बनाने का दिलाशा दे्कर ग्रामीणों से स्कूल में लगे ताला खुलवाकर बच्चों को क्लासरूम में प्रवेश कराने दिया ।


ग्रामीणों ने कहा अगर 5- 6 महीना में अतिरिक्त दो कमरा निर्माण नहीं कराया गया, तो आगे इससे भी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी ग्रामीणों द्वारा दिया गया है। तालाबंदी कार्यक्रम में तिलक राम साहू , छगन साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष पुखराज प्रजापति, सेवक राम ध्रुव, खूबचंद ग्रामीण अध्यक्ष , देवनाथ निषाद, ललित वैष्णव, रमेश ध्रुव पंच , पवन नायक, सुनील यादव , प्रमोद ध्रुव, अर्चना राजपूत, रुखमणी, भारती, रामवती , शारदा , रामेश्वरी ,लता के साथ समस्त ग्रामवासी ठुमसा उपस्थित थे।

Mahasamund : कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग,घरों को कराया गया खाली

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। महासमुंद जिला के सरायपाली में स्थि​त राधे कपड़ा बाजार के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग इतना भयानक हो गया कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।


गोदाम में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गये है। उधर गोदाम में लगी भीषण आग की लपटे से आस पड़ोस के क्षेत्र में आग फैलने के डर से मकानों को खाली करा दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा इस आग पर काफी हद तक काबू पाने का प्रयास जारी है। उधर इस घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

जानकारी के मुताबिक सरायपाली थाना क्षेत्र की ये घटना है। सरायपाली क्षेत्र में हुए इस भीषण आग की घटना के बाद फौरन दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गयी। बताया जा रहा है कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, इतनी देर में आग भीषण रूप ले चुका था। देखते ही देखते कपड़ा गोदाम में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गये। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि आसपास के क्षेत्र में आग फैलने लगी।


व्यवस्था में करें बदलाव, ताकि न जाए किसी साक्षी की जान- ललित चंद्रनाहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। दिल्ली में सरेआम एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या करने की लोमहर्षक घटना पर देशभर में तरह-तरह की प्रतिक्रिया हो रही है। चाकूबाजी करने वाले युवक को नहीं रोके जाने पर मूकदर्शक पड़ोसियों और राहगीरों की निंदा भी की जा रही है। तब यह ज्वलंत सवाल है कि इस तरह की घटनाओं के प्रति क्या अब समाज का नजरिया संवेदनहीन हो गया है?

                                        

किसान मजदूर संघ के संयोजक व आरटीआई एक्टिविस्ट ललित चन्द्रनाहू ने इस पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि समाज का नजरिया बदलने की जरूरत है। जब तक लोगों में पड़ोसी से मधुर संबंध,  मानवीयतापूर्ण आचरण, आत्म रक्षा के साथ-साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का गुण विकसित नहीं किया जाएगा, इस तरह के नजारे देखने की विवशता रहेगी। हथियार बंद युवक का सामना करने का साहस किसी ने नहीं किया। लोग मूकदर्शक और तमाशबीन बने रहे। यह प्रत्यक्षदर्शियों की विवशता और संवेदनहीन दोनों होने का परिचायक है। समाज में परस्पर सहयोग का कम होना, स्वार्थीपन और मुझे किसी झंझट में नहीं पड़ना है, जैसी विचारधारा का परिणाम है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने, बीचबचाव करने वालों को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित करने, पुरस्कृत करने और पुलिस-न्यायालय के चक्कर से मुक्त रखे जाने की कानूनी व्यवस्था बनाने की जरूरत है।                      

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में कानून की लचर व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां पर हथियार लेकर सरेआम घूम रहे और ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार रहे युवक की वारदात का पुलिस को भनक तक नहीं लगना, चिंतनीय है। उन्होंने जनसामान्य में मानवता की कमी और घटना-दुर्घटना से दूरी बनाए जाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली, न्यायपालिका में गवाही के नाम पर घंटों-घंटों इंतजार और संवेदनशील व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के बजाए प्रताड़ित करने को मुख्य वजह बताते हुए कहा कि सामाजिक व्यवस्था में आए बदलाव के अनुरूप कानून व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वालों के लिए आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा का इंतजाम किया जाना चाहिए। यह वर्तमान समय की जरूरत है। बेटियों को आत्म रक्षा के गुर अनिवार्य रूप से सिखाया जाना चाहिए। स्कूली शिक्षा में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने को अनिवार्य किया जाना चाहिए।


माटीकला बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक चाक दिलाने की मांग

No comments Document Thumbnail

कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई ने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से की मुलाकात

बागबाहरा। छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आज बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विधायक द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात की।

संसदीय सचिव श्री यादव से मुलाकात के दौरान कुंभकार समाज के पदाधिकारियों ने माटी कला बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक चौक दिलाने की मांग संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के समक्ष रखी।

संसदीय सचिव श्री यादव को सौंपे गए ज्ञापन में कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले में लगभग विभिन्न गांवों को मिलाकर लगभग 700 ओंकार समाज के परिवार निवासरत है जो की पूर्णता मिट्टी के बर्तन , दिया ,करसी ,मटकी बनाने का कार्य परंपरागत तरीके से करते आ रहे हैं और यही उन परिवारों के जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है।

लेकिन परंपरागत तरीके से कार्य करने के कारण परंपरागत जिन हजारों का प्रयोग कुंभकार समाज के लोग करते हैं उसके कारण अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तन बनाना संभव नहीं है। इसलिए माटी कला बोर्ड के द्वारा उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक चाक दिलाने की मांग की है।

कुंभकार समाज के प्रतिनिधियों ने श्री यादव को बताया कि ग्राम पचेड़ा, मोंहदी, मामा भांचा, चुरकी, चरोदा, खल्लारी, चीतम खार , डूमरपाली कोमा पाली, झारा , डाबपाली बकमा, लालपुर, नवाडीह, सराईपाली ,मनबाय इत्यादि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ही अंतर्गत वे गांव हैं जिनमें बड़ी संख्या में कुंभकार समाज के लोग निवास करते हैं।

क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुंभकार समाज के लिए है माटी कला बोर्ड की स्थापना करके कुंभकार समाज के उन लोगों को जो मिट्टी का पारंपरिक कार्य करते हैं उन्हें निशुल्क रूप से इलेक्ट्रॉनिक चाक देकर मिट्टी का काम करने वाले लोगों की कार्य कुशलता में वृद्धि की जा रही है। लेकिन उक्त लाभ से वंचित परिवार के द्वारा विभिन्न बैठकों में उक्त मांगे रखे जाने पर आज हम पूरे जिले के कुंभकार समाज के लोगों की यह मांग आपके समक्ष रख रहे हैं।

जिस पर संसदीय सचिव श्री यादव ने तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कुंभकार समाज के उक्त मांग को माटी कला बोर्ड के समक्ष रखने के लिए पत्र जारी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललित चक्रधारी जिलाध्यक्ष, चैतराम चक्रधारी जिला पंच, रुपेश चक्रधारी जिला सचिव , अशोक चक्रधारी जिला उपाध्यक्ष, बैसाखू चक्रधारी संरक्षक, रामेश्वर प्रजापति सदस्य सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

महासमुंद जिला बनाने विधायक पद से दे दिया था इस्तीफा, मेरे लिए जनहित सर्वोपरि : अग्नि

No comments Document Thumbnail

ग्राम कनेकेरा में बीज निगम अध्यक्ष ने किया खाद गोदाम का भूमिपूजन 

महासमुंद। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने ग्राम कनेकेरा में खाद गोदाम का भूमिपूजन किया। क्षेत्र के किसानों की मांग पर श्री चंद्राकर ने यहां खाद गोदाम निर्माण के लिए बीज निगम के सीएसआर मद से 8.84 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। खाद गोदाम बनने पर इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

 

 इस मौके पर किसानों और ग्रामीणों की भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे किसानों का हित हो। इस सरकार ने अपने काम की शुरुआत ही किसानों की कर्जा माफी के साथ की थी। इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों की खुशहाली का मार्ग खोल दिया। आज पूरे भारत में किसानों को धान का सबसे अधिक दाम छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। भूपेश सरकार के नवाचार और न्याय आधारित योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग में खुशहाली आई है। 


विकास की गति को और तेज करने के लिए 6 नए जिलों और 85 नई तहसीलों का गठन किया गया है। प्रशानिक विकेंद्रीकरण से प्रशासन जनता के और करीब होता है तथा लोगों को कामकाज में काफी सुविधा होती है। इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश के समय महासमुंद को जिला बनाने के लिए मैंने अपने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। सत्ता पक्ष के विधायक के इस्तीफे से राजधानी भोपाल में खलबली तो मचनी ही थी। आखिरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार को महासमुंद जिला बनाना पड़ा। मेरे लिए सदैव जनहित सर्वोपरि रहा है। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के जीवन में सुखद, सकारात्मक बदलाव आए हैं। जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल के रूप में प्रदेश छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला है, जिन्होंने जन-जन में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान जगाया है। सभा को ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ढेलू निषाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री हर्षित चन्द्राकर, बृजेन्द्र हीरा बंजारे, बिहारी पटेल, सरपंच नीलकंठ साहू, उपसरपंच गंगा बाई, मितेंद्र चंद्राकर, केके दीवान, येतराम साहू, पूर्व सरपंच कमलनारायण, गयालाल निषाद, देवकी यादव आदि मौजूद थे।

बोतल से फिर बाहर आया जलकी के जमीन का जिन्न

No comments Document Thumbnail
रायपुर : महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर स्थित है गांव जलकी। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से सिरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे बसा है यह गांव। यहां स्थित है छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक कद्दावर नेता का फार्म हाउस। भाजपा शासनकाल में यह गांव खूब चर्चा में रहा। जलकी के जमीन का जिन्न जादुई करामात दिखा रहा था। ऐसी राजनीतिक घमासान मची कि कुर्सी हिल गई। आपसी खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में भाजपा की सत्ता डोल गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्ताक्षेप के बाद मामला बड़ी मुश्किल से सुलझा था।



उसी जमीन की अदला-बदली का गुणा-भाग इन दिनों फिर से चल रहा है। कलेक्टर के माध्यम से एक बार फिर जलकी के जमीन का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। रायपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में आम सूचना का प्रकाशन हुआ है। इससे गांव में फिर से जमीन से जुड़े मसले की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। यह इन दिनों राजनीतिक गलियारे में चर्चा का भी विषय बन रहा है।

कुर्सी की लड़ाई में शह-मात का खेल






जानकार सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके सिपहसालारों ने इसी जमीन को तीन साल पहले मुद्दा बनवाया। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को पछाड़ने के लिए जलकी की जमीन का जिन्न बनवाया। कुर्सी की लड़ाई में शह-मात का खूब खेल चला। तब यह चर्चा का विषय होता था कि दो सांड की लड़ाई में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कलेक्टर से लेकर पटवारी तक मोहरा बनाए गए। शतरंजी बिसात में अपनी-अपनी चालें चली गई। अंततः खतरा भांपकर दोनों सांड अपने-अपने रास्ते चलने में भी भलाई समझकर शांत हो गए थे।

धरती पकड़ नेता की जमीनी पकड़






धरती पकड़ के नाम से विख्यात हैं इस जमीन के अधिपति नेताजी। उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करके जलकी की जमीन के जिन्न को बोतल में बंद करा ही दिया। अब एक बार यह जिन्न जब फिर बोतल से बाहर आया है तब चर्चा-ए-आम है कि क्या करामात दिखाएगा जलकी के जमीन का यह जिन्न। क्योंकि धरती पकड़ के नाम से चहेतों के बीच विख्यात नेताजी की जमीन से लेकर आसमान तक मजबूत पकड़ है। सरकार किसी की भी हो, चलेगी इनकी।

क्या हुक्म है मेरे आका !


अलादीन का चिराग घिसने पर जिन्न प्रकट होता था। यहां तो बिना घिसे ही जिन्न प्रकट हो रहे हैं। नेताजी विपक्ष में हैं। बिरादरी के नेताजी राजस्व मंत्री हैं। एक फोन घनघनाया नहीं कि क्या हुक्म है मेरे आका की बोल सुनाई पड़ती है। जमीन से जुड़े जमींदार रोड पर आ गए और जमीन से जुड़े नेता सरकारी जमीन पर भी अच्छी पकड़ बना लिए हैं। अब देखना होगा कि बोतल से एक बार फिर बाहर आया जलकी के जमीन का जिन्न अपने आका के हुक्म पर क्या जादुई कारनामा दिखाता है।

Mahasamund Crime : जोबा में मां-बेटी-बेटा की हत्या, जमीन विवाद बना काल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द: जिला मुख्यालय महासमुन्द से 17 किमी दूर जोबा गांव में आज सुबह तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में माँ-बेटी और बेटा शामिल हैं। हत्या की वजह जमीन विवाद है। वहीं चार अन्य घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बीएमओ डॉ विपिन रॉय ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया जा रहा है।





आरोपी













यह भी पढ़ें : –आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल





तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव की यह घटना है। आज सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो लहूलुहान पड़े लोगों को देखा। पुलिस को सूचित किया। घायलों को 108 से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पारिवारिक जमीन विवाद पर हत्या की यह वारदात हुई है। 40 वर्षीय जागृति पति ओस कुमार, उसकी 16 साल की बेटी टीना और नौ साल का बेटा मनीष को मार डाला गया है। धारदार हथियार से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर तैनात किया गया है।





एक ही परिवार के चार घायल





मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं। इनमें मृतक जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की बुजुर्ग माता अनार बाई (65), और ओस कुमार के दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है।





















जागृति के पहले पति की हुई थी हत्या





गांव के जानकार सूत्रों का कहना है कि मृतका जागृति (40) की ओस कुमार दूसरा पति है। उसके पहले पति की भी हत्या हुई थी। जमीन-जायदाद को लेकर किस तरह का विवाद था? आए दिन आपस में झगड़ा होता था। सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल, पुलिस मार्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


सैकड़ों झाड़ियों को काटकर कर रहे जंगल पर कब्जा

No comments Document Thumbnail
महासमुंदः ये नजारा है महासमुंद जिले के पटेवा क्षेत्र का। पटेवा उपतहसील के गांव बनपचरी का। जहां के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा जंगल की जमीन पर बेधड़क बेजा कब्जा किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी गांव के लोगों को नहीं है। ऐसा भी नहीं कि इस गांव के पटवारी अनजान हों। उपतहसील पटेवा से इस बेजा कब्जा की दूरी महज दो किमी है। बावजूद, हरे-भरे पेड़ पौधों को काटकर बेखौफ होकर जंगल पर कब्जा किया जा रहा है।



यह भी पढ़ें : –http://“पढ़ई तुंहर पारा” कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 7 सितंबर को राज्य स्तरीय वेबीनार का किया जायेगा आयोजन

मीडिया को ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि गांव का कोई प्रभावशाली व्यक्ति है। जो सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का खुद को रिश्तेदार बताते हैं। तेंदूवाही रोड किनारे सरहद पर बेशकीमती शासकीय जमीन करीब 20-25 एकड़ है। जिसे हथियाने के लिए इस साल पहली बारिश के बाद ट्रैक्टर से जोताई की गई। बाद धान छिड़ककर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। राजस्व रिकार्ड में यह बड़े झाड़ का जंगल है। जिसका वन अधिकार पट्टा बनाए जाने की आशंका भी ग्रामीण जाहिर कर रहे हैं।

जंगल को काटकर किए जा रहे अतिक्रमण

जब जंगल में धान बीज का अंकुरण नहीं हुआ और बारिश में झाड़ बड़े हो गए। कुछ छोटे पौधे बढ़कर पेड़ बनने लगे तो इसे बड़ी ही बेरहमी से कटवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत करने पर गांव का दबंग व्यक्ति हमारी सरकार है। हम जो चाहें करेंगे। कहकर लोगों को चुप करा देते हैं। जंगल को काटकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है।

यह भी पढ़ें : –http://“पढ़ई तुंहर पारा” कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 7 सितंबर को राज्य स्तरीय वेबीनार का किया जायेगा आयोजन

पटवारी का कहना है

इधर, पटवारी चंद्रकांत बाघ का कहना है कि बारिश के शुरूआती दिनों में गांव के एक संपन्न व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने पर मौका मुआयना करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दिए थे। अभी जंगल और झाड़ियों को काटकर बेजा कब्जा करने की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा हो रहा है तो सक्षम अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट देकर समुचित कार्रवाई करेंगे।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.