Media24Media.com: Mahasamund : कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग,घरों को कराया गया खाली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund : कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग,घरों को कराया गया खाली

Document Thumbnail

 महासमुंद। महासमुंद जिला के सरायपाली में स्थि​त राधे कपड़ा बाजार के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग इतना भयानक हो गया कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।


गोदाम में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गये है। उधर गोदाम में लगी भीषण आग की लपटे से आस पड़ोस के क्षेत्र में आग फैलने के डर से मकानों को खाली करा दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा इस आग पर काफी हद तक काबू पाने का प्रयास जारी है। उधर इस घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

जानकारी के मुताबिक सरायपाली थाना क्षेत्र की ये घटना है। सरायपाली क्षेत्र में हुए इस भीषण आग की घटना के बाद फौरन दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गयी। बताया जा रहा है कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, इतनी देर में आग भीषण रूप ले चुका था। देखते ही देखते कपड़ा गोदाम में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गये। आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि आसपास के क्षेत्र में आग फैलने लगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.