Media24Media.com: नेशनल लेटेस्ट न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नेशनल लेटेस्ट न्यूज. Show all posts
Showing posts with label नेशनल लेटेस्ट न्यूज. Show all posts

हाई स्कूल की छात्रा से गैंगरेप, गांव का एक युवक भी शामिल

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है, जहां से एक हाई स्कूल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला (Gang rape case) सामने आया है। इसके साथ ही घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले दरिंदों ने किशोरी पर चाकू से वार भी किया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





यह भी पढ़ें:- कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा से बंदूक की नोक पर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम





पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मनकापुर कोतवाली (Mankapur Kotwali) के एक गांव की रहने वाली 15 साल की छात्रा को दरिंदों ने शिकार बनाया था। मंगलवार को वह स्कूल खत्म होने के बाद साइकिल से घर वापस जा रही थी। रास्ते में राजा साहब फार्म के पास 4 लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुकी तो चारों आरोपियों ने पीड़िता को साइकिल से गिरा दिया। इसके बाद वो उसे घसीट कर पास के गन्ने के खेत में ले गए।





चाकू से भी किया हमला





वो इतने में नहीं रूके बल्कि एक-एक कर के चारों ने उसके साथ वहशीपन का गंदा काम किया। इस बीच जब छात्रा अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए चिल्लाकर मदद मांग रही थी तो उनमें से एक आरोपी ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। यही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर परिजन को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह नाबालिग को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।





यह भी पढ़ें:- न्यायधानी की दिव्यांग युवती हुई हवस का शिकार, दो युवकों ने मिलकर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





छात्रा दोपहर बाद किसी तरह खुद को संभालते हुए अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने से हुए सभी कृत्य परिजन को बता दिया। इसके बाद शाम को परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और शिकायत की, जिनकी शिकायत पर गांव के ही 1 व्यक्ति सहित 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


भारत ने कंगारुओं को उनके ही घर में 3 विकेट से दी मात, 32 साल बाद पहली बार हारा आस्ट्रेलिया

No comments Document Thumbnail

ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया ने कमाल कर दिखाया है। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया (India Beat Australia) को 3 विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) 2-1 से अपने नाम कर ली है। इस ऐतिहासिक मैदान पर यह टीम इंडिया की पहली जीत (India latest match update) है।





भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपना सबसे बड़ा 328 रन का टारगेट चेज किया और चौथा टेस्ट जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।  बता दें ब्रिस्बेन में 32 साल से अब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा है। लेकिन टीम इंडिया इसको भी मुमकिन कर दिया है और गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को ख़त्म कर दिया।





इस मैदान पर भारत की यह पहली जीत (India latest match update)





वहीं, भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टेस्ट जीता है। इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने 6 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 5 हारे और एक ड्रॉ कराया।





गाबा के मैदान में पहली बार किसी टीम ने 300+ रन का टारगेट चेज किया है। इससे पहले यहां सबसे बड़ा 236 रन का टारगेट चेज किया गया था। यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया ने ही नवंबर 1951 में हासिल की थी। तब मेजबान ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया था।





ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 328 रन का टारगेट





मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 336 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर 328 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 329 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।





कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…


कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा से बंदूक की नोक पर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, जहां कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा को किडनैप (Minor's kidnap) कर 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात (Gang rape incident in muzaffarpur ) को अंजाम दिया है।





न्यायधानी की दिव्यांग युवती हुई हवस का शिकार, दो युवकों ने मिलकर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके (Sakra area of Muzaffarpur) में एक 10वीं की छात्रा के साथ एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में गैंगरेप की वारदात हुई है। पिस्टल के नोक पर पांच युवकों ने बारी-बारी से रेप (Gang rape incident in muzaffarpur ) किया है। वहीं पीड़िता किसी तरह खिड़की के रास्ते कमरे से भागने में सफल रही और फि‍र किसी की मदद से परिजन को इसकी जानकारी दी। परिजन के पहुंचने के बाद वे उन लोगों के साथ घर गई जहां स्थिति सामान्य होने के बाद पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई।





पॉक्‍सो एक्ट में केस दर्ज (Gang rape incident in muzaffarpur )





वहीं पीड़िता के परिजनों ने सकरा थाने (Sakra Police Station) में इसकी सूचना दी। परिजनों के साथ छात्रा महिला थाना पहुंची, जहां परिजनों ने थाने में गैंगरेप होने की घटना का आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्‍सो एक्ट में केस दर्ज (Case registered in Poxo Act) किया। इसमें मो. इजहार, आदित्य झा और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मो. इजहार को परिजनों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा, जबकि शुक्रवार को पुलिस उसे विशेष कोर्ट में पेश करेगी।





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया जिसकी रिपोर्ट आनी है। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





4 जनवरी की घटना





महिला थाने पर पीड़िता ने बताया था कि यह घटना 4 जनवरी की है। वह दसवीं में पढ़ती है। शाम करीब चार बजे अपने साइकिल से पिपरा कोचिंग जा रही थी। इस दौरान पिपरा की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गई। बोलेरो के साथ एक बाइक भी थी जिस पर दो युवक बैठे थे।





स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





उसके गिरते ही बाइक सवार एक युवक तेजी से उतरा और बोलेरो (Bolero) का गेट खोलकर उसे जबरदस्ती उसमें बैठा दिया। शोर मचाने के लिए मुंह जैसे ही खोला, वैसे ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। साथ ही गमछे और उसके ही दुपट्टे से उसका चेहरा बांध दिया। फिर उसे पिपरा होते हुए सुजावलपुर स्थित पुराने जर्जर बंद पेट्रोल पंप के कमरे में ले गए, जहां पिस्टल के नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।





एक आरोपी गिरफ्तार





सकरा थाने से महिला थाने आई दरोगा ज्योति कुमारी (Inspector Jyoti Kumari) ने बताया कि थाना अध्यक्ष के निर्देश पर वे लोग पीड़िता को लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसमें एक की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के महाराजगंज जिले का है, जहां लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या (Girlfriend murder by lover) कर दी।





नए साल की पार्टी में दो दोस्तों ने मिलकर की तीसरी दोस्त की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





बता दें कि आरोपी वीरेंद्र साहनी (Accused Virendra Sahni) तलाकशुदा महिला शर्मिली के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। इस दौरान महिला तीन बच्चों की मां भी बनी। पुलिस ने छह महीने से लंबित चल रहे इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।





साल 2020 में इस शहर में हुई सबसे ज्यादा पत्रकारों की हत्या, लगातार बढ़ रहा पत्रकारों पर हमला






यह घटना पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट गांव (Terdi Ghat village of Purandarpur police station area) की है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला छह महीने पहले गायब हो गई थी। उस दौरान महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने जुलाई 2020 में ही उत्पीड़न और अपहरण का केस दर्ज (Case of harassment and kidnapping filed) किया था। वहीं कोरोना के कारण पुलिस तत्परता से एक्शन नहीं ले पाई थी। 





आरोपी ने कबूला जुर्म (Girlfriend murder by lover)





कोरोना काल के दौरान आरोपी को सर्दी जुकाम होने की वजह से पुलिस सख्ती नहीं दिखा पाई थी। इसके कारण आरोपी बच गया था, लेकिन इधर लंबित विवेचना की फिर से जांच शुरू हुई तो मामला खुलने लगा। पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 





तंत्र-मंत्र के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या, आंगन में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा






आरोपी ने बताया कि वारदात वाली रात झगड़े के बाद महिला घर से जाने लगी. टेढ़ी घाट बांध पर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान आरोपी ने ईंट से महिला के सिर पर वार कर दिया। बेहोश होने के बाद वह गिर गई। आरोपी ने फिर महिला को उठाकर नदी में फेंक दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र साहनी (Accused Virendra Sahni)को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।





एसओ ने दी मामले के बारे में जानकारी





पुलिस के मुताबिक महिला के अकेले एक दो बार मुंबई और दिल्ली जाने से वीरेंद्र ( Virendra Sahni)  नाराज था। उसे अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक होने लगा था। पुरंदरपुर के एसओ आशुतोष सिंह (SO Ashutosh Singh of Purandarpur) ने बताया कि वीरेंद्र ने आठ साल पहले तलाकशुदा महिला को घर में पनाह दी थी। बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इस दौरान तीन बच्चियां भी पैदा हुईं. बाद में महिला और वीरेंद्र के बीच अक्सर विवाद होने लगा। वीरेंद्र ने महिला की हत्या 27 जून 2020 को ही कर दी थी। बाद में यह अफवाह फैला दी कि वह कहीं भाग गई है। 


प्रेमी के आत्महत्या की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी की खुदकुशी, एक ही चिता पर किया गया दोनों का दाह संस्कार

No comments Document Thumbnail

बिहार के मुजफ्फरपुर से रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र (Case of Sakra police station area) के एक गांव का है, जहां परिवार के बंदिशों की वजह से दो प्यार करने वालों ने जान (Couple Commits Suicide) दे दी है। वहीं जीते जी जिस परिवार वालों ने दो प्रेमियों को एक नहीं होने दिया, मरने के बाद उन्होंने ही दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया। घटना के बाद आस-पास के कई गांवों में इसकी चर्चा हो रही है।









जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक-युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। लोगों के मुताबिक दोनों बचपन के अच्छे दोस्त थे, फिर बाद में उन्हें प्यार हो गया। एक ही समुदाय के होने के बावजूद दोनों के घर वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। ऐसे में युवक ने साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी 2021 को जहर खाकर खुदकुशी (Two lovers die) कर ली।





2 जनवरी को युवती ने की आत्महत्या (Couple Commits Suicide)





वहीं जब 2 जनवरी को युवती को अपने प्रेमी के मौत की सूचना मिली तो उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर एक साथ युवक-युवती की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सकते में आ गए। हालांकि बाद में दोनों के परिजनों ने दोनों के शव का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार (family cremated on same pyre) कर दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव के लोगों ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी इस घटना पर कुछ भी नहीं बोलना चाहता है।





कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर लगाकर एक युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस





घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया देवकुमार सिंह (Head of Panchayat Devkumar Singh) ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी वहां के एक जनप्रतिनिधि से मिली। उन्हें पता चला है कि प्रेमी युगल की मौत के बाद उनके परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार एक साथ कर दिया है। वहीं स्थानीय सकरा थाना प्रभारी रामनाथ (Sakra Police Station Incharge Ramnath) ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन वहां जाने के बाद किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस मामले की जांच करने की कोशिश कर रही है।


श्मशान घाट का गिरा लेंटर, 16 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां मुरादाबाद इलाके में बारिश के बीच एक श्मशान घाट का लेंटर भरभरा (cremation ground roof collapsed in muradnagar) कर गिर गया है, जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं। जबकि अब तक इस हादसे में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।





दो ट्रकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल





वहीं लोगों को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है , जिसमें मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी लोगों को मलबे से बाहर निकाल रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।





रेस्क्यू अभियान जारी (Cremation ground roof collapsed in muradnagar)





बता दें कि आज सुबह से दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है।ये श्मशान घाट भी दिल्ली से सटे मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी-बम्बा रोड में स्थित है। जानकारी के मुताबिक लेंटर का साइज काफी बड़ा है, जिसकी वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी है।





अंतिम संस्कार(
Funeral) में शामिल होने पहुंचे थे लोग(cremation ground roof collapsed in muradnagar)





जानकारी के मुताबिक मुरादनगर में रहने वाले फल विक्रेता राजाराम की आज सुबह मौत हो गई थी।राजाराम के परिजन और उनके जानकार मुरादनगर के श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद जब बारिश होने लगी तो लोग बारिश से बचने के लिए लेंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान ये लेंटर भरभरा (cremation ground roof collapsed in muradnagar) कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग मलबे में दब गए।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।





पानी की टंकी में मिली महिला सहित उसके दो बच्चों की लाश, हादसा या मर्डर?





16 से ज्यादा लोगों की मौत (More than 16 people died)





पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा।इसकी चपेट में आकर लगभग 24 से ज्यादा लोग दब गए।वहीं अब तक 16 लोगों से ज्यादा की मौत (More than 16 people died) हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है।इस घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है।





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लिया संज्ञान






https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1345647976484487171




इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है।सीएम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए।साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।






https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1345662016556437504

दो ट्रकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीषण सड़क हादसा (Road accident in Raebareli Uttar Pradesh) हुआ है। यहां दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।





सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बना छत्तीसगढ़, आंकड़ों पर डाले एक नजर





रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के गदियानी गांव के पास हाईवे (accident occurred on the highway near Gadiyani village of Bhadokhar police station area) पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मोपेड चालक को बचाने के चक्कर में दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत (Road accident in Raebareli Uttar Pradesh) हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।





मोपेड चालक को बचाने के चक्कर में हुआ यह हादसा (Road accident in Raebareli Uttar Pradesh)





जानकारी के मुताबिक गदियानी के पास मोपेड चालक अनियंत्रित हो गया था। मोपेड को बचाने (This incident happened to save the moped driver) के चक्कर में दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक चालक शिव शंकर की मौके पर मौत हो गई। जो प्रतापगढ़ का रहने वाला था। ट्रक का अगला हिस्सा इतना दब गया था कि शिव शंकर उसी में बुरी तरह फंस गया, जिससे जख्मी होकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।





फेसबुक पर इस लड़की की आए रिक्वेस्ट तो हो जाए सावधान





वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी (District Magistrate, Dr. Anjani Kumar Chaturvedi) ने खुद दोनों ट्रकों के अंदर निरीक्षण किया। बड़ी मशक्कत के बाद फंसे शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद हाईवे पर खड़े दोनों ट्रकों को हटवाने का प्रबंध किया।


कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर लगाकर एक युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon monoxide) का सिलेंडर लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी (Suicide) कर ली है। सुसाइड (Suicide In Surat Gujrat) से पहले उसने कार के ग्लास पर एक पेपर भी चिपकाया था, जिसमें लिखा था कि 'कार के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon monoxide) जहर है, दरवाजा न खोलें, पुलिस को कॉल करें।'





रायपुर एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस





वहीं सूरत के अल्थान इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार पर यह लिखा देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस भी यह देखकर हैरत में रह गई, क्योंकि कार अंदर से बंद थी।









पुलिस ने देखा कि कार के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे और एक शख्स ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए कार की पीछे वाली सीट पर पड़ा हुआ था।पुलिस ने फौरन एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।इसके बाद कार का दरवाजा खोला गया तो कार में एक सुसाइड (Suicide In Surat Gujrat) नोट बरामद हुआ।इसमें उस शख्स ने लिखा था 'मेरे मरने के पीछे कोई जवाबदार नहीं है।' उस शख्स ने साथ ही अपने परिजनों का फोन नंबर भी उस पर लिखा था।पुलिस ने तुरंत परिवार वालों को मौके पर बुलाया।इधर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने कार का दरवाजा खुलवाने के बाद युवक को बाहर निकाला।





जांच अधिकारी ने दी जानकारी (Suicide In Surat Gujrat)





जांच अधिकारी एनएस देसाई (Investigating Officer NS Desai) का कहना है कि जांच करने पर पता चला कि कार के अंदर ही उसकी मौत (Suicide In Surat Gujrat) हो चुकी है।पुलिस को कार में से नोटिस बोर्ड पेपर के अलावा, सुसाइड नोट, पांच-पांच लीटर का एक हाइड्रोजन सिलेंडर और एक कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर (Carbon monoxide), रेगुलेटर और ऑक्सीजन मास्क बरामद हुआ है।









इस तरह की सुसाइड (Suicide) का यह पहला मामला है। पुलिस अब इसकी तकनीकी पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है।मौके से मिले कागजात और जांच में पुलिस ने पाया कि मरने वाले का नाम संदीप बजरंग डालमिया (Sandeep Bajrang Dalmia) है , जो शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता के साथ पत्नी और दो बच्चे हैं।संदीप बॉटनी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट था। ट्रेडर संदीप बजरंग डालमिया (37) सूरत के आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में रहते थे।





तीन दिन से लापता था संदीप (Sandeep Bajrang Dalmia was missing for three days)





जानकारी के मुताबिक संदीप (Sandeep Bajrang Dalmia) तीन दिन से लापता था।पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी।हालांकि परिवार के सदस्यों को भी कथित आत्महत्या (Suicide) के सही कारणों का पता नहीं है।फिलहाल संदीप का परिवार इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है।वहीं जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि संदीप के सुसाइड (Suicide) के पीछे पारिवारिक कारण भी हो सकता है, पुलिस उन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।









डॉक्टरों का मानना है कि हाइड्रोजन और कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon monoxide) के मिश्रण युक्त गैस को ऑक्सीजन मास्क से इनहेल किया, जिससे खून में मौजूद ऑक्सीजन (Oxygen) सूख गया होगा और इसकी वजह से संदीप की मौत हो गई होगी।






तंत्र-मंत्र के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या, आंगन में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में कई तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला यूपी के वाराणसी का है, जहां एक पति ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही पत्नी की हत्या (husband killed wife and buried at home for superstitious in varanasi) कर दी और उसकी लाश को मकान के आंगन में दफना दिया।





Horoscope 30 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल





पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी को मारकर अपने ही मकान के आंगन में दफना दिया था। वहीं बेटों को शक होने पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को घर के आंगन से बरामद किया। पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है। घटना के पीछे लड़ाई-झगड़ा और झाड़फूंक (husband killed wife and buried at home for superstitious) का मामला सामने आ रहा है।





पति ने पत्नी की मौत





वाराणसी (varanasi) के लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजेंद्र प्रसाद नाम के एक व्यक्ति की पत्नी आशा देवी को खोजने पुलिस घर पर पहुंची। पत्नी तो नहीं मिली लेकिन घर के आंगन में कच्ची मिट्टी को हटाने पर आशा देवी का शव जरूर मिला। शव पर नमक भी डाला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि फरार पति राजेंद्र प्रसाद की तलाश में जुट गई है।





Chhattisgarh News : फौजियों के जीवन शैली से मिलती है प्रेरणा : आलोक बघेल





राजेंद्र के बेटों का कहना है कि मां के नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पिता से पूछा तो वह बहाना बनाने लगा और जब घर के आंगन में कच्ची मिट्टी की खुदाई पर सवाल किया तो पिता राजेंद्र वहां बैठकर धूप सेंकने की बात करने लगा। बेटों को अपने पिता की हरकत पर शक हुआ तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मिट्टी को हटाना शुरू किया तो सबके होश उड़ गए। मिट्टी में कोई और नहीं बल्कि गायब आशा देवी का शव था।





आरोपी की तलाश जारी





पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति राजेंद्र प्रसाद की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रसाद ओझागिरी और झाड़-फूंक भी किया करता था। उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था।


बच्चे दो ही अच्छे का फंडा अपना रहे हैं भारतीय, दो ही बच्चे पैदा कर रहे लोग, सर्वे में खुलासा

No comments Document Thumbnail

भारत में बच्चा पैदा करने के लिए कानून हो या न हो, लेकिन भारतीय बच्चे दो ही अच्छे का फंडा अपना रहे है। दरअसल सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आधुनिक गर्भनिरोधक (कॉन्ट्रासेप्टिव) के इस्तेमाल को लेकर लोगों की समझ काफी विकसित हुई है। परिवार नियोजन की मांग में सुधार हुआ है और महिलाओं द्वारा पैदा किए बच्चों की औसत संख्या में भी गिरावट (Decline in average number of children) आई है।





जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट





नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण और शहरी इलाकों में आधुनिक गर्भनिरोधक (कॉन्ट्रासेप्टिव) के इस्तेमाल को लेकर लोगों की समझ काफी विकसित हुई है। परिवार नियोजन की मांग में सुधार हुआ है और महिलाओं द्वारा पैदा किए बच्चों की औसत संख्या में भी गिरावट आई है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि देश में 'जनसंख्या विस्फोट' का डर निराधार है और सिर्फ दो बच्चे पैदा करने की योजना लाने की जरूरत नहीं है।





government job alert: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 2019 में अपने स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के भाषण में जनसंख्या नियंत्रण को देशभक्ति का एक रूप बताया था। 2020 में भी पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए शादी की उम्र में संशोधन पर जोर दिया, जिसे कई लोग अप्रत्यक्ष रूप से जनसंख्या नियंत्रण करने की कोशिश के तौर पर ही देख रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में आए NFHS-5 की रिपोर्ट के पहले पार्ट में 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का रिकॉर्ड डेटा है। इंटरनेशनल नॉन प्रॉफिट पॉपुलेशन (PC) का डेटा एनालिसिस बताता है कि 17 में से 14 राज्यों के 'टोटल फर्टिलिटी रेट' 'Total Fertility Rate' में गिरावट आई है। इन राज्यों में प्रति महिला बच्चों का औसत 2।1 या इससे भी कम है।





रिपोर्ट में हुआ खुलासा





राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ पॉपुलेशन फाउंडेशन इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूनम मुटरेजा (Poonam Mutreja, executive director of NGO Population Foundation India) का कहना है कि 'हमें बिना किसी साक्ष्य के फैलाई जा रही बातों से दूर रहने और सोचने-समझने की जरूरत है। यह डेटा दो बच्चे पैदा करने की योजना के मिथक और गलत धारणा को उजागर करता है। रिपोर्ट की मानें तो आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और बिहार जैसे राज्यों में 2015-16 की तुलना में कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल काफी बढ़ा है।





निरंजन सागुर्ती ने दी जानकारी





PC के कंट्री डायरेक्टर निरंजन सागुर्ती (Country Director Niranjan Sagurti) ने इन आंकड़ों के आधार पर कहा कि 2005 से 2016 के बीच NFHS-3 और NFHS-4 कंडक्ट किए गए थे। उस दौरान 22 में से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कॉन्ट्रासेप्टिव के आधुनिक तरीकों (ओरल पिल, कॉन्डम, इंट्रा-यूट्रिन डिवाइस) के इस्तेमाल में बड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन NFHS-5 में 12 में से 11 राज्यों में इनका इस्तेमाल पहले की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ा है।


विधानपरिषद के डिप्टी स्पीकर की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक के चिकमंगलूर में विधानपरिषद के डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा (SL Dharmegowda) का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक कदूर के पास रेलवे ट्रैक पर पुलिस को उनका लाश बरामद हुआ है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और अभी तक सुसाइड की पुष्टि नहीं की गई है।






https://twitter.com/ANI/status/1343731679060320257




खबरों के मुताबिक SL धर्मेगौड़ा (SL Dharmegowda) ने कदूर के गुनसागर में ट्रेन से कटकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक वह सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी सैंट्रो कार से अकेले ही घर से निकले थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं आये तो खोज शुरू हुई और आज सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है।









पूर्व पीएम ने जताया दुख





पुलिस के मुताबिक JDS नेता एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव बीती रात करीब 2 बजे रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं पार्टी की तरफ से उनकी मौत पर दुख जाहिर की गई और जांच की बात कही गई है। इस घटना को लेकर पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा ने भी दुख व्यक्त किया है।






https://twitter.com/ANI/status/1343733806780432385




देवगौड़ा ने दुख जताते हुए कहा है कि 'विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर और जेडीएस नेता एस।एल। धर्मेगौड़ा की खुदकुशी की खबर हैरान करने वाली है। वो शांत व्यक्ति थे। उनकी मौत राज्य के लिए नुकसान है।'









देवगौड़ा ने कहा दुख और हैरान करने वाली बात है कि डिप्टी चेयरमैन ने सुसाइड कर लिया है। वह एक शानदार इंसान थे, उनकी मौत राज्य के लिए बड़ा नुकसान है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है।






https://twitter.com/TeluguChegu/status/1343755796018941959




बता दें कि हाल ही में एस.एल. धर्मेगौड़ा काफी सुर्खियों में भी आए थे। जब सदन में विधान परिषद के सेशन के दौरान उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर को कर्नाटक विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान, डिप्टी स्पीकर धर्मेगौड़ा को कांग्रेस के सदस्यों ने जबरन उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटा दिया था। वहीं कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया था कि वह भाजपा के साथ मिलकर गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर काफी बवाल मचा था।






SAD : बहन के मदद मांगने पर भाई ने भेजा जहर, दुखी होकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur of punjab) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide in Punjab) कर ली है। मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई यानी की उसके मामा से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वे खुद आकर उनके परिवार को मार देगा।





छत्तीसगढ़ में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दो आरक्षकों ने ली अपनी जान





दरअसल यह मामला गुरदासपुर के धारीवाल का है। जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide in Punjab) करने का सुझाव दे दिया, जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली।





मदद मांगने पर भाई ने दिया जहर





जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है, जिसका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले





वहीं मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था। जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा पीकर आत्महत्या (Three people from the same family committed suicide) कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा। तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।





मृतक के बेटे ने अपने मामा पर लगाया ये आरोप





बेटे का आरोप है कि इस घटना के लिए उसके मामा और उसके साथी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। उसकी मांग है कि उसके मामा और उनके साथियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।





विवाहिता ने पति को बेडरूम में बंद कर फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या





इस मामले में एसपी हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कस्बा धारीवाल में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली है, जिससे पता चला है कि मरने वाली औरत अपने भाई से परेशान थी। उन लोगों का आपस में पैसों का लेन-देन था। फिलहाल मृत औरत के भाई सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Crime : पति-पत्नी में विवाद के कारण 8 साल के बच्चे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट, रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है, जहां पति- पत्नी के विवाद के कारण पिता ने अपने ही 8 साल के मासूम बेटे की गला दबा कर हत्या (8-year-old child murdered due to dispute between husband and wife) कर दी।





Crime: ब्लेड से युवक की गर्दन पर किया 9 बार वार , मौके पर ही मौत





वहीं 8 साल के मासूम को मरने वाले आरोपी के पिता ने अपनी बहू पर इस हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उसने अवैध संबंध के कारण अपने ही बेटे को मार डाला।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





8 महीने से मायके में रह रही थी आरोपी की पत्नी





मामला हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र (Case of Rath Kotwali area of ​​Hamirpur district) का है, जहां शुक्रवार रात गलिहा गांव में मां और पिता के अवैध संबंधों का शिकार एक मासूम बच्‍चे को बनना पड़ा। पति-पत्नी में विवाद के कारण आठ साल के मासूम की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्‍नी 8 महीने से अपने मायके में रह रही थी।





Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या





पुलिस ने बताया कि सुरेश नाम का शख्स महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उसकी शादी गलिहा में हुई थी, लेकिन अवैध संबंधों का आरोप लगते हुए पत्नी बीते 8 महीने से बेटे के साथ मायके में रह रही थी।शुक्रवार को पति सुरेश भी गलिहा पहुंचा और उसने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी।





मृतक बच्चे के दादा ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप





वहीं मृतक के दादा ने इस हत्या का आरोप अपनी बहू पर थोपते हुए अवैध संबंधों की बात कही है।इस बारे में हमीरपुर के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह (Hamirpur SP Narendra Kumar Singh) ने बताया कि 8 साल के रोहित राजपूत की किसने और क्यों हत्‍या की, इसकी जांच में फिलहाल पुलिस लगी हुई है।आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।वहीं रोहित के दादा द्वारा अपनी बहू पर अवैध संबंधों का आरोप लगाने से मामला उलझता दिखाई दे रहा है, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह हत्या पिता ने ही की है।


Crime: ब्लेड से युवक की गर्दन पर किया 9 बार वार , मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई (Chennai Capital of Tamil Nadu) की है, जहां 3 युवकों ने मिलकर 1 दिहाड़ी मजदूर की हत्या (3 man killed 1 daily wage worker) कर दी है।









जानकारी के मुताबिक सबसे पहले एक आरोपी ने युवक की गर्दन पर ब्‍लेड से वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर दूसरे शख्‍स ने उसकी गर्दन पर बैठकर 9 बार ब्‍लेड से काटा और मरने के लिए छोड़कर भाग गए। यह सभी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह सनसनीखेज घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई के पास की है।





बुधवार रात की घटना





तमिलनाडु में एक सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के ऊपर बैठा शख्‍स ब्‍लेड से उसकी गर्दन काट रहा है। क्रूर तरीके से की गई यह हत्‍या चेन्‍नई में पुदुपेट के पास की है। यह हत्‍या बुधवार रात को हुई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान कन्‍नगी नगर में रहने वाले संतोष के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संतोष एक दिहाड़ी मजदूर था, जिसकी 3 लोगों ने मिलकर बुधवार रात को हत्‍या कर दी।





Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या





हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी





सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक संतोष के विरोध करने से पहले ही एक शख्‍स ने ब्‍लेड से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिसके बाद संतोष नीचे गिर गया। वहीं संतोष के नीचे गिरते ही दूसरा शख्‍स उसके ऊपर बैठ गया और उसकी गर्दन पर 9 वार किए, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद तीनों आरोपी संतोष को मरने के लिए छोड़कर वहां से भाग गए। वहीं गर्दन से ज्‍यादा खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में ग्रेटर चेन्‍नई पुलिस (Greater Chennai Police) ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है।


जल्द ही चुना जाएगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, आज कांग्रेस के कई नेता करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात

No comments Document Thumbnail

आज कांग्रेस के कई नेता सोनिया गांधी से मुलाकात (many Congress leaders will meet Sonia Gandhi today) करने वाले हैं। दरअसल 23 नेताओं ने कांग्रेस में एक्टिव अध्यक्ष और संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। उन्हीं 23 में से कई नेता आज सोनिया गांधी से मुलाकात ( Congress leaders will meet Sonia Gandhi) करने वाले हैं। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं और सोनिया के साथ होने वाली कई नेताओं की मुलाकात में संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।





सीएम बघेल आज ‘छत्तीसगढ़ के नवा बिहान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का करेंगे अनावरण





नए अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि, 'सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्य समिति ने यह निर्णय लिया था कि नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कर दी जाए। मुझे लगता है कि उसके बाद सारे मुद्दे वहीं खत्म हो गए। यह भी सही है कि मेरे समेत कांग्रेस के 99.99 प्रतिशत साथियों का मानना है कि राहुल गांधी, जिन्होंने निर्भीकता से मोदी सरकार से मुकाबला किया और कांग्रेस कार्यकर्तोओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सालों से काम किया, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए वहीं एक साझे उम्मीदवार हैं।'





ये नेता करेंगे सोनिया से मुलाकात





जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, शशि थरूर , भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कई अन्य नेता आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में कमलनाथ और पी चिदंबरम भी शामिल होंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।





दुकान में आग लगने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम





इस मुलाकात के बारे में सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने बताया कि 'कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस अध्यक्ष की कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो पाई थी। सोनिया जी ने निर्णय लिया है कि अगले कई दिनों तक बहुत सारे मुद्दों पर समय-समय पर चर्चा होगी। मैं यह कहूंगा कि कांग्रेस का हर नेता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।'


दुकान में आग लगने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम

No comments Document Thumbnail

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में शुक्रवार को फुटवियर सोल के एक स्टोर में आग लगने से दो सगे भाइयों की मौत (two brothers died due to fire) हो गई है। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान आयुष (5) और श्रीयांश (6) के रूप में हुई है, जिनके पिता फुटवियर के सोल का काम करते हैं और अपने किराए के घर के एक कमरे में उन्होंने संबंधित सामग्री रखी हुई थी। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।





शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका





पुलिस को शक है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट (Electrical short-circuit) से यह आग लगी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग के बारे में दोपहर 2।44 बजे फोन आया, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। जहां दमकल की टीम ने पहुंचकर शाम चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है।





हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले दो मजदूर, मौके पर ही मौत





बता दें कि 18 दिसंबर को ही छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले थे।





बीच सड़क पर जिंदा जली महिला, देखते रहे लोग





जानकारी के मुताबिक यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनकी मौके पर ही मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई थी। वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.