Media24Media.com: दिल्ली में हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिल्ली में हत्या. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली में हत्या. Show all posts

पति के साथ झगड़े के बाद पत्नी ने की अपने ही 3 माह के बच्चे की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके का है, जहां दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पति के साथ झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने ही 3 महीने के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की रहने वाली अंजली देवी (उम्र 26) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अंजली देवी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अपने पति से अक्सर लड़ती झगड़ती रहती थी। इस घरेलू कलह की वजह से बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उन्हें बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला ने बच्चे का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गुरुवार सुबह देवी की उसके पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद वह काम पर चला गया। गुस्से में देवी ने बच्चे की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद में परिजन को सौंप दिया जाएगा।

21 मार्च को हुई थी ऐसी ही घटना

बता दें कि 21 मार्च को  दिल्ली के चिराग गांव में 1 माह 20 दिन की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव ओवन के अंदर से बरामद किया गया था। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून भी आ रहा था। बच्ची की हत्या का शक उसी की मां पर था। पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम अनन्या था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल को झकझोर देने वाली घटना, 2 माह की बच्ची की ओवन में डालकर हत्या

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। इसी बीच चिराग दिल्ली गांव से दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 1 माह 20 दिन की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव ओवन के अंदर से बरामद किया गया है। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून भी आ रहा था। बच्ची की हत्या का शक उसी की मां पर है, जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम अनन्या था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां और पिता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बच्ची की दादी का आरोप है कि इस हत्या को बच्ची की मां डिंपल कौशिक ने ही अंजाम दिया है। बच्ची की दादी का कहना है कि वो सोमवार सुबह ही खाटू श्याम से दर्शन करके लौटी थी और अपनी पोती के लिए नजरिया लेकर आई थी, जिससे उसे नजर न लगे। वो अपनी पोती को देखने के लिए तड़प रही थी और सुबह से ही बच्ची के बारे में पूछ रही थी, लेकिन उनकी बहू ने हर बार बात को टाल दिया।

बच्ची की दादी ने दी जानकारी 

बच्ची की दादी ने बताया कि शाम को लगभग 4 बजे जब चाय पीने का समय हुआ तो उन्होंने फिर एक बार बच्ची के बारे में पूछा। बच्ची के चाचा फर्स्ट फ्लोर पर गए तो दोनों ही कमरों के दरवाजे बंद थे, जिसके बाद बच्ची को ढूंढने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया गया। बच्ची की मां डिंपल फर्स्ट फ्लोर पर ही एक कमरे के अंदर मौजूद थी, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। आस-पास की मदद से पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई। सभी लोग बच्ची को तलाश रहे थे। 

हर जगह की गई बच्ची की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची की तलाश में पहली मंजिल पर जिस कमरे के अंदर बच्ची की मां मौजूद थी, उसका दरवाजा तोड़ा गया। बच्ची की मां बेहोशी की हालत में थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उस महिला को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने स्प्रिट से एक टेस्ट किया और बच्ची की मां तुरंत होश में आ गई, जिसके बाद ये कहा गया कि वो बेहोशी का नाटक कर रही थी। बच्ची को तलाशने के लिए पहली मंजिल पर स्थित दूसरे कमरे की कांच वाली खिड़की तोड़ी गई, लेकिन बच्ची उस कमरे में भी नहीं मिली। इसके बाद बच्ची को सेकंड फ्लोर पर भी तलाशा गया। 

पुलिस ने कमरे को किया लॉक

वाशिंग मशीन में भी देखा गया। तभी अचानक एक कमरे में रखा ओवन नजर आया। वो भारी था। जब वह खोला गया तो बच्ची का शव एक कपड़े में लिपटा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस बच्ची की मां डिंपल और पिता गुल्लू कौशिक से पूछताछ कर रही है, जिस कमरे के अंदर से बच्ची के शव को ओवन में रखा पाया गया, उस कमरे को पुलिस ने लॉक कर दिया है। 

हत्या का जल्द खुलासा करने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्ची की तलाश शाम 4 बजे से ही की जा रही थी और लगभग पौने घंटे बाद बच्ची का शव कमरे के अंदर रखे ओवन में से बरामद किया गया। बच्ची को कैसे मारा गया है, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन शक बच्ची की मां पर ही है। क्योंकि बच्ची का एक बड़ा भाई भी है। इसलिए लड़के की चाह में भी अगर ये हत्या हुई है तो बहुत अजीब बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है, जिससे हत्या की असल वजह सामने आ पाएगी।

प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर बेटी ने की अपनी ही मां की हत्या, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अंबेडकर नगर इलाके का है, जहां 55 साल की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उनके घर के अंदर बेड पर लहूलुहान हालत में पाया गया। महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला की बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त को गिरफ्तार किया है। 

मृत महिला का नाम सुधा रानी था। उनकी बेटी देवयानी (उम्र 24) शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति को छोड़ वो अन्य युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। मां को ये पसंद नहीं था। इसलिए देवयानी ने एक अन्य युवक जो उसके प्रति आकर्षित था के साथ मिलकर मां की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत देवयानी ने शनिवार रात को अपनी मां और मामा को नशीली चाय पिलाई और जब वे बेहोश हो गए तो उसने कार्तिक को घर में बुलाया। कार्तिक ने सर्जिकल ब्लेड से सुधा का गला रेत दिया और ब्लेड को खिड़की से बाहर फेंक दिया। 

मृतिका के भाई ने किया था पुलिस को फोन

लूट का रूप देने के लिए देवयानी ने मां के गहने और नकदी कार्तिक को दे दिए। DCP साउथ बेनिता मैरी जैकेर ने बताया कि 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि मेगामार्ट मदनगीर के पास एक घर में महिला लहूलुहान हालत में मिली है। मृतिका के भाई ने फोनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उसने कहा था कि उसकी बहन को 2 लड़के चाकू मारकर फरार हो गए हैं। हालांकि मृतिका के भाई ने ये नहीं बताया कि झगड़ा या मर्डर हुआ है, जिसके लिए उसे मदद चाहिए।

पलंग पर मिली सुधा की लाश

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि मदनगीर के अंदर पलंग पर 55 साल की सुधा रानी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उनके गले पर चाकू से वार किया गया था। उनके शरीर पर जो गहने थे वो सब सुरक्षित थे। कमरे को देखने से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वहां किसी तरह का कोई संघर्ष हुआ हो। सुधा रानी की बेटी देवयानी ने पुलिस को बताया कि 2 युवक मास्क पहन कर घर में घुसे। उन्होंने पिस्तौल के बल पर पहले देवयानी से लूटपाट की और फिर वे दोनों सुधा रानी से लूटपाट करने लगे और इसी दौरान उन्होंने सुधा के गले पर चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस को इस तरह हुआ देवयानी पर शक

पुलिस का कहना है कि देवयानी ने जो बयान दिया है, वो संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि मौका ए वारदात पर निरीक्षण करने पर लूटपाट जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। न तो किसी प्रकार का विरोध देखने को मिला है और न ही सुधा के साथ लूटपाट के कोई प्रमाण सामने आए हैं। जबकि देवयानी ने पुलिस को बयान दिया कि दो युवक, जिन्होंने मास्क लगाया हुआ था। शनिवार रात को उनके घर में घुसे और पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने लगे। पहले देवयानी के साथ लूटपाट की गई और फिर उसकी मां के गहने उतरवाने लगे और इसी दौरान लुटेरों ने उसकी मां के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दी हत्या के बारे में जानकारी

पुलिस ने बताया कि मृत महिला के शरीर पर जो गहने थे, वो सही सलामत थे और ऐसा नहीं लगता है कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई लूटपाट की गई हो। खून सिर्फ चादर और पलंग पर रखे कपड़ों पर ही गिरा था, फर्श पर नहीं। युवती के बयानों में विरोधाभास भी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने देवयानी से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान देवयानी ने मां की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने खुलासा किया कि वह शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। उसका पति ग्रेटर नोएडा में रहता है, लेकिन देवयानी इस शादी से खुश नहीं थी। 

शिबू नाम के लड़के से प्यार करती थी देवयानी

देवयानी शिबू नाम के एक लड़के के साथ प्यार करती थी और शादी के बाद अपने पति को छोड़कर वह शिबू के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी। इस बात को लेकर देवयानी की मां सुधा रानी बहुत नाराज थी। सुधा चाहती थी कि देवयानी अपने पति के पास वापस लौट जाए। सुधा ने देवयानी को आर्थिक मदद देनी भी बंद कर दी थी और साथ ही धमकी दी थी कि अगर वह पति के पास वापस नहीं लौटी तो उसे अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देगी। देवयानी इस बात से बेहद परेशान हो गई थी। उसने शिबू के दोस्त कार्तिक को इस साजिश में शामिल किया। 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

देवयानी को ये पता था कि कार्तिक उसके प्रति आकर्षित है। कार्तिक को वो बीते 1 साल से जानती थी। शिबू के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। साजिश के तहत देवयानी ने शनिवार रात को अपनी मां और मामा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। चाय पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए, जिसके बाद देवयानी ने कार्तिक को अपने घर में बुलाया। कार्तिक ने सुधा का गला सर्जिकल ब्लेड से रेत दिया और सुधा की हत्या कर दी। इस पूरे मामले को लूट का रंग देने के लिए देवयानी ने अपनी मां के गहने और घर में रखी नकदी कार्तिक को दे दी। देवयानी ने पुलिस के सामने भी लूट की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पुलिस ने उसकी इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। DCP का कहना है कि देवयानी और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

11वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बुराड़ी इलाके का है, जहां रहने वाले 11वीं के छात्र का अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं की साजिश छात्र के पिता से 10 लाख की फिरौती मांगने की थी, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि मामला पुलिस के पास चला गया है तो आरोपियों ने फिरौती नहीं मांगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पीड़ित छात्र का दोस्त था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छात्र से दोस्ती भी सिर्फ इसी लालच में की थी कि छात्र ठीक-ठाक परिवार से है और अगर उसे अगवा किया जाता है तो उसे छोड़ने की एवज में उसके परिवार वाले अच्छी रकम दे सकते हैं। ये पूरी साजिश बॉलीवुड मूवी अपहरण देख कर रची गई थी। DCP सागर सिंह कलसी ने बताया कि 11वीं का छात्र रोहन परिवार के साथ चंदन विहार में रहता था। वो 23 जनवरी की शाम को अपने दोस्त गोपाल के साथ जन्मदिन पार्टी में गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। 

रोहन के पिता ने पुलिस को दी थी सूचना

रोहन के पिता मनोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में गोपाल ने पुलिस को बताया कि रात को ही रोहन घर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स और फोन की लोकेशन खंगलना शुरू किया। रोहन की लोकेशन UP के मुरादाबाद की आई। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि 23 जनवरी की रात पार्टी में गोपाल के अलावा सुशील और रिंकू भी मौजूद थे। रोहन के फोन की लोकेशन मुरादाबाद और आस-पास के शहरों की आ रही थी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रिंकू और सुशील की फोन की लोकेशन भी चेक की, जिसमें उन्होंने पाया कि रोहन की लोकेशन इनकी लोकेशन से मैच कर रही है। जांच में सामने आया कि रिंकू और सुशील लगातार गोपाल से संपर्क में हैं। पुलिस ने गोपाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से रोहन का शव 25 जनवरी की रात को बरामद कर लिया। फिर पुलिस ने सुशील को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह  दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने कहा कि पूछताछ में गोपाल ने बताया कि वो कपड़े के शोरूम में नौकरी करता था। रोहन अपने पिता के साथ शोरूम से महंगे कपड़े खरीदने के लिए आता था। उसने रोहन से दोस्ती की और अपने अन्य मित्रों के साथ फिरौती की योजना बनाई। इसी के तहत 16 जनवरी को हरित विहार में कमरा किराए पर लिया गया। अपहरण फिल्म देखकर उन्होंने पूरी योजना तैयार की। पुलिस का कहना है कि हत्या करने से पहले आरोपियों ने रोहन के कई वीडियो बनाए, जिन्हें भेजकर ये आरोपी फिरौती वसूल करना चाहते थे। 

फरार आरोपी की तलाश जारी

23 जनवरी की रात को ही रोहन की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद वे अपने घर चले गए, लेकिन अगले दिन पुलिस गोपाल से पूछताछ करने के शोरूम पहुंच गई तो वो घबरा गया। वारदात में शामिल अन्य आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए रोहन का फोन लेकर UP के अलग-अलग शहरों में घुम रहा था। फिलहाल पुलिस फरार रिंकू की तलाश कर रही है। 

सिर्फ 600 रुपये के लिए 2 कैब ड्राइवरों की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला आनंद पर्वत इलाके का है, जहां नशे की लत को पूरा करने के चलते तीन बदमाशों ने एक के बाद एक दो कैब ड्राइवरों की हत्या कर दी। साथ ही उनसे पैसे भीलूट लिए। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने मोटी रकम मिलने का सोचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  बदमाशों ने सिर्फ कुछ रुपयों के लालच में दोनों कैब चालकों को मौत के घाट उतार डाला। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आनंद पर्वत पुलिस ने इन दोनों ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 3 में से 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश जारी है।

DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया की शुक्रवार सुबह आनंद पर्वत इलाके में ऊबर कैब में एक डेड बॉडी रिकवर की गई, जो पिछली सीट पर थी। शव कैब ड्राइवर का था, जिसकी नाक से खून आ रहा था। कार सुबह ही पार्क की गई थी। उस कैब के जरिए मृतक की फैमिली से संपर्क किया गया। मृतक की पहचान अनिल यादव (उम्र 49) के रूप में की गई। आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में मर्डर का केस दर्ज किया गया। जांच में ऊबर की बुकिंग डिटेल से एक मोबाइल नंबर मिला, लेकिन पता चला कि उस मोबाइल की लॉस्ट रिपोर्ट दर्ज है। इसी बीच ये जानकारी भी सामने आई कि भारत नगर इलाके में भी एक ओला कैब चालक छविनाथ की हत्या की गई है। ये वारदात आनंद पर्वत इलाके से कुछ घंटे पहले ही अंजाम दी गई थी।

इस तरह  दिया वारदात को अंजाम

आनंद पर्वत थाने की पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और जांच के चलते जुनेद और आकाश नाम के दो बदमाशों को अरेस्ट किया। दोनों स्मैक एडिक्ट हैं। इनका तीसरा साथी प्रीतम भी इन दोनों वारदात में साथ था। जो अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जुनैद, आकाश और प्रीतम ने साजिश रची कि कैब बुक करवा कर कैब के चालक को लूटते हैं। पहले इन लोगों ने कमल टी- पॉइंट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ओला कैब बुक की। चालक छविनाथ को इन लोगों ने किसी तरह से 3 सवारी बैठाने के लिए तैयार कर लिया। फिर कैब के अंदर सवार होने के बाद पीछे से उसके गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी। उसके पास से महज 150 रुपये मिले। बदमाशों ने उसके 2 मोबाइल फोन भी लूट लिए।

फरार आरोपी की तलाश जारी

इसके कुछ देर बाद इन लोगों ने ऊबर कैब बुक कराई। फिर उबर कैब के ड्राइवर अनिल यादव की हत्या की। अनिल के पास भी सिर्फ 450 रुपये मिले। साथ ही उसका मोबाइल भी ले लिया। पुलिस का कहना है कि जुनैद पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। 

युवक के खांसने पर दुकानदार को कारण पूछना पड़ा महंगा, गुस्साए युवक ने रॉड और सरिया से किया हमला

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला श्याम कॉलोनी इलाके का है, जहां से मारपीट का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के श्याम कॉलोनी इलाके में दो युवक कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक खांसने लगा। इस पर दुकानदार ने उनसे पूछा कि उनमें से किसी को कोरोना संक्रमण है क्या। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और युवक लौट गए। हालांकि कुछ ही देर बाद युवक लोहे की रॉड और सरिया लेकर पहुंचे और दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। 

जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान श्याम कॉलोनी के रहने वाले विपिन के रूप में हुई है। जबकि आरोपियों की पहचान वसीम अहमद और अबरार के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन ने बताया कि उसके चाचा प्रमोद की शनि बाजार में कपड़े की दुकान है। 23 अक्टूबर को वह अपने चाचा की दुकान पर था। इसी दौरान एक शख्स उसकी दुकान पर आया था और वह शख्स खांस रहा था। उसको खांसते देख विपिन ने उससे पूछा कि उसे कोरोना तो नहीं है। इस बात पर वह गुस्से में आ गया और विपिन से झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद दुकान पर दो युवक आए और सरिया और रॉड से हमला कर दिया।

गुटखा लेने के विवाद में 1 युवक की हत्या 

इधर शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में रविवार देर रात गुटखा लेने के विवाद में एक युवक का दुकानदार और उसके भतीजे से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसने दुकानदार और उसके भतीजे पर हमला कर दिया। दुकानदार ने पलटकर दो युवकों के पेट और सीने में कैंची घोंप दी। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

मृतक की शिनाख्त शुएब (उम्र 18) के रूप में हुई है। वहीं घायल सुहैल (उम्र 18) का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार की पहचान नर सिंह (उम्र 45), उसके भतीजे हेमंत ( उम्र 26) और हेमंत के दोस्त आमिर ( उम्र 22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामा मस्जिद इलाके में कार सवार की पिटाई

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार देर रात को खूब बवाल हुआ। शराब के नशे में धुत कार चालक ने कस्तूबा अस्पताल के सामने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ने फरार होने के चक्कर में एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। भीड़ ने जामा मस्जिद गेट नंबर-1 के सामने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने कार सवार को किया गिरफ्तार

हादसे की सूचना जैसे ही इलाके में मिली लोगों की भारी भीड़ गेट नंबर-1 पर जुट गई और जमकर नारेबाजी हुई। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इससे साफ तौर से इनकार किया है। आरोपी कार चालक मयूर विहार के रहने वाले प्रतीक तिवारी (उम्र 20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

ये घटना रविवार देर रात करीब 12.05 बजे दरियागंज से जामा मस्जिद जाने वाली सड़क पर हुई। कार में पूर्वी दिल्ली के तीन दोस्त खाना खाने जामा मस्जिद की ओर जा रहे थे। कार प्रतीक तिवारी चला रहा था। कस्तूबा गांधी अस्पताल के सामने से निकलने के दौरान प्रतीक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 11-12 साल का एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद प्रतीक डर की वजह से वहां से आगे भागा और फरार होते समय उसने दो अन्य लोगों और एक महिला को भी टक्कर मार दी। भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिर्फ 300 रु के लिए चाकू मारकर शख्स की हत्या, 3 गिरफ्तार, हिरासत में 2 नाबालिग

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का है, जहां सिर्फ 300 रुपये के लिए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल दो अन्य नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के मुताबिक दो अक्टूबर के दिन आरोपियों और मृतक के बीच पैसे को लेकर विवाद बढ़ा, जो देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपियों ने कर्जदार को चाकू गोद दिया। मृतक की पहचान शैलेंद्र के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि 'दोनों के बीच 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ। शैलेंद्र ने रवि नाम के एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे। जब रवि ने शैलेंद्र से पैसे मांगे तो वह वापस देने में असफल रहा। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसे चाकू मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।' पुलिस मामले की  जांच में जुट हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.