Media24Media.com: कोरोना वैक्सीन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना वैक्सीन. Show all posts
Showing posts with label कोरोना वैक्सीन. Show all posts

AstraZeneca यूं ही वापस नहीं ले रही कोरोना वैक्सीन, टेंशन में दुनिया, भारत में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 AstraZeneca Corona Vaccine : विवाद के बीच दिग्गज दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपनी कोरोना वैक्सीन को वापस लेनी शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन के देशों से अपनी कोरोना वैक्सीन वैक्सजेवरिया को वापस ले रही है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ब्रिटेन और दूसरे देशों में भी वैक्सीन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कंपनी ने ये फैसला तब लिया है, जब बीते फरवरी में उसने ब्रिटेन की कोर्ट में वैक्सीन के चलते गंभीर बीमारी होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन को वापस लेने के पीछे व्यावसायिक कारणों को वजह बताया है लेकिन ब्रिटेन में कंपनी टीके को लेकर गंभीर आरोपों का सामना कर रही है। भारत में भी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन करोड़ों लोगों को लगी है। टीके को लेकर भारत के सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा है।


एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन को वापस लेने की वजह बताते हुए कहा, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि अब विभिन्न प्रकार के नए टीके उपलब्ध हैं जिन्हें कोविड-19 वेरिएंट को लक्षित करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें कहा गया है कि अब वैक्सीन का निर्माण या आपूर्ति नहीं की जा रही है, इसकी जगह नए वेरिएंट से निपटने वाले अपडेटेड टीकों ने ले ली है। भले कंपनी विवाद के बीच टीके को वापस लेने को महज संयोग बता रही है लेकिन इसकी कोरोना वैक्सीन हाल के महीनों में एक दुर्लभ साइड इफेक्ट को लेकर गहन जांच के दायरे में है।

कंपनी के खिलाफ ब्रिटेन की कोर्ट में केस दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इसकी कोरोना वैक्सीन खून में थक्का जमने और खून में कम प्लेटलेट की वजह बनती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में कथित तौर पर इस टीके को लगवाने के बाद 81 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग को गंभीर साइड इफेक्ट हुए हैं। एस्ट्राजेनेका ने इसी साल फरवरी में ब्रिटेन के हाई कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया कि उसकी वैक्सीन “बहुत ही दुर्लभ मामलों में टीटीएस का कारण बन सकती है।” कंपनी ने अदालत में दस्तावेज जमा किए जाने के बाद 5 मार्च को यूरोपीय यूनियन में वैक्सीन को वापस लेने के लिए आवेदन किया, जो 7 मई से प्रभावी हुआ है।

भारत में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

भारत में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साइड इफेक्ट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनवाई के लिए तारीख तय नहीं की है। याचिकाकर्ता ने मांग की है किवैक्सीन के साइड इफेक्ट और अन्य संभावित जोखिमों की जांच विशेषज्ञ पैनल से कराई जाए और इसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए। याचिका में मुआवजे के लिए निर्देश की भी मांग की गई है। एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन भारत में कोविशील्ड के नाम से लगाई गई है, जिसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है।

 

Big News: कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर कंपनी ने 600 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, टीकाकरण को किया अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने पर यूनाइटेड एयरलाइंस ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यूनाइटेड एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि लगभग 600 अमेरिकी कर्मचारियों को एयरलाइन की टीकाकरण नीति का पालन न करने के बाद बर्खास्तगी का सामना करना पड़ा। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने सभी घरेलू कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया था, जिसके बाद सोमवार तक टीकाकरण के सर्टिफिकेट की जरूरत थी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन की योजना अगले कुछ सालों में लगभग 25 हजार लोगों को काम पर रखने की है और सभी नए कर्मचारियों के लिए टीकाकरण रोजगार की शर्त होगी। 


एयरलाइन ने कहा कि वे मंगलवार को 593 कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराने का फैसला किया था। मुख्य कार्यकारी स्कॉट किर्बी और अध्यक्ष ब्रेट हार्ट ने कर्मचारियों को बताया कि यह एक अविश्वसनीय रूप से कठिन फैसला था, लेकिन हमारी टीम को सुरक्षित रखना हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रही है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी औपचारिक समाप्ति बैठकों से पहले टीकाकरण करवाकर अपनी नौकरी बचा सकते हैं।

छूट पर 15 अक्टूबर तक रोक 

एयरलाइन को धार्मिक और चिकित्सीय कारणों से कर्मचारियों से टीके से छूट के लिए अनुरोध मिले हैं। संयुक्त अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कर्मचारी एयरलाइन के 67 हजार अमेरिकी कर्मचारियों की संख्या में 3% से भी कम हैं। कंपनी की योजना 2 अक्टूबर से अस्थायी, अवैतनिक व्यक्तिगत छुट्टी पर धार्मिक छूट पाने वाले कर्मचारियों को रखने की थी। हालांकि उन योजनाओं की नीति को चुनौती देने वाले मुकदमे के कारण इस छूट को 15 अक्टूबर तक रोक दिया गया है। छूट की मांग करने वालों को छोड़कर, एयरलाइन ने कहा कि 99 फीसद से ज्यादा यू.एस. आधारित कर्मचारियों को कोरोना टीका लगा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन को अपने पायलट प्रशिक्षण स्कूल में टीकाकरण के लिए छात्रों की भी जरूरत होगी।

1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान (covid-19 Vaccination Campaign) में 1 मार्च, 2021 से अब 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिक और विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 साल के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम





केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (को-विन) पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष और कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NGVAC) के सदस्य डॉ. आर.एस. शर्मा के साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और MD (NHM) के साथ टीकाकरण पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में राज्य की अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु पिल्ले,संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड,राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह शामिल हुए।





डिजीटल प्लेटफॉर्म





बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डिजीटल प्लेटफॉर्म को-विन के वर्सन 2.0 की मूल विशेषताओं की जानकारी दी गई। यह जनसंख्या आकार का सॉफ्टवेयर है और हजारों प्रोसेसिंग क्षमता रखता है। आयु उचित समूहों के टीकाकरण का नया चरण देश में कोविड टीकाकरण को कई गुणा बढ़ा देगा। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों और फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…





निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके। यह बताया गया कि सभी टीकाकरण केंद्र (CVC) के पास अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।





टीकाकरण केंद्र में होंगी ये सुविधाएं





  • SHC, PHC और CHC जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं।
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र सब-डिविजन अस्पताल।
  • जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल होंगे।
  • केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (CGHS) आयुष्मान।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PM JAY) और इसी तरह की राज्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत पेनल में शामिल सभी निजी अस्पताल शामिल किए जाएंगे।




राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों और स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी AEFI मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ को मिली कोरोना वैक्सीन





टीका लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ फोटो, ID दस्तावेज लाने होंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड,निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC), ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में पंजीकरण के समय निर्दिष्ट फोटो ID कार्ड (अगर आधार या EPIC नहीं है) 45 साल से 59 साल के आयु समूह के नागरिकों के लिए बीमारी का प्रमाण पत्र (पंजीकृत डॉक्टर से हस्ताक्षरित) हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर FLW के लिए रोजगार प्रमाण-पत्र अधिकारिक पहचान पत्र (दोनों में से एक फोटो और जन्म तिथि के साथ) दिखाना होगा। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पंजीकरण की सरल प्रक्रिया बताई गई।





तीन प्रकार से होगा पंजीकरण





  • पहला एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन लाभार्थी अग्रिम रूप से को-विन 2।0 पोर्टल डाउनलॉड करके और आरोग्य सेतू जैसे आईटी एप्लीकेशनों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने पर कोविड टीकाकरण के रूप में काम करने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों की जानकारी और तिथि या समय की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। लाभार्थी अपनी पसंद का सीवीसी चुन सकेगा और टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेगा।
  • दूसरा विकल्प ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन का होगा जो साइट पर अपने को रजिस्टर कराने की अनुमति देता है जो स्वयं रजिस्टर नहीं कर पाए थे।
  • तीसरा विकल्प सुविधाजनक को होर्ट पंजीकरण का होगा, जिसके तहत राज्य और केंद्रशासित सरकार अपनी ओर से हितग्राहियों के समूह का चयन कर उन्हें टीका लगवाएगी। इसके लिए आशा, मितानीन,पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वसहायता समूहों की मदद ली जा सकती है। सभी का कोविन प्लेटफार्म में पंजीयन होगा। सरकारी अस्पतालों में यह निःशुल्क होगा और निजी अस्पतालों में पूर्व निर्धारित शुल्क देना होगा।




निजी अस्पतालों में 250 में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज





केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 250 रुपये निर्धारित की है, जो 60 साल से ज्यादा आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।





राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी की गई सूचना





सरकार की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई। सरकार ने फैसला किया है कि लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की एक खुराक के लिए कॉस्ट-ब्रेकअप 150 रुपये बताई जा रही है और इसमें सेवा शुल्क के रूप में 100 रुपये और जुड़ जाएंगे और फिर निजी अस्पताल लाभार्थियों से कीमत वसूलेंगे। सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लिया गया है और इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचना भेजी जा रही है।





टीकाकरण का तीसरा चरण





हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद, कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च की शुरुआत में 10,000 सरकारी और 20,000 से अधिक निजी टीकाकरण केंद्रों में 27 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए शुरू हो रहा है। कोल्ड चेन प्वाइंट वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर टीके संग्रहीत किए जाएंगे। वहीं निजी अस्पताल और क्लीनिक अपने आस-पास के सार्वजनिक अस्पतालों से खुराक प्राप्त कर सकेंगे।


कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए बनाए जा रहे सख्त नियम

No comments Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीन के आते ही इसकी बर्बादी का भी बातें सामने आने लगी है। वैक्सीनेशन के साथ अब इसके दुर्पयोग को रोकना भी प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। दुर्ग जिले की अगर बात करें तो पिछले 5 दिनों में 53 डोज खराब(Corona Vaccine waste) हुए थे। फिलहाल औसतन 5 डोज वैक्सीन खराब हो रही है। जिले में रोज 1100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले 5 वैक्सीनेशन सेंटर में शुरुआत हुई थी, अब 11 केंद्रों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। हाल ही में प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कई नियम बनाए हैं।





ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए 19 थर्ड जेंडर ने दिया परीक्षा






वैक्सीन की बर्बादी को रोकने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। अब 10 लोगों की उपस्थिति में ही वैक्सीन खोली जाएगी। जानकारों का कहना है कि वैक्सीनेशन के नियम और सख्त करने चाहिए। दुर्ग में मल्टीडोज वैक्सीन की सप्लाई की गई है। हर पैक में 5 एमएल वैक्सीन होती है। प्रत्येक व्यक्ति को 0.5 एमएल डोज के हिसाब से लगाया जाता है।





1100 लोगों को लग चुका है वैक्सीन(Corona Vaccine waste)





एक वैक्सीन से 10 डोज 10 लोगों को लगाया जाता है। फिलहाल दुर्ग जिले में 41 हजार 20 वैक्सीन की आवश्यकता है। जिसमें से 10 हजार 260 डोज जिले को मिले हैं। 6 दिनों में 1100 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। कोविन सॉफ्टवेयर के माध्यम से वैक्सीन लगने वाले हितग्राही तक मैसेज एक दिन पहले ही पहुंच रहा है, जिससे वैक्सीन सेंटरों में भीड़ नहीं हो रही है।


कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर

No comments Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine Latest Updates) की दूसरी खेप राजधानी रायपुर पहुंच गई है। दूसरी खेप में 2 लाख 65 हजार वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन हवाई मार्ग से भेजी गई है। कुल 23 कार्टन में 2 लाख 65 हजार वैक्सीन रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के पीछे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। जहां से दूसरे जिलों को वैक्सीन भेजी जाएगी।





छिंदवाड़ा दौरे पर राज्यपाल उइके, तो नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे गृहमंत्री






पहले चरण में प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी, जिन्हें टीके का दूसरा डोज दिया जाना है। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाएगा। पहला टीका 16 जनवरी को लगाया गया था। बता दें कि पहली खेप में 27 कार्टन रायपुर लाए गए थे, जिसमें 3 लाख 23 हजार वैक्सीन थी।





सभी जिलों में किया गया था टीका वितरण (Corona Vaccine Latest Updates)





13 जनवरी को वैक्सीन की पहली खेप रायपुर पहुंची थी, प्रदेश को पहली खेप में 3.23 लाख वैक्सीन मिली। इसमें आए वैक्सीन को सरगुजा, बिलासपुर समेत 4 सब सेंटर्स में भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।





स्टोरेज की पूरी व्यवस्था





प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन प्वाइंट और 85 हजार लीटर से ज्यादा कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध हैं। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल और अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए प्रदेशभर में 360 ड्राई स्टोरेज भी बनाए गए हैं।


कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में दो स्वास्थ्यकर्मी की मौत और लगभग 580 लोगों के ऊपर वैक्सीन का गलत प्रभाव पाए जाने के बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर अब नई गाइड लाइन (Covid Vaccination new Guidelines) जारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि अबतक लगभग 4 लाख लोगों को टीका लगया जा चुका है । प्रतिकूल प्रभावों से बचने लोगों को कुछ निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।





वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने एक फ़ैक्टशीट जारी किया है उसमें बताया गया है कि किसी बीमारी की वजह से यदि इम्युनिटी कमजोर है या कुछ ऐसी दवाएं ले रहे हैं, जिससे इम्युनिटी प्रभावित होती है तो आपको कोवैक्सीन (covid 19 vaccine) नहीं लगवाना है। इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि अगर आप इम्युनोडेफिशिएंसी से ग्रस्त हैं या इम्युनिटी सप्रैशन  (Immunity Suppression) पर हैं, यानी आप किसी अन्य ट्रीटमेंट के लिए इम्युनिटी कम कर रहे हैं तो कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं लेकिम अब ऐसे लोगों को कोवैक्सीन न लगवाने की बात कही गई है।





इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यदि किसी को पहले से कोई बीमारी हो और रेगुलर दावा लिया जा रहा है तो इससे डॉक्टर को अवगत कराने के बाद ही टीका लिया जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही वैक्सीन लिया जा सकता है।





इन्हें फिलहाल टीका लगवाने से बचने के सलाह दी गई है- (Covid Vaccination new Guidelines)





  • जिसे एलर्जी की शिकायत है
  • जिसे बुखार हो
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत या खून पतला करने की दवा लेने वाले
  • गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाएं
  • गंभीर स्वास्थ समस्या वाले रोगी




दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान खालिस्तानी : BJP प्रदेश अध्यक्ष


वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतना है जरूरी

No comments Document Thumbnail

आज से भारत भी ब्रिटेन और अमेरिका समेत उन देशों की श्रेणी में आ जाएगा, जहां कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi )इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम (Corona Vaccination News) माना जा रहा है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां लोगों को टीके लगाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना करीब 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद आखिर कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी होंगी, जिससे आप कोरोना वायरस से बचे रहें। 





कल से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान





दो खुराक हैं जरूरी (Corona Vaccination News)






चूंकि विशेषज्ञ कहते हैं हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक लेनी होगी जो 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी और दूसरी खुराक लेने के दो हफ्ते बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी (Anti Body) विकसित होती है, ऐसे में वैक्सीन (Corona Vaccination News) लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करते रहना जरूरी है, जब तक कि एंटीबॉडी विकसित नहीं हो जाती है। 





टीका लेने के बाद बरते सावधानी






कोरोना से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं, (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), वैक्सीन लगने के बाद भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। तभी वायरस से आप बचे रह सकते हैं। 





कितने समय बाद तक बरते एहतियात






बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जॉर्ज कलील कहते हैं कि पहली खुराक (Corona Vaccination) लेने के बाद एक महीने तक इंतजार करें, उसके बाद दूसरी खुराक लें और फिर कम से कम 15 दिनों तक कोरोना से बचाव के जरूरी नियमों का पालन करते रहें। 


कल से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

No comments Document Thumbnail

16 जनवरी के दिन पूरे भारत का इंतजार खत्म हो जाएगा। सभी फिर से अपनी पूरानी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश में एक और कदम आगे रखने जा रहे हैं। इस दिन दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान (vaccination Campaign) की शुरुआत होने जा रही है। देशभर के फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन लगने जा रहा है।





सिकलसेल की जांच अब हुई आसान, तुरंत मिल जाएगा रिपोर्ट






छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले चरण में लगभग 2.7 लाख स्वास्थ्यकर्मियों के कोविड 19 के टीकाकरण का प्रंबध किया है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोरोना का टीका (vaccination Campaign)लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





  • राज्य के सभी 28 जिलों में 1349 सेंटर्स बनाए गए हैं।
  • 99 केंद्रों से वैक्सीनेशन की लॉन्चिंग होगी।
  • सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाएं स्कूल सामुदायिक और ग्राम पंचायत और नगर पालिका भवन शामिल हैं।
  • 7116 कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
  • सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

धूप, दीप और आरती उताकर छत्तीसगढ़ में किया गया कोरोना वैक्सीन का स्वागत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का स्वागत आज किया गया। कार्गो से रायपुर एयपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप प्रदेश में पहुंची। फूलों से सजी गाड़ियों में वैक्सीन डीकेएस अस्पताल के पास सेंटर में लेकर जाया गया। प्रदेश को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के रूप में कोरोना टीके की पहली खेप मिली। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर, रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल समेत रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वैक्सीन को रिसीव किया। पूरी VIP सुरक्षा में डीपो लाए गए टीके को नीचे उतारने से पहले डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा की। नारियल फोड़ा और आरती उतारी। उसके बाद वैक्सीन के कॉर्टन को एक-एक कर डीपो के रेफ्रीजरेटर में रखा गया।





छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी, बनाए गए 99 केंद्र





पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा (Corona Vaccine)





पुलिस की दो गाड़ियों ने वैक्सीन वैन को स्कॉर्ट किया। हवाई अड्डे से माना, धमतरी रोड होते हुए वैन डीकेएस अस्पताल के पीछे बने राज्य वैक्सीन डीपो लाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते पुलिस की तैनाती रही। शासन-प्रशासन ने गाइडलाइन के अनुसार दवा को स्टोर किया।
इन जिलों में भेजा गया वैक्सीन





कुल वैक्सीन





  • सुकमा 5,130
  • सूरजपुर 11,760
  • सरगुजा 13,820




फ्रंट लाइन वॉरियर्स को लगेगा टीका





कई जिलों के वैक्सीन मैनेजर रायपुर कोरोना टीका लेने पहुंचे। कुछ जिलों को बुधवार तो कुछ जिलों को गुरुवार को कोरोना का टीका मिल जाएगा। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1 हजार 349 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीन लॉन्च के लिए 99 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। पहला टीका दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्कर्स, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों को लगाया जाएगा।


आज छत्तीसगढ़ पहुचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप(Corona Vaccine Distribution news ) आज पहुंच जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई बजे तक वैक्सीन की पहली खेप आने की संभावना है। यह खेप कार्गो प्लेन से आएगी, इसे डीकेएस के पीछे स्टेट वैक्सीन स्टोर में रखा जाएगा। शाम सब सेंटर्स के लिए वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहली खेप में आए वैक्सीन को सरगुजा, बिलासपुर समेत 4 सब सेंटर में भेजा जाएगा।





जनता से पहले केंद्रीय मंत्रियों को लगे कोरोना वैक्सीन : CM बघेल





पीएम मोदी के साथ सीएम और स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस विषय में जानकारी दी थी। टीएस सिंहदेव ने कहा था कि 13 जनवरी तक वैक्सीन की पहली खेप रायपुर पहुंच जाएगी। उसमें वैक्सीन की कितनी डोज होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है।





रजिस्टर्ड लोगों को दिया जाएगा वैक्सीन (Corona Vaccine Distribution news )





पहले चरण का वैक्सीनेशन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 2 लाख 67 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश भर में 1349 बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन 99 बूथों पर टीकाकरण शुरू होगा, एक बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी की गई है। जिनका कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है सिर्फ उन्हें ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।


जनता से पहले केंद्रीय मंत्रियों को लगे कोरोना वैक्सीन : CM बघेल

No comments Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) को लेकर लोगों में डर व्याप्त है। डर इस बात का है कि वैक्सीन लगाने के बाद कहीं कोई साइड इफेक्ट (Side effect) तो नहीं होगा। इसके लगाने के साइड इफेक्ट को लेकर भी कई नेताओं ने ऊटपटांग बयान दिए हैं । लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने वैक्सीन का भरोसा बढ़ाने को लेकर एक सुझाव (Bhupesh Baghel Statement Corona Vaccination) दिया है ।





उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) और उनके 70 केंद्रीय मंत्रियों को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगानी चाहिए। जिससे लोगों में वैक्सीन को लेकर भरोसा बढ़ेगा । उन्होंने ये भी है कि राज्य में भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इसे सबसे पहले लगवाना चाहिए। ये बात उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड में पत्रकारों से बातचीत में कही है ।





रमन सिंह पर बोला हमला (Bhupesh Baghel Statement Corona Vaccination)





सीएम ने कहा कि रमन सिंह 15 साल तक छत्तीसगढ़ के युवा रहे हैं। युवाओं के लिए उन्होंने क्या किया? 1998 के बाद से पहली बार शिक्षकों की भर्ती हुई है। असिस्टेंट ऑफिसर के खाली पद थे, उसकी पद भर्ती हमने शुरू की है। पुलिस की भर्ती हम जल्द शुरू करेंगे। छत्तीसगढ़ में हमने उद्योग लगवाये और आज छत्तीसगढ़ का नाम टॉप 10 में शामिल है। हम लगातार युवाओं के रोजगार के लिए प्रयासरत है। बीजेपी सिर्फ भावनात्मक बात करती है। उनको विवेकानंद जी और उनके विचारों से कोई लेना-देना नहीं है।





सुप्रीम कोर्ट ने 3 कृषि कानूनों को लागू करने पर लगा दी रोक


कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब और कैसे लगेगा टीका

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की तारीख (corona vaccination start date) का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इनकी संख्या लगभग 3 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को यह टीका उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि 50 से कम उम्र के लोग जो कोरोना से बीमार हैं उन्हें भी टीका दी जाएगी और इनकी संख्या करीब 27 करोड़ के आसपास है।





नगरनार प्लांट खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल





प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव,  स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इस बैठक के बाद ही इस तरह के बड़े फैसले लिए गए हैं।





मुफ्त टीका लगाने की अपील की





दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद ज़रूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन (corona vaccination start date) सभी देशवासियों को मुफ़्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा।


कल से पूरे देश में शुरू हो जाएगा कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं सरकारी सूत्रों का कहना है कि आज या कल से कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन के परिवहन (Transportation of Corona Vaccine) के लिए सरकार ने यात्री विमानों को भी अनुमति प्रदान कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन (पूर्वाभ्यास) किया जाएगा।





यात्री विमानों को टीकों के परिवहन (Transportation of Corona Vaccine) की मिली अनुमति





कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन आज या कल से शुरू हो जाएगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन (Transportation of Corona Vaccine की अनुमति दे दी है। पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से टीकों का वितरण किया जाएगा। देशभर में 41 गंतव्यों को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया है। उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए कोलकाता हब होगा, यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। दक्षिणी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद को नामित किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।






33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा ड्राय रन





कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें कोविड वैक्सीन के ड्राई रन पर प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने फीडबैक के आधार पर सुधार किए हैं। शुक्रवार से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राय रन किया जाएगा।





इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने लगाया कोरोना वैक्सीन





डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में हाल ही में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। यह हमें चेतावनी देता है कि हमें सावधानियों को नहीं भूलना चाहिए और कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखना चाहिए।' कोरोना टीकों की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सिन' देश में उपलब्ध होने के कगार पर हैं। हमारी कोशिश है कि आखिरी व्यक्ति तक टीके की डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।'


प्ले स्टोर पर फर्जी Co-WIN की भरमार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सावधान

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए CoWIN एप लॉन्च करने का एलान किया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर अभी तक CoWIN एप (Fake CoWIN App) को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन गूगल प्ले-स्टोर पर आपको कई CoWIN एप मिल जाएंगे। गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद सभी CoWIN एप फर्जी हैं। असली एप का नाम Co-WIN है जिसे अभी प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी फर्जी CoWIN एप को लेकर लोगों को आगाह किया है और डाउनलोड न करने की सलाह दी है।





वैक्सीन लगवाने वालों का रहेगा पूरा लेखा-जोखा(Fake CoWIN App)





स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि Co-WIN एक ऐसा मोबाइल एप है जो फ्री में डाउनलोडिंग के लिए सभी को उपलब्ध होगा। इस एप में टीकाकरण की प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों, टीकाकरण कर्मियों और जिन्हें वैक्सीन दी जानी है, उनकी पूरी जानकारी रहेगी। इसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प होगा। किसी पंचायत का मुखिया भी अपने पंचायत के लोगों के टीकाकरण के लिए इस एप से अप्लाई कर सकेगा। 





Co-WIN एप के हैं पांच मॉड्यूल





स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक Co-WIN एप में पांच मॉड्यूल हैं जिनमें प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें से पहला मॉड्यूल प्रशासनिक मॉड्यूल है जिसमें वैक्सीन के लिए सेशन का निर्धारण होगा और टीका लगवाने वाले लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।





इन फलों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए है खतरनाक






रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में आप खुद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस मॉड्यूल के लिए कोई संस्था थोक में उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकती है, जिन्हें वैक्सीन की जरूरत है। लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल में क्यूआर कोड आधारित एक टीकाकरण सर्टिफिकेट मिलेगा। राजेश भूषण के मुताबिक देश में उन सभी लोगों को टीका लगेगा, जो लगवाना चाहते हैं।





तीन चरण में होगा टीकाकरण





भारत में कोरोना टीकाकरण का काम शुरुआती तौर पर तीन चरणों में होगा। इसमें चरणवार ढंग से लोगों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स) को और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। राज्य सरकारों को इन लोगों का डाटा इकट्ठा करने का जिम्मा मिला है। वहीं तीसरे चरण में उन लोगों को टीका लगेगा जो किसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन सभी का Co-WIN एप पर ही रजिस्ट्रेशन होगा।


कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना टीकाकरण(corona vaccination) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोग खुशी-खुशी वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके दिल-ओ-दिमाग में टीकाकरण को लेकर हजारों सवाल हैं। यहां तक कि ऐसे लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए तैयार ही नहीं हैं।





देशभर के 125 जिलों में 3 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हो चुका है। इस दौरान एंड-टु-एंड मॉक ड्रिल किया गया। हालांकि, इस दौरान काफी लोगों ने कोरोना का टीका लगवाने से हिचकिचाहट भी जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने कई तरह की चिंता जताई।





इंसानों में भी फैल सकता है बर्ड फ्लू





बता दें कि इस सर्वे के दौरान देश के 224 जिलों में बसने वाले लोगों की करीब 18 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिलीं। जवाब देने वालों में 69% पुरुष थे, जबकि 31 फीसदी महिलाओं ने भी सर्वे में हिस्सा लिया। वहीं, 51 फीसदी लोग टियर 1 शहरों से, 31 फीसदी लोग टियर 2 शहरों से और 18 फीसदी लोग टियर 3-4 के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से थे। 





इन टीकों पर भरोसा(corona vaccination)






अब तक फाइजर-बायोएनटेक, ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना इंक की वैक्सीन फ्रंट रनर के रूप में सामने आई हैं। इस बीच भारत सरकार ने देसी वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड को भी हरी झंडी दे दी है। हालांकि, लोगों को फाइजर, एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना की वैक्सीन पर ज्यादा भरोसा है। सर्वे के मुताबिक, 61 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन का ही इस्तेमाल करे। 





हिचकिचाहट की वजह





कोरोना वैक्सीन लगवाने से आखिर लोग हिचकिचा क्यों रहे हैं? लोकल सर्वे नामक कंपनी की ओर से किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक,  अब तक 69 प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार कर चुके हैं। दिसंबर 2020 के बाद ऐसे लोगों से जब जनवरी 2021 में बात की गई तो भी उन्होंने अपनी राय नहीं बदली। उनका कहना है कि वे वैक्सीन(corona vaccination) के दुष्परिणाम यानी साइड इफेक्ट को लेकर ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा भारत जैसे देश में जनसंख्या, बुनियादी ढांचा, आपूर्ति, वितरण के अलावा भंडारण और सामर्थ्य आदि मसलों को लेकर भी वे अभी वैक्सीन लगवाने के पक्ष में नहीं हैं।





बच्चों का टीकाकरण(corona vaccination)





ड्रग कंट्रोलर ने 12 साल से ऊपर के बच्चों को दवा देने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ग्रीन सिग्नल दिया है। इस मुद्दे पर जब सर्वे किया गया तो सिर्फ 26 प्रतिशत लोगों ने ही अपने बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की इच्छा जाहिर की। वहीं, 56 फीसदी अभिभावकों का कहना था कि वे करीब तीन महीने तक वैक्सीन के आंकड़े और परिणाम देखने के बाद ही विचार करेंगे। इनके अलावा 12 फीसदी लोगों ने अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने से साफ इनकार कर दिया। 





लोगों के सवाल





  • मैं एक स्वास्थ्यकर्मी या फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हूं और सरकार के माध्यम से इसे प्राथमिकता पर पाऊंगा। 
  • वैक्सीन प्राप्त करने के लिए तीन से छह महीने इंतजार करेंगे। 
  • टीका लगवाने के लिए 6 से 12 महीने तक इंतजार करेंगे। 
  • साल 2022 में ही टीका लगवाएंगे। 
  • टीकाकरण नहीं कराएंगे।
  • निजी हेल्थकेयर चैनलों के माध्यम से उपलब्ध होते ही टीका लगवा लेंगे। 
  • किसी भी हेल्थ केयर चैनल के माध्यम से उपलब्ध होते ही टीका प्राप्त कर लेंगे।
  • अभी कुछ नहीं कह सकते।




रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक-





  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • हेल्थ इंश्योरेंश कार्ड
  • मनरेगा कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासबुक
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी

कोरोना वैक्सीन को लेकर फिर से बोले अखिलेश यादव, मैने नहीं उठाए सवाल

No comments Document Thumbnail

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Corona Vaccine) ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर फिर से बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने वैक्सीनेशन वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इवेंट मैनेजमेंट करती है और दिखावटी काम करती है। हमने कोरोना वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर कोई सवाल नहीं उठाए थे।





रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय पहुंची आयकर विभाग की टीम





सवाल भाजपा के फैसलों पर है। भाजपा सरकार ने अभी तक जो भी फैसले किए हैं, उससे जनता को नुकसान हुआ है। जनता को भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। सरकार से हमारा सवाल है कि गरीबों को वैक्सीन कब मिलेगी। उन्होंने पूछा कि एक साल में, दो साल में या तीन साल में…। उन्होंने पूछा कि वैक्सीन गरीबों को मुफ्त मिलेगी या नहीं?





सपा प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वाट्स एप से लेकर अखबारों और अन्य स्थानों पर कोरोना वैक्सीन को लेकर जो खबरें चल रही हैं उस पर सरकार को बयान देना चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए।






सरकार ने व्यापारियों की मदद नहीं की






अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Corona Vaccine) ने कहा कि हिंदी व्यापार सभा के साथियों ने लॉकडाउन के समय जो व्यापारियों को नुकसान हुआ है उस पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने व्यापापरियों की कोई मदद नहीं की। बैंकों ने भी सहयोग नहीं किया। कारखाने और प्रतिष्ठान बंद रहे फिर भी उन्हें बिजली का बिल देना पड़ रहा है। व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा लूट और हत्या की घटनाएं व्यापारियों के साथ हुई हैं। कोई कार्रवाई नहीं हुई। सपा सरकार बनने पर व्यापारियों का डाटा बनाएंगे उन्हें डायल हंड्रेड से जोड़ा जाएगा और व्यापारियों की सुरक्षा दी जाएगी।


कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए इस एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

No comments Document Thumbnail

भारत ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वैक्सीन प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई तारीख या निर्देश सामने नहीं आया है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए एक एप की जानकारी दी है। ये एप भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है, जो टीकाकारण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा। इस एप का नाम Co-WIN है। Co-WIN को फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा, हालांकि अभी तक Co-WIN गूगल प्ले-स्टोर या एपल के स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।





Corona in chhattisgarh: 1,467 नए मरीजों की पहचान, 12 ने गंवाई जान





जानिए क्या है Co-Win एप





स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि Co-WIN एक ऐसा मोबाइल एप है जो फ्री में डाउनलोडिंग के लिए सभी को उपलब्ध होगा। इस एप में टीकाकरण की प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों, टीकाकरण कर्मियों और जिन्हें वैक्सीन दी जानी है, उनकी पूरी जानकारी रहेगी। इसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प होगा। किसी पंचायत का मुखिया भी अपने पंचायत के लोगों के टीकाकरण के लिए इस एप से अप्लाई कर सकेगा। 





तीन चरणों में होगा टीकाकरण





भारत में कोरोना टीकाकरण का काम शुरुआती तौर पर तीन चरणों में होगा।





पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। राज्य सरकारों को इन लोगों का डाटा संग्रहित करने कहा गया है। तीसरे चरण में उन लोगों को टीका लगेगा जो किसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन सभी का रजिस्ट्रेशन Co-WIN एप पर ही होगा।





आंध्रप्रदेश में फैली रहस्यमयी बीमारी, जानिए क्या है लक्षण





एप में कुल 5 मॉड्यूल





स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि Co-WIN एप में पांच मॉड्यूल हैं जिनमें प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल हैं।





  • पहला मॉड्यूल प्रशासनिक मॉड्यूल है जिसमें वैक्सीन के लिए सेशन का निर्धारण होगा और टीका लगवाने वाले लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में आप खुद वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस मॉड्यूल के लिए कोई संस्था थोक में उन लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकती है, जिन्हें वैक्सीन की जरूरत है।
  • लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल में क्यूआर कोड आधारित एक टीकाकरण सर्टिफिकेट मिलेगा।





जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में प्लानिंग कर ली है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना के पहले चरण के टीकाकरण के लिए करीब 2 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्ट तैयार की गई है। पहले चरण के टीकाकरण में फ्रंटलाइन वॉरियर को प्राथमिकता दी गई है। इसमें पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी के तमाम लोगों के नाम शामिल किया गया है।





PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





देश में वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरणों में है। माना जा रहा है कि नए साल में कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। एक व्यक्ति को कब और कितने डोज लगाए जाएंगे, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड चेन पॉइंट को तैयार किया गया है, लेकिन वैक्सीन कब तक मिलेगी यह स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।





टीकाकरण के लिए इन्हें किया गया है शामिल





मेडिकल से जुड़े सभी लोगों को शामिल किया गया है, इसमें बड़े क्लीनिक, डिस्पेंसरी, ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र, आयुष हॉस्पिटल, नगर निगम नगर पालिका तमाम निकायों में संचालित होने वाले अस्पताल को शामिल किया गया है। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों का भी प्रस्ताव रखा गया है।





कोरोना वैक्सीन के लिए फ्रंटलाइन मेबर के मुताबिक दो लाख वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 630 कोल्डचेन पॉइंट है। केंद्र सरकार की तरफ से यहां 80 केंद्र और बनाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए अब तक किसी तरह के उपकरण प्रदेश को नहीं मिल पाए हैं।






Covid-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यसचिव अमिताभ जैन (Chief Secretary Amitabh Jain) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित राज्यस्तरीय स्टेरिंग कमेटी (State level steering committee) की पहली बैठक हुई।





यह भी पढ़ें : –राज्य में Covid-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां शुरू





वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)  के संबंध में अपनाई जाने  वाली प्रकिया और कार्ययोजना (work plan) के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेणु पिल्ले ने कोविड-19 टीकाकरण  की प्रांरभिक  तैयारियों के  बारे  में विस्तार से जानकारी दी।





मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश





बैठक में अपर मुख्यसचिव सुब्रत साहू (Additional Chief Secretary Subrata Sahu)  भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यसचिव ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए सभी जरूरी मार्गदर्शन और गाइडलाइन मैदानी स्थल पर तैनात टीकाकरण कर्मियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि  कोविड -19 के टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर  समूहों का निर्धारण किया जाए और सर्वे के माध्यम से जानकारी  संकलित की जाए।





प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण की दवाईयों को सुरक्षित रखने के लिए मैदानी स्थल पर कोल्डचैन पॉइन्ट का चिंहाकन करने और उनकी सूची ऊर्जा विभाग को देने के निर्देश दिए है। मुख्यसचिव जैन ने ऊर्जा विभाग के आधिकारियों को कहा है कि समस्त कोल्डचैन पॉइन्ट पर बिजली की उपलब्धता निरंतर और निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए है।





राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा, जो नियमित रूप से जिलों के सर्म्पक में रहेगें।





यह भी पढ़ें : –मास्क ही सुरक्षा कवच है अभी कोरोना के खिलाफ






वैक्सीन की सुरक्षा के साथ ही टीकाकरण केन्द्र के  आस-पास के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी उपाय करने के  निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को  दिए गए है। टीकाकरण केन्द्रों से टीकाकरण के बाद निकले बायोमेडिकल वेस्ट (दवाई की खाली शीशी, शिरिंज निडील और रूई जैसे वस्तु) का सुरक्षित तरिके से उठाव करने के विशेष निर्देश अधिकारियों को  दिए गए है।





बैठक में ये रहे उपस्थित





मुख्यसचिव जैन ने टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित करने  और उनसे सतत सर्म्पक में रहने के लिए कहा है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से  महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, उचशिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जनसर्म्पक, श्रम कौशल विकास, परिवाहन,खनिज ,आदिवासी विकास विभाग के सचिव, युनिसेफ यू.एन.डी.पी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कैडेट कोर , नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि शामिल रहे।


CORONA पर आज होगी सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे अगुवाई

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर (Latest corona update India) हर दिन बढ़ रहा है, कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में मौजूदा कोविड-19 (Covid-19 News Update) की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक (PM call virtual meeting) की अध्यक्षता करेंगे।





इस सर्वदलीय बैठक में सरकार द्वारा आने वाले समय में कोरोना वैक्सीन वितरण (Covid 19 vaccine distribution) की योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। महामारी को देेखते हुए ये बैैैठक वर्चुअली तौर पर बुलाई गई है जिसमें कई दलों के नेता शामिल होने की उम्मीद है।





यह भी पढ़ें : –इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका





वहीं पििछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3,734 नए माामले सामने आए जबकि 82 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई। कोरोना के कारण यहां मरने वालों की संख्या 9,424 तक पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 30,302 से घटकर 29,120 हो गई है





सर्वदलीय बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता





कोरोना वैक्सीन को लेकर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (PM call virtual meeting) में कई विपक्षी दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जिसमें समसमस बीजू जनता दल से चंद्रशेखर साहू, YSRCP से विजयसाई रेड्डी और मिथुन रेड्डी, AIMIM से इम्तियाज जलील, शिवसेना से विनायक राउत, जेडीयू से आरसीपी सिंह, कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ' ब्रायन,





यह भी पढ़ें : –जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल, इन राशियों पर आ सकता हैं संकट, जाने बचने के उपाय





AIADMK से नवनीत कृष्णन, DMK से TRK बालू और तिरुचि शिवा, जेडीएस से एचडी देवगौड़ा, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव, बसपा से सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय, जनता जल से प्रेम चंद्र गुप्ता, टीडीपी से जय गल्ला, AAP से संजय सिंह , TRS से नाम नागेश्वर राव ,लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान
अकाली दल से सुखबीर बादल हो सकतें हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.