Media24Media.com: CORONA पर आज होगी सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे अगुवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CORONA पर आज होगी सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे अगुवाई

Document Thumbnail

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर (Latest corona update India) हर दिन बढ़ रहा है, कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में मौजूदा कोविड-19 (Covid-19 News Update) की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक (PM call virtual meeting) की अध्यक्षता करेंगे।





इस सर्वदलीय बैठक में सरकार द्वारा आने वाले समय में कोरोना वैक्सीन वितरण (Covid 19 vaccine distribution) की योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। महामारी को देेखते हुए ये बैैैठक वर्चुअली तौर पर बुलाई गई है जिसमें कई दलों के नेता शामिल होने की उम्मीद है।





यह भी पढ़ें : –इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका





वहीं पििछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3,734 नए माामले सामने आए जबकि 82 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई। कोरोना के कारण यहां मरने वालों की संख्या 9,424 तक पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 30,302 से घटकर 29,120 हो गई है





सर्वदलीय बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता





कोरोना वैक्सीन को लेकर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (PM call virtual meeting) में कई विपक्षी दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जिसमें समसमस बीजू जनता दल से चंद्रशेखर साहू, YSRCP से विजयसाई रेड्डी और मिथुन रेड्डी, AIMIM से इम्तियाज जलील, शिवसेना से विनायक राउत, जेडीयू से आरसीपी सिंह, कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ' ब्रायन,





यह भी पढ़ें : –जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल, इन राशियों पर आ सकता हैं संकट, जाने बचने के उपाय





AIADMK से नवनीत कृष्णन, DMK से TRK बालू और तिरुचि शिवा, जेडीएस से एचडी देवगौड़ा, एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव, बसपा से सतीश मिश्रा, राष्ट्रीय, जनता जल से प्रेम चंद्र गुप्ता, टीडीपी से जय गल्ला, AAP से संजय सिंह , TRS से नाम नागेश्वर राव ,लोक जनशक्ति पार्टी से चिराग पासवान
अकाली दल से सुखबीर बादल हो सकतें हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.