Media24Media.com: कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर

Document Thumbnail

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine Latest Updates) की दूसरी खेप राजधानी रायपुर पहुंच गई है। दूसरी खेप में 2 लाख 65 हजार वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन हवाई मार्ग से भेजी गई है। कुल 23 कार्टन में 2 लाख 65 हजार वैक्सीन रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के पीछे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। जहां से दूसरे जिलों को वैक्सीन भेजी जाएगी।





छिंदवाड़ा दौरे पर राज्यपाल उइके, तो नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे गृहमंत्री






पहले चरण में प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी, जिन्हें टीके का दूसरा डोज दिया जाना है। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाएगा। पहला टीका 16 जनवरी को लगाया गया था। बता दें कि पहली खेप में 27 कार्टन रायपुर लाए गए थे, जिसमें 3 लाख 23 हजार वैक्सीन थी।





सभी जिलों में किया गया था टीका वितरण (Corona Vaccine Latest Updates)





13 जनवरी को वैक्सीन की पहली खेप रायपुर पहुंची थी, प्रदेश को पहली खेप में 3.23 लाख वैक्सीन मिली। इसमें आए वैक्सीन को सरगुजा, बिलासपुर समेत 4 सब सेंटर्स में भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।





स्टोरेज की पूरी व्यवस्था





प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन प्वाइंट और 85 हजार लीटर से ज्यादा कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध हैं। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल और अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए प्रदेशभर में 360 ड्राई स्टोरेज भी बनाए गए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.