Media24Media.com: कोरोना अपडेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना अपडेट. Show all posts
Showing posts with label कोरोना अपडेट. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कवर्धा कलेक्टर पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, जिसकी चपेट में मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। तीसरी लहर में अब तक दो मंत्री और 12 से ज्यादा विधायक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं सोमवार को प्रदेशभर में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने 5 मौतों की जानकारी दी, लेकिन स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के बुलेटिन में बिलासपुर में सिर्फ दो मौत की सूचना है।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण धमतरी जिले में पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किया गया है। 9वीं से 12वीं तक के स्कूल एक तिहाई बच्चों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं। इधर, कवर्धा जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे अब होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज कराएंगे। प्रदेशभर में 38 हजार 64 सैंपल लिए गए। इस दौरान 4 हजार 574 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत

24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हुई, जिसमें 2-2 मरीज बिलासपुर और दुर्ग के थे। रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और कोरिया में भी एक-एक मरीज की जान गई। इसमें एक की मौत कोरोना की वजह से बताई गई। बाकी 9 लोग कोरोना के अलावा दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। रात में ही आई बिलासपुर प्रशासन की रिपोर्ट में 5 मरीजों की मौत की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है राज्य का दैनिक डाटा देने के लिए जानकारी शाम को ही ली जाती है। जिलों से जानकारी भेजे जाने के बाद हुई मौतें राज्य डाटा में शामिल नहीं हो पातीं। उन्हें अगले दिन के आंकड़ों में समायोजित किया जाता है। 

ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 13 हजार 664 लोगों की मौत कोरोना की वजह से जा चुकी है। आइसोलेशन की अवधि 14 दिन से घटाकर सात दिन करने का असर भी दिखने लगा है। सोमवार को दिन भर में 5 हजार 396 लोगों को स्वस्थ घोषित कर अस्पतालों और होम आइसोलेशन से छुट्‌टी दी गई। इनमें से सिर्फ 179 लोग अस्पतालों में थे। दुर्ग में सबसे ज्यादा 1862 मरीजों को छुट्‌टी दी गई। तीसरी लहर के दौरान एक दिन में डिस्चार्ज होने वालों की ये सबसे बड़ी संख्या है।

छत्तीसगढ़ में बेलगाम हुआ कोरोना, 2 विधायक समेत कलेक्टर और BJP जिलाध्यक्ष पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, जिसकी चपेट में मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री रूद्र गुरु के कोरोना संक्रमित होने के बाद अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। PHE मंत्री के स्टाफ के 7 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने लक्षण दिखने पर कोरोना जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया हैं। वहीं कलेक्टर ने संपर्क में आए अधिकारियों को कोरोना जांच कराने की अपील की है।

इधर, विधायक कुलदीप जुनेजा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी उनकी तबियत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देश पर वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा की कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी अपनी कोविड जांच करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। 

रायपुर BJP जिलाध्यक्ष भी संक्रमित

वहीं BJP के पूर्व विधायक और रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। एक दिन पहले ही उन्होंने RT-PCR टेस्ट कराया और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांजगीर तहसीलदार पवन कोसमा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क मे आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 502 नए मरीज 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2 हजार 502 नए मरीज सामने आए हैं। रायपुर से सबसे ज्यादा 830 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा भी कोरोना पॉजिटिव है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयब खराब थी। तब उन्होंने RT-PCR सैंपल दिया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें घर में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। वहीं राजनांदगांव मेयर हेमा देशमुख उनके पति पूर्व मेयर सुदेश देशमुख परिवार समेत संक्रमित हो गए हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबीर छाबड़ा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने रविवार से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद

जांजगीर में तीसरी लहर के दौरान रविवार को पहली मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। संक्रमित होने के बाद महिला पैरालाइज्ड हो गई थी। कांकेर के कोयलीबेड़ा के चारगांव CAF कैंप में चार जवान संक्रमित मिले हैं। इन सभी जवानों को कैंप में ही क्वारंटाइन किया गया है। जवान कहां से संक्रमित हुए हैं इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा कांकेर राजपरिवार के भी दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय में पहली से 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। हालांकि 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।

कई डॉक्टर्स के संक्रमित होने की खबर

वहीं बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के वायरोलॉजी लैब में चार स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते RTPCR जांच प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलौदा बाजार जिले के 1700 से अधिक सैंपल पेंडिंग है। बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में कोरोना ने एक साथ 31 लोगों को अपनी चपेट में लिया। रायपुर में एम्स और जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के कई इंटर्न डॉक्टर और स्टाफ कोरोना से संक्रमित हुए हैं। निजी अस्पतालों के भी कई डॉक्टरों के संक्रमित होने की खबर है।

कोरोना से प्रभावित मरीजों का इलाज

रायपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दिखते हुए 117 सरकारी और निजी चिकित्सालयों में 4 हजार 847 बेड की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में इनमें से 111 बेड में कोरोना से प्रभावित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 4 हजार 736 बेड खाली है। जिले में वर्तमान में शासकीय और निजी चिकित्सालयों में 614 सामान्य बेड, 2 हजार 520 ऑक्सीजन युक्त बेड, 541 HDU बेड, 681 ICU बेड और 380 टोटल वेंटीलेटर बेड खाली है। संक्रमण बढ़ने के साथ होम आइसोलेशन को लेकर पूछताछ बढ़ी है। होम आइसोलेशन में रहने को इच्छुक मरीज अपना पंजीयन homeisolation.cgcovid19.in में कर सकते हैं। 

जिले के लिए नियंत्रण कक्ष का काम शुरू

होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुंच दवाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह राज्य के किसी भी जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तर की स्थिति के लिए govthealth.cg.gov.in से जानकारी ली जा सकती है। रायपुर जिले के लिए नियंत्रण कक्ष काम शुरू कर चुका है। ऐसे लोग जिन्हें कोरोना की जांच, आइसोलेशन की सुविधा, अस्पतालों की सुविधा, एंबुलेंस, डॉक्टर से परामर्श या अन्य चिकित्सा संबंधी जानकारी लेनी है, वे नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 78801-00331, 77124-45785, 78801-00332 में संपर्क कर सकते हैं।

राजधानी में 93 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 338 डॉक्टर भी मिले संक्रमित

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में कोरोना के मामले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच 24 घंटे के अंदर 93 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मुंबई में अब तक कुल 9657 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने कोरोना पर रोकथाम के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। 

वहीं मुंबई और महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि यहां जल्द ही वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस सवाल का जवाब दिया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया गया है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 20 स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दो में से एक अस्पताल में क्योंकि उसे सह-रुग्णता है और दूसरा जज होम क्वारंटाइन में है। जानकारी के मुताबिक वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोर्ट के कुछ रजिस्ट्रार्स भी पॉजिटिव हुए हैं।

महाराष्ट्र में 338 डॉक्टर पॉजिटिव

महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दहिफले ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टर्स बीते चार दिनों में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2 सिविलियन्स भी शामिल हैं। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5 MBBS स्टूडेंट, 1 इंटर्न डॉक्टर 1 स्टाफ नर्स और 1 लैब टेक्नीशियन शामिल है। इतने लोगों के पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर एम्स में 30 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर समेत सीनियर डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस जिले के 2 स्कूलों में 55 बच्चों और 3 टीचरों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर्स भी संक्रमित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा रायपुर में 343 केस सामने आए हैं। बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89 मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को कोरिया जिले के 2 स्कूलों में ही 55 बच्चों और 3 टीचरों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को कोरिया जिले में कुल 60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिरमिरी के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डीके उपाध्याय कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सोमवार को टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी का भी टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।


उपाध्याय की पत्नी डीएवी स्कूल में टीचर हैं। इसी वजह से एहतियातन मंगलवार को बच्चों और स्टाफ का टेस्ट कराया गया था। अब दोनों स्कूल को मिलाकर 55 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3 टीचर भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों स्कूल मिलाकर करीब 250 बच्चे और टीचर का टेस्ट किया गया था। राजनांदगांव शहर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 14 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।। वहीं, शहर के ही शासकीय जिला हॉस्पिटल बसन्तपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हॉस्पिटलों में लगातार पिछले 3-4 दिनों से डॉक्टर संक्रमित मिल रहे हैं।

बोदली कैंप में 14 जवान संक्रमित

वहीं बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक के बोदली CAF कैंप में 14 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीजापुर ब्लाक में 6 पॉजिटिव मिले हैं। भैरमगढ़ में एक बच्ची भी पॉजिटिव आई है। CMHO आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भैरमगढ़ ब्लॉक में 143 टेस्ट किए गए। जिसमें 14 बोदली सीएएफ कैंप के जवान और 1 भैरमगढ़ नगर से बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री में ओमिक्रॉन की आशंका

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमण की आशंका को देखते हुए उनसे लिए गए स्वैब सैंपल को भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। वहां जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा।  जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित आत्मानंद स्कूल के लेक्चरर और लाइब्रेरियन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों ने मंगलवार को स्कूल प्रबंधन को अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। ये 22 दिसंबर से लगी स्कूली छुटि्टयों के बाद से ही स्कूल नहीं आए थे। अब इनके पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि दोनों पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं आए थे। इसलिए ये किसी के संपर्क में नहीं हैं। जांजगीर में कोरोना के 116 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 1.32 प्रतिशत हुआ।

पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना की एंट्री

वहीं IPS के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीआईजी डॉ. संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना और एआइजी राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ अन्य अफसरों-कर्मचारियों की भी जांच हुई है, इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। कांकेर जिले में SSB के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी जवान नक्सल प्रभावित इलाके कन्हारगांव में स्थित SSB कैंप में पदस्थ हैं। संक्रमित जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को सुकमा में कोबरा 202 बटालियन कैंप में भी 38 जवान पॉजिटिव मिले थे। कोरबा के रामपुर स्थित ओम फ्लैटस किया गया सील। कॉलोनी में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले सब बच्चे के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।

मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित 

पश्चिम बंगाल के फ्रंटलाइन वर्कर्स में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।  कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 80 डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चार सहायक अधीक्षक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर कोविड संक्रमितों की संख्या करीब सौ के करीब है। छात्रों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोविड से संक्रमित हुए हैं। इस बीच आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाद इस बार नेशनल मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की दहशत फैल गई है।

कोरोना की चपेट में मेडिकल छात्रों लेकर सेना के अफसर, 60 स्टूडेंट समेत 20 अधिकारी पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। हालांकि धीरे-धीरे स्थित में सुधार हो रहा है। इसी बीच कर्नाटक के धारवाड़ में SDM कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के 60 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा यहां के 100 और स्टूडेंट की कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नीतीश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही और स्टूडेंट की रिपोर्ट के नतीजे आएंगे उसके अनुसार कार्य करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। 

सेना के 9 अफसर संक्रमित

इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। आम जनता के साथ ही अब प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 13 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 9 केस IIM में ट्रेनिंग कर रहे आर्मी ऑफिसर्स के हैं। भोपाल से इंदौर आए एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 3 स्थानीय लोगों में भी कोरोना पाया गया है। बढ़ते संक्रमण के बीच इंदौर के CMHO बीएस सत्या ने लोगों से पूरी तरह से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है। 

दो महीने पहले महू कैंट एरिया में 30 संक्रमित मरीज सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज सैनिक थे। वे सभी ट्रेनिंग करके शहर में लौटे थे। वहीं 23 नवंबर को 7139 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 7125 सैंपल्स नेगेटिव पाए गए थे। एक बार फिर से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित आर्मी ऑफिसर चार महीने पहले शिमला से लौटे थे। इतने दिनों बाद संक्रमण होने पर उनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मानी जा रही है, लेकिन उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

9 आर्मी अफसर कोरोना पॉजिटिव

कोरोना की वजह से इंदौर में 21 नवंबर को 66 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई थी। संक्रमण की वजह से अब तक इंदौर में 1393 मरीजों की जान जा चुकी है। बता दें कि 5 दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले दो अंकों में सामने आ रहे हैं। लोगों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को लेकर लापरवाही करते देखा जा रहा है। सियासी दलों के धरना-प्रदर्शन की वजह से काफी भीड़ जुटती देखी जा रही है। पीएम मोदी की रैली के दो दिन बाद 17 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह ने सभी तरह के कोरोना प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया था। प्रतिबंध हटते ही राज्य में रैली और धरना-प्रदर्शन बढ़ने लगे। अब कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने लगे हैं।

11 IFS अफसर और 6  पॉजिटिव

वहीं मौसम के बदलते ही उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म ट्रेनिंग में आए एक सीनियर समेत 11 IFS अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को FRI परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एसके अवस्थी ने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से देहरादून जाने के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 8 अफसर संक्रमित पाए गए। इसके बाद दून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई और तीन अन्य के साथ संक्रमितों की संख्या 11 पहुंच गई।

परीक्षण की प्रथा को बंद करने के आदेश

गुरुवार को देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट आर राजेश कुमार ने जानकारी दी कि 11 अफसरों के साथ ही देहरादून में तिब्बती कॉलोनी में 6 लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर दोनों इलाकों को अब कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।  बता दें कि 23 नवंबर को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड -19 परीक्षण में कोई कमी नहीं होगी। रावत उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा राज्य की सीमा और रेलवे स्टेशनों पर कोविड -19 के लिए पर्यटकों के परीक्षण की प्रथा को बंद करने के आदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

देश में कम हो रहा कोरोना का कहर 

उन्होंने यह भी कहा था कि कोरोना महामारी के समय में सावधानी बरतने की जरूरत है, इसलिए सरकार द्वारा परीक्षण में कोई कमी नहीं होगी. सरकार एक बार फिर पुनर्विचार करेगी कि हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित परीक्षण बूथों को हटाना चाहिए या नहीं। भारत में अब कोरोना का कहर कम हो गया है। कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 10 हजार से नीचे पहुंच गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है।  


सावधान: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 563 मौतें सिर्फ इस राज्य से

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में रोजाना कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 666 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 53 हजार 708 हो गई है। 


वहीं केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। केरल में बड़ी संख्या में केस दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 666 मौतों में से 563 मौत सिर्फ केरल में दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 73 हजार 728 है। वहीं देश में अब तक कोरोना से तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 लोग ठीक हो चुके हैं।

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा  100 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 68 लाख 48 हजार417 डोज दी गईं, जिसके बाद देश में अब तक 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। इसके साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।' मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 से ज्यादा खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.