Media24Media.com: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Show all posts

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। राज्य में 27 प्रकार की एसओपी (Standard Operating Procedures) और दिशा-निर्देश तैयार कर लागू किए गए हैं। इसके साथ ही लगभग 37,385 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। न्यायालयों, पुलिस थानों और जेलों को ई-साक्ष्य और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से लैस किया गया है। राज्य में अब तक 53,981 एफआईआर नए कानूनों के तहत दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 50% मामलों में चालान प्रस्तुत हो चुके हैं।

बैठक में नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल के महीनों में राज्य में चलाए गए ऑपरेशनों में कई वांछित नक्सली मारे गए, गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। नियद नेलानार योजना, बस्तर ओलंपिक, महिला सुरक्षा केंद्र, और आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे व पर्यटन ढांचे का विकास जैसे प्रयासों से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सार्थक प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार वर्ष 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है और बस्तर को भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेगा और देशभर में कानूनी सुधार की इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए गृह मंत्री ने शीघ्र नए क़ानूनों को राज्य में शत प्रतिशत लागू करने पर बल दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से समन्वय और तत्परता की अपेक्षा जताई और कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, तेज़ और अधिक जनोन्मुखी बनाना है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, सचिव गृह, नेहा चंपावत सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद जमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके बाद बस्तर पंडुम कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। यहां लंच में बस्तर के देसी फूड्स चखेंगे। बताया जा रहा है कि नई सरेंडर नीति को लेकर वे दंतेवाड़ा के मंच से नई घोषणा भी कर सकते हैं। इससे पहले शाह शुक्रवार शाम को रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर सीएम साय ने उनका स्वागत किया था।

अमित शाह पुलिस लाइन कार्ली हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 4 किमी सड़क मार्ग से होते हुए सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर जाएंगे। देवी के दर्शन करने के बाद वे सीधे हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

यहां अमित शाह का देसी और बस्तरिया अंदाज में स्वागत किया जाएगा। बस्तर पंडुम में लगाए गए फूड स्टॉल, क्राफ्ट, चित्रकला समेत अन्य आदिवासी संस्कृति की झलक देखेंगे। बस्तर के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की भी प्रस्तुति होगी उसे भी देखेंगे।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सलवाद पर हाईलेवल बैठक आज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 4 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की रणनीति को मजबूत करना है।


आज शाम उनकी आगमन के बाद, वे एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा और भविष्य की योजना पर चर्चा होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कल, 5 अप्रैल को शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले का दौरा करेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह ने पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इस दौरे में इस दिशा में ठोस कदमों पर जोर दिया जाएगा। हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने और आत्मसमर्पण की घटनाएं शामिल हैं। यह दौरा नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई को और तेज करने का संकेत देता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में साधु-संतों संग लगाई डुबकी, किया गंगा पूजन

No comments Document Thumbnail

 Mahakumbh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में संगम स्नान किया है। मंत्रोच्चारण के बीच अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। गृह मंत्री का परिवार भी महाकुंभ में आया है और उन्होंने भी संगम स्नान किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने संत महात्माओं के साथ संगम में डुबकी लगाई और इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।


तस्वीरों में देखा गया कि अमित शाह कुछ संतों के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए उतरे। वो आगे रहे और उनके साथ में संत महात्मा थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां अमित शाह के पीछे रहे। सीएम योगी जब पीछे थे, तो अमित शाह ने इशारा करके उन्हें आगे बुलाया। उसके बाद सभी ने मिलकर संगम में डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के माथे पर संतों ने तिलक लगाया।

अमित शाह ने किया गंगा पूजन

पवित्र स्नान के बाद अमित शाह ने गंगा पूजन में भी हिस्सा लिया. साधु संतों ने उन्हें गंगा पूजन करवाया. अमित शाह के साथ उनका पूरा परिवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद है.

इस दौरान उन्होंने मछलियों को दाना भी डाला. अमित शाह पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने पोते को साधु संतों से आशीर्वाद भी दिलवाया.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के भव्य आयोजन पर दुनिया हैरान, 27 फरवरी को करूंगा स्नान: अमित शाह, इस दिन राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति भी आएंगे

No comments Document Thumbnail

Mahakumbh 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो 27 जनवरी को पवित्र गंगा में डुबकी लगाने प्रयागराज जाएंगे।


प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ लगा है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का उद्घाटन हुआ है। वहीं प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ लगा है। दुनिया इस पर हैरान है। अनेक देशों के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें आमंत्रण पत्र चाहिए। मैंने उन्हें समझाया कि कुंभ एक मेला है, जिसमें किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। वे हैरान हैं कि 40 करोड़ लोग बिना निमंत्रण के एक जगह आते हैं। वे मुझसे पूछते हैं कि इसे कौन प्रबंधित करता है। मैंने उनसे कहा कि सरकार द्वारा किया गया प्रबंधन राम सेतु बनाने में गिलहरी के योगदान जितना महत्वपूर्ण है।

गुजरात की जनता से अपील है कि वे इस पुण्य का भागी बनें

मुगल और कांग्रेस के राज के दौर में भी महाकुंभ का आयोजन होता था और आज भी महाकुंभ का आयोजन बेहद सुंदर तरीके से हुआ है। गुजरात की जनता से अपील है कि वे इस पुण्य का भागी बनें। हर किसी को मौका नहीं मिलता। इस बार महाकुंभ 144 साल में लगा है, वहां हर किसी को जाना चाहिए। मैं अपने जीवन में 9 कुंभ में जा चुका हूं। अर्धकुंभ देखे हैं लेकिन महाकुंभ में 27 जनवरी को जाने वाला हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ मेला 2025 का दौरा कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को मेले में शामिल होने वाले हैं। उम्मीद है कि एक फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। वह संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। गंगा पूजा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को महाकुंभ मेले में श्रद्धालु जुटे, जबकि क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। खराब मौसम की स्थिति का तीर्थयात्रियों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा। आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें चार प्रमुख शाही स्नान होंगे। अगली प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), तीन फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि)।

नक्सलवाद आज अंतिम सांसे ले रहा है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 14 खूंखार नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के x पोस्ट के माध्यम से कहा है कि यह नक्सलवाद पर एक और करारा प्रहार। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।


सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।




केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए आकड़े

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है और सरकार का इरादा नक्सलवाद को पूरी तरह से मिटा देने का है. सरकार का कहना है कि नक्सलवादी या तो मुख्य धारा में आ जाए अन्यथा उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में 50 नक्सलियों को मार गिराया गया. साल 2024 इनके खिलाफ ऑपरेशन को और ज्यादा तेज किया गया, जिसके चलते 290 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया. वहीं साल 2025 में 21 जनवरी 2025 अब तक 48 नक्सलवादियों को मारा जा चुका है.

2025 में 88 कैंप लगाए जाएंगे

सरकार इनकी पूरी तरह से सफाई के लिए नक्सली इलाके में सुरक्षा कैंपों की भी लगातार बहाली कर रही है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक साल 2019 तक 290 कैंप अर्द्ध सैनिक सुरक्षा बलों के नक्सलवाद के इलाकों में लगाए गए थे. इसके बाद साल 2024 में 58 और कैंप विभिन्न इलाकों में लगाए गए. साल 2025 में 88 कैंप लगाए जाने को कहा गया है.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर : नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करते हुए अमित शाह को “माडिया मदिन युगल नृत्य” की प्रतिमा भेंट की।


इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इनमें राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राज्य में किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों की जानकारी भी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।


इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चाे पर काम कर रही है। माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जा रहा है। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं, उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द कोई कम नहीं कर सकता किंतु हम कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे आपकी पीड़ा को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेगी। आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह कार्य करने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हर बार जब हमारे जवानों को नक्सल मोर्चे पर सफलता मिली है केंद्रीय गृह मंत्री जी ने उनकी हिम्मत बढ़ाई है और उनकी पीठ हमेशा थपथपाई है। आज भी वे आपकी हौसला अफजाई के लिए आये हैं और आपके साहस और संकल्प के लिए आपके अभिनंदन के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने केे लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवार के परिजनों से हम लोग मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है।

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजन और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों के शहादत को किया नमन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया।


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अमर वाटिका परिसर में शहीदों के नाम के शिला पट्ट का अवलोकन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

नक्सल प्रभावित बस्तर के दौरे पर अमित शाह, नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले

No comments Document Thumbnail

रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे छत्तीसगढ़ में है। आज मंत्री शाह का दूसरा दिन है। इस दौरान आज केंद्रीय मंत्री शाह बस्तर के अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री गुंडम पहुंचे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद है। यहां मंत्री शाह पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। मंत्री शाह के दौरे को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है।


पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
इस दौरान अमित शाह ने नक्सली हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की.अमित शाह ने कहा कि जो लोग नक्सल हिंसा में चले गए हैं उनकी क्षतिपूर्ति और परिवार का दर्द भगवान भी नहीं कर सकता.लेकिन हमारी ये कोशिश है कि उनके परिवारों के दर्द और दुख को कम करने में सहयोग करें।

आज हमने नक्सल हिंसा में मारे गए पीड़ित परिवारों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए अमर वाटिका में बुलाया था.मुझे खुशी है कि आज 88 परिवार के लोग यहां पहुंचे.जिनके परिवार ने अपनों को नक्सल हिंसा में खोया है.मैं उन लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने अपनी जानें नक्सल हिंसा में गवाईं हैं।

जिसके बाद शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शाह ग्रामीणों के साथ मुलाकात के बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगे। शाम 4 बजे मंत्री शाह मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.15 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले वे कल 15 दिसंबर को बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, नक्सलवाद खत्म होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें, हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे।

माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ।


उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में बहुत अच्छी कार्रवाई कर रही है। जितनी तेज और प्रभावी कार्यवाही साय सरकार ने 8 माह में की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रेलाइज किए गए और इससे 4 गुना ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण किया, वह पूरे भारत में आज तक कहीं नहीं हुआ। इस कार्यवाही में उन्होंने और तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मैं लगातार बात करता हूं, छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ी को तोड़ने का कार्य करना चाहिए। टैक्स एजेंसियों को भी संवेदनशील होकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ियों को तोड़ने के लिए करवाई करनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को शासकीय योजनाओं, प्रक्रियाओं और इंटेंट के बारे में सही इन्फॉर्मेशन दी जाए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाए। ये हमें सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र और राज्य की सभी 300 योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन हो, उनका पूर्ण क्रियान्वयन हो। ऐसे क्षेत्र जहां माओवादी आतंक खत्म हो गया है, वहां ये समस्या दोबारा पैदा ना हो, ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन क्षेत्रों में लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हथियार वाले आन्दोलन को लोगों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ देने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, माओवादी आतंक विरोधी अभियान की प्रगति और भावी योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस पर विचार-विमर्श के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के माओवादियों में से अधिकाधिक, आत्म समर्पण करना चाहते हैं, हमें समर्पण योजना की व्यापक जानकारी रखनी चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी, एनआइए, सीआरपीफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे। 25 अगस्त तक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


कल रात 10 बजे के विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विमानतल से शाह नवा रायपुर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने बताया कि अपने प्रवास के दौरान शाह आज सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद इसी दिन सुबह 11:30 बजे रायपुर में छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद शाह दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास संबंधी बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शाह 25 अगस्त को सुबह 10:30 बजे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के रायपुर में कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद रायपुर में ही दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे।

आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, दो दिनी दौरे में नक्सल के खात्मे पर होगी चर्चा, लेंगे CS की बैठक

No comments Document Thumbnail

 Amit Shah CG Visit:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्त से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहने वाले हैं. आज शुक्रवार को वे अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. शाह का तीन दिवसीय दौरा काफी अहम है क्योंकि इस दौरान वे लगातार मीटिंग करने वाले हैं. इस दौरान उनका फोकस नक्सल प्रभावित राज्यों में शांति स्थापित करने के लिए प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिव और DGP के साथ बैठक कर फैसला लेने पर रहेगा.


जानिए उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
जानें तीन दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे
- एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए नया रायपुर स्थित होटल रवाना होंगे
- 24 अगस्त को सुबह 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से गृहमंत्री चंपारण जाएंगे
- सुबह 10:50 बजे से 11:10 बजे तक वल्लभाचार्य आश्रम में रहेंगे
- इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक रायपुर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग लेंगे
- दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक छत्तीसगढ़ पुलिस की रिव्यू मीटिंग लेंगे
- दोपहर 3:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक विशेष आमंत्रित लोगों से गृह मंत्री मुलाकात करेंगे
- इसके बाद शाम 4:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक डेवलपमेंट के कामों को रिव्यू करेंगे
- रात 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक अलग-अलग राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ चर्चा करेंगे
- 25 अगस्त की सुबह 11 बजे NCB ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन करेंगे
- इसके बाद नारकोटिक्स विभाग का रिव्यू भी करेंगे
- दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे
- दोपहर 3:50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे केंद्रीय गृहमंत्री 

CG NEWS : हार सामने देखकर कांग्रेस सफेद झूठ और ओछे हथकण्डों का सहारा ले रही : भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। धर्मगुरु बालदास साहेब, भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी हार सामने देखकर बौखला गई है और जनता को भ्रमित करने के लिए सफेद झूठ और ओछे हथकण्डों का सहारा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी और देश व प्रदेश की जनता-जनार्दन कांग्रेस की ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं करने वाली है और जनता इसका करारा जवाब देने तैयार है।


उल्लेखनीय है कि धर्मगुरु बालदास साहेब, भाजपा सांसद सोनी, विधायक साहू व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने सोमवार को ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग की कि इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लिया जाकर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, तेलंगाना कांग्रेस के उत्तरदायी नेताओं, उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ‘एक्स’ के संचालकों, इस फर्जी वीडियो को प्रसारित करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उपरोक्त वीडियो डिलीट करने वाले व्यक्ति तथा अन्य सभी संलिप्त दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण (एफआईआर) दर्ज कर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएI भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कूट-रचित वीडियो फेस-बुक, व्हाट्स एप तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स द्वारा अब वायरल हो चुका है तथा इससे संबंधित खबर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा वेब-पोर्टलों के माध्यम से प्रसारित हो रही हैंI कांग्रेस द्वारा योजना बनाकर षड्यंत्रपूर्वक इस वीडियो को तेलंगाना से प्रसारित किया गया है ताकि यह पूरे देश में प्रसारित तो हो सके किन्तु तेलंगाना की राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न हो सकेI कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेताओं का यह कायरतापूर्ण कृत्य भारतीय दंड संहिता तथा आई.टी. एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता हैI

धर्मगुरु बालदास साहेब, भाजपा सांसद सोनी व विधायक साहू ने ज्ञापन सौंपने से पूर्व सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह एडिट किया गया वीडियो तेलंगाना कांग्रेस विंग द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ‘एक्स’ के माध्यम से प्रसारित किया गया है जिसमें उनके मूल भाषण में कूट-रचना कर यह दर्शाया गया है कि उनके द्वारा कहा जा रहा है कि, यदि उनकी सरकार बनी तो वह आरक्षण को समाप्त कर देंगे I भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस वीडियो में छेड़-छाड़ की गई है, उसका मूल रूप भी उपलब्ध है जिसमें शाह वास्तव में कह रहे हैं कि, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो हम गैर-संवैधानिक मुस्लिम रिजर्वेशन को समाप्त कर देंगेI यह अधिकार तेलंगाना के एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. का है, वो अधिकार उनको मिलेगा और मुस्लिम रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगेI” धर्म के आधार पर संविधान में आरक्षण की कोई व्यस्था नहीं है तथा केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का यह भाषण इसी परिप्रेक्ष्य में था, किन्तु तेलंगाना कांग्रेस के द्वारा वास्तविक बयान में कूट-रचना कर उपरोक्त बयान के वास्तविक वक्तव्य को ही बदल दिया गया तथा कूट रचना कर वक्तव्य में आरक्षण के विषय में गलत बातें जोड़कर जनता के बीच अफवाह फैलाने की निंदनीय हरकत की गई है।

 धर्मगुरु बालदास साहेब, भाजपा सांसद सोनी व विधायक साहू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एडीटेड वीडियो वायरल करने की कांग्रेसी करतूत के खिलाफ भाजपा तत्काल कारगर कार्रवाई की मांग करती है। विदित रहे, इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वक्तव्य से भी छेड़छाड़ करके कांग्रेसियों ने अपने राजनीतिक पतन का प्रदर्शन किया था और अब लगातार ऐसा करके कांग्रेस अपने राजनीतिक चरित्र के पतन की पराकाष्ठा कर चुकी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर कांग्रेस भ्रांति फैला रही है। कांग्रेस का अब यही राजनीतिक चरित्र रह गया है। अभी कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुंख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाषण के वीडियो क्लिप से छेड़छाड़ करके कांग्रेसियों ने झूठ फैलाने की शर्मनाक हरकत की थी। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

धर्मगुरु बालदास साहेब, भाजपा सांसद सोनी व विधायक साहू ने कांग्रेस को यह स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से कांग्रेस बाज आए। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। भाजपा नेताओं ने बताया कि तेलंगाना कांग्रेस द्वारा सर्वप्रथम अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ‘एक्स’ से इस वीडियो को प्रसारित किया गया तथा जब यह कूट-रचित वीडियो वायरल हो गया तो इसे डिलीट कर दिया गयाI इसके उपरांत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस वीडियो को वायरल किया एवं देश के एस.सी., एस.टी. तथा ओ.बी.सी. समाज में व्यापक रूप से आरक्षण जैसे संवेदनशील विषय के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के विरुद्ध भ्रम एवं अफवाह फैलाई गईI भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह वीडियो एस.सी., एस.टी. तथा ओ.बी.सी. समाज के आरक्षण जैसे संवेदनशील विषय में भ्रम फैलाकर वोट लेने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिन्नानी माजूद रहे।


अमित शाह के फेक वीडियो पर CM साय का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, कहा - ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस द्वारा ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। गृह मंत्री श्री अमित शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है।

उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।


गृह मंत्री अमित शाह ने दी नक्सलियों को कड़ी चेतावनी, आत्मसमर्पण करें नहीं तो…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया. मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया.


उन्होंने कहा, ”पांच वर्ष तक भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया.” शाह ने कहा, ”मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे.



गृह मंत्री ने कहा, ”जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे.” शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, ”मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है.”

शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है. विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है.

शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है. गृहमंत्री ने कहा नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और 25 साल का एजेंडा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक में शामिल नहीं हुई. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि राहुल बाबा की चार पीढ़ी (उनके परिवार की) सत्ता में थी लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया. शाह ने लोगों से कांकेर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार भोजराज नाग को वोट देने का आग्रह किया. कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा.

मणिपुर के सबसे पुराने विद्रोही गुट UNLF ने हिंसा छोड़ी, केंद्र के साथ शांति समझौता

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ने केंद्र के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अमित शाह ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर एक्स से दी है। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि “एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई. पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों ने आज नई दिल्ली में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे पूर्ति का एक नया अध्याय जुड़ गया है।


उन्होंने आगे लिखा “यूएनएलएफ, मणिपुर का सबसे पुराना घाटी-आधारित सशस्त्र समूह हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है। गृह मंत्री ने कहा, मैं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनका स्वागत करता हूं और शांति और प्रगति के पथ पर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा कई अन्य चरमपंथी संगठनों के साथ यूएनएलएफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ दिनों बाद शांति समझौता हुआ। यह निर्णय तब लिया गया जब केंद्र को लगा कि ये संगठन मणिपुर में सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिकों पर हमलों और हत्याओं के साथ-साथ भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल हैं।

यूएनएलएफ क्या है?

24 नवंबर, 1964 को एरियाबम समरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थापित, यूएनएलएफ उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में सबसे पुराना मैतेई विद्रोही समूह है। 70 और 80 के दशक में, समूह ने मुख्य रूप से लामबंदी और भर्ती पर ध्यान केंद्रित किया। 1990 में, इसने भारत से मणिपुर की 'मुक्ति' के लिए एक सशस्त्र संघर्ष शुरू करने का निर्णय लिया। उसी वर्ष, इसने मणिपुर पीपुल्स आर्मी (एमपीए) नामक एक सशस्त्र विंग का गठन किया।

 

बड़ी खबरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा आने का कार्यक्रम रद्द

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के दंतेवाड़ा दौरे के कार्यक्रम रद्द हो गया है। केंद्रीय मंत्री शाह बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आने वाले थो।


शाह के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के नेताओं ने बड़ी संख्या में दंतेवाड़ा में भीड भी जुटाई थी। लेकिन मौसम की खराबी के चलते केंद्रीय मंत्री शाह का दौरा रद्द हो गया है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 20 साल बाद होनी थी। 

दक्षिण बस्तर से सत्ता के समीकरण को साधने गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इअब पहली परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी पूर्व मंत्री डॉ रमन सिंह और ओम माथुर दिखाएंगे। बीजेपी नेताओं ने शाह के दौरा रद्द होने की पु​ष्टि कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री शाह अपने इस प्रवास में केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ जनता के साथ साझा करेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज 22 जून की दोपहर छत्तीसगढ़ पहुँचेंगे। रायपुर विमानतल में कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री शाह दोपहर लगभग 1 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे भिलाई की पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करने उनके घर सेक्टर-1 जाएंगे। तदोपरांत , केंद्रीय गृह मंत्री दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे जहाँ वे एक महती जनसभा में उन लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, शाह 50 मिनट इस सभा में मौजूद रहेंगे। आमसभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री शाह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा में 650 जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है. छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसलिए शाह के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.