Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एमपी न्यूज. Show all posts
Showing posts with label एमपी न्यूज. Show all posts

फिर एक किसान ने की आत्महत्या, ये बनी खुदकुशी की वजह

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश में किसानों के आत्महत्या (Farmers' suicide in MP) करने की खबरें लगातार सामने आ रही है। कई किसान कर्ज के तनाव में अपनी जान दे रहे हैं तो कई फसल खराब होने के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। ताजा मामला ईसागढ़ थाने के बड़ी पिररोल गांव का है, जहां एक किसान ने खाद नहीं मिलने के कारण जहर खा कर आत्महत्या कर ली। किसान धनपाल यादव के परिजनों का‌ आरोप है कि वे खाद नहीं मिलने से काफी समय‌ से परेशान चल रहे थे। इसीलिए उन्होंने सल्फास खा कर अपनी जान दे दी।‌ 

मृतक धनपाल के भाई विवेक ने बताया कि वो 10-15 दिन से खाद के लिए परेशान थे। पुलिस के मुताबिक ईसागढ़ स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजे गए घनपाल की यहां पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा। विवेक यादव ने बताया कि उसके चाचा ने सल्फास खा कर जान दी है। किसान के आत्महत्या करने के पीछे एक और वजह सामने आ रही है कि धनपाल की 12 बीघा सोयाबीन की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी थी, जिसकी वजह से वो पहले से परेशान चल रहा था। आगामी फसल बोने के लिए तैयार है, लेकिन खाद नहीं मिल पाने से बुआई नहीं हो पा रही थी।

किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े

साल 2020 में 2019 की तुलना में किसान और कृषि मजदूर की आत्महत्याओं में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  4 हजार 006 आत्महत्याओं के साथ महाराष्ट्र एक बार फिर लिस्ट में सबसे आगे हैं। इसके बाद कर्नाटक 2 हजार 016, आंध्रप्रदेश 889, मध्यप्रदेश 735 और छत्तीसगढ़ 537 में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आत्महत्या की है। ये राज्य 2019 में भी इस मामले में दूसरे राज्यों से आगे थे।

खुदकुशी के मामले में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग सबसे ज्यादा

गुरुवार 28 अक्टूबर को भारत में आत्महत्या पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि किसानों और कृषि मजदूरों की आत्महत्या रुकने के बजाय बढ़ रही है। कुल मिलाकर देश में 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र में 10 हजार 677 लोगों ने आत्महत्या की, जो देश में कुल आत्महत्याओं (1 लाख 53 हजार 052) का 7 प्रतिशत है। इसमें 5 हजार 579 किसान और 5 हजार 098 खेतिहर मजदूरों की आत्महत्याएं शामिल हैं। लगातार 4 साल गिरावट के बाद कृषि क्षेत्र में आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। 2016 में कुल 11 हजार 379 किसान और कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की थी। 2017 में इसमें गिरावट आई और संख्या 10 हजार 655 रह गई। 2018 में 10 हजार 349 तो 2019 में इस तरह के आत्महत्या के कुल 10 हजार 281 मामले सामने आए थे। 2020 में ऐसे मामलों की संख्या 10 हजार 677 रही।

सावधान: इस राज्य में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, ये जिले बने हॉटस्पॉट

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। अभी भी रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में डेंगू के 13 नए मरीज सामने आए हैं। भोपाल में नए मरीजों को मिलकर संख्या 560 के पार पहुंच गई है। 

वहीं प्रदेश में डेंगू के संक्रमण दर 5 फीसदी पर पहुंच गई है। 1 महीने में ही चार हजार से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 6500 के पार पहुंच गई है। प्रदेश का मंदसौर, रतलाम, नीमच, इंदौर डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है। 

डेंगू से बचने के उपाय 

डेंगू फैलाने वाला मच्छर रूके हुए साफ पानी में पनपता है। जैसे कि कूलर , पानी की टंकी , फ्रिज की ट्रे , फूलदान , नारियल का खोल , टूटे हुए बर्तन और टायर। इसके लिए सभी लोगों को चाहिए कि वे पानी से भरे हुए बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखें। कूलर को हफ्ते में एक दिन आवश्यक रूप से सुखाए । बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे में बदन को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहने। डेंगू के इलाद के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामाल टेबलेट का उपयोग किया जाता है। लोगों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एस्प्रीन या आइबु्रफेन का इस्तमाल अपने आप न करें। डेंगू होने पर डॉक्टर की सलाह ले।

कब पनपते हैं डेंगू के मच्छर?

डेंगू के मच्छर अधिकतर जुलाई से अक्टूबर के बीच ही पनपते हैं। इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। एडीज मच्छर 3 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता है। एडीज मच्छर गर्म से गर्म माहौल में भी जिंदा रह सकता है। मानसून के समय पानी इकठ्ठा होने से डेंगू के मच्छर पनपने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत के साथ ही और लोगों के घरों में कूलर लगने के बाद ही बारिश में स्वास्थ्य विभाग घरों में कूलर में पानी जमा होने की चेकिंग शुरू कर देते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की यह बीमारी अभी भी उतनी ही घातक है और इसे लेकर पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

क्राइम न्यूज: झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ अत्याचार, तांत्रिक ने करीब 6 घंटे तक की लोहे की जंजीर से मारपीट

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में अंधविश्वास के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मामला उमरिया जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर बसे दादरी गांव का है, जहां गांव के सेहरा टोला की रहने वाली एक महिला पर परिवार के ही कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला को तांत्रिक के पास ले जाया गया। इसके बाद तांत्रिक के घर रातभर उसे बांधकर लोहे की जंजीर से मारपीट की गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। इसी बीच घर के बाकी लोग उसे अकेली देखकर बहला-फुसलाकर तांत्रिक के पास ले गए। जहां तांत्रिक ने उसके साथ लोहे की जंजीर से करीब 6 घंटे तक मारपीट की। इसके बाद उसके सिर पर नारियल से मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।  

महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी

वहीं गांव वालों का कहना है कि तांत्रिक ने ही बताया था कि महिला के सिर पर बुरी आत्मा का साया था, जिसे उतारने के लिए तांत्रिक फूलचंद बैगा ने लोहे की जंजीर से महिला को पीटा है। हालांकि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी पीठ में भी बुरी तरह से दर्द शुरू हो गया है। लोहे की जंजीर से पीठ पर वार करने के कारण महिला की पीठ पूरी तरह से नीली पड़ गई है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम रोहणी बाई है।

सिर दर्द की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक रोहिणी बाई के सिर में बीते कई दिनों से तेज दर्द हो रहा था। इस दर्द की वजह से न सिर्फ महिला बल्कि उसके घर के लोग भी परेशान थे। सिर दर्द का इलाज करने के लिए शनिवार को तांत्रिक को बुलाया गया था। झाड़-फूंक करने पहुंचे पंडा फूलचंद बैगा ने गांव में ही सबके सामने पहले तो महिला को अगरबत्ती से झाड़ा और फिर बाद में यह कहकर लोहे की जंजीर से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया कि महिला पर बुरी आत्मा का साया है। जब तक बुरी आत्मा का साया नहीं उतरेगा तब तक वह ठीक नहीं होगी। इसके बाद फूलचंद ने महिला की पीठ पर लोहे की जंजीर से कई वार कर दिए। जिससे महिला दर्द से  कराहने लगी। वहीं जंजीर की मार बर्दाश्त नहीं होने के कारण महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई और बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जिले की प्रभारी एसपी रेखा सिंह ने बताया की मामले में पीड़िता की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्हें सिर्फ नोटिस दिया गया है।

बर्थडे पार्टी में महिला कांस्टेबल से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, 3 फरार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। देश में महिलाएं तो दूर पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के नीमच जिले का है, जहां के महिला थाने की एक महिला कांस्टेबल ने 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल की पहले नीमच जिले में तैनाती हो चुकी है और मूलत नीमच जिले की ही रहने वाली है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल फिलहाल इंदौर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 


दरअसल, नीमच जिले की महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 5 महीने पहले महिला कांस्टेबल की पवन नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी। एक दिन पवन ने महिला कांस्टेबल को बर्थ डे पार्टी के लिए आमंत्रित किया। जहां उसके साथ पवन सहित अन्य आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पवन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला की जांच की जा रही है।

5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज 

इस दौरान आरोपियों ने महिला पुलिस का एक वीडियो भी बनाया था, जिसके माध्यम से महिला कांस्टेबल को डरा धमका कर एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। वहीं इस बात का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी थी। इस बात से तंग आकर पुलिस महिला कासंटेबल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर 20 सितंबर को 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

इनके खिलाफ केस दर्ज

5 आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन और उसकी मां निर्मला लौहार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी पवन लौहार और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। जबकि सहयोगी धीरेंद्र लौहार, विजय लौहार निवासी रामपुरा नाका मनासा और ओमप्रकाश लौहार निवासी मंदसौर फरार चल रहे हैं। पीड़िता कांस्टेबल ने उस महिला के खिलाफ भी डराने और धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। देश में दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है।

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के केस, अकेले इस जिले में अब तक 700 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। अभी भी रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रोजाना 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में 20 अगस्त तक 204 मरीज थे, जो 3 हफ्ते बाद बढ़कर 700 के करीब पहुंच गए हैं। इतने मामले होने के बावजूद जिले में फिलहाल किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है,  लेकिन डेंगू के कारण प्लेटलेट्स की मांग बढ़ती जा रही है। 


पूरे प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले मंदसौर जिले से सामने आ रहे हैं। इस साल जिले में डेंगू के करीब 700 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा हॉटस्पॉट शहर बना हुआ है। यहां से डेंगू के अब तक 560 मरीज मिल चुके हैं। जबकि बाकी मरीज जिले के अन्य इलाकों से हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 63 हॉटस्पॉट बनाए हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे का काम कर रही है। CMHO के एल राठौर की माने तो जिले में 7 सितंबर तक डेंगू के 698 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 436 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि डेंगू के 262 एक्टिव केस हैं। जिनमें से कोई भी गंभीर मरीज नहीं है। 

डेंगू से बचने के उपाय 

डेंगू फैलाने वाला मच्छर रूके हुए साफ पानी में पनपता है। जैसे कि कूलर , पानी की टंकी , फ्रिज की ट्रे , फूलदान , नारियल का खोल , टूटे हुए बर्तन और टायर। इसके लिए सभी लोगों को चाहिए कि वे पानी से भरे हुए बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखें। कूलर को हफ्ते में एक दिन आवश्यक रूप से सुखाए । बता दें कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे में बदन को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहने। डेंगू के इलाद के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामाल टेबलेट का उपयोग किया जाता है। लोगों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एस्प्रीन या आइबु्रफेन का इस्तमाल अपने आप न करें। डेंगू होने पर डॉक्टर की सलाह ले।

कब पनपते हैं डेंगू के मच्छर?

डेंगू के मच्छर अधिकतर जुलाई से अक्टूबर के बीच ही पनपते हैं। इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। एडीज मच्छर 3 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता है। एडीज मच्छर गर्म से गर्म माहौल में भी जिंदा रह सकता है। मानसून के समय पानी इकठ्ठा होने से डेंगू के मच्छर पनपने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत के साथ ही और लोगों के घरों में कूलर लगने के बाद ही बारिश में स्वास्थ्य विभाग घरों में कूलर में पानी जमा होने की चेकिंग शुरू कर देते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की यह बीमारी अभी भी उतनी ही घातक है और इसे लेकर पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

SP ने 7 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, सटोरियों से पैसा लेने के मामले में हुई कार्रवाई, आरोपियों के लाइसेंस होंगे निरस्त

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सटोरियों से पैसे लेने के मामले में SP ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए सातों पुलिसकर्मी ऐशबाग थाने में पदस्थ हैं। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ SP ने कार्रवाई की है उनके खिलाफ सटोरियों से मिली भगत और पैसे लेने के सबूत मिले हैं। इसके बाद SP ने सभी 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। 

SP को जुआरियों और सटोरियों से पैसे मांगने की भी शिकायत मिली थी।बता दें ऐशबाग में बड़ा जुआ पकड़ाया था। इसके बाद से ही पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल के आधार पर जांच हो रही थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 7 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी।

महिला अपराध में शामिल आरोपी का लाइसेंस होगा सस्पेंड

MP परिवहन विभाग महिला अपराधों के मामले में आरोपियों पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। महिला संबंधी अपराध होने पर संबंधित आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस को तत्काल निलंबित किया जाएगा। परिवहन विभाग का मानना है कि इससे महिला अपराधो के नियंत्रण पर मदद मिलेगी। परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक अब किसी भी तरह का महिला संबंधी अपराध घटित होने पर उसका कोर्ट में चालान पेश होते ही संबंधित अपराधी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं । बीते साल में छिंदवाड़ा जिले में घटित 42 अपराधों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश का है, जहां एक कलयुगी बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या (Daughter kill her father) कर दी है।





डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





पुलिस के मुताबिक एमपी के बैतूल में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या (daughter killed her Father) कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की को उसके पिता बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करने से मना करते थे। साथ ही उसके साथ घूमने नहीं जाने देते थे, जिससे नाराज होकर बेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग ने पिता की हत्या करने के बाद लाश को कंबल में लपेट कर घर के पीछे झोपड़े में छिपा दिया था।





इस वजह से बेटी ने की पिता की हत्या (Daughter kill her father)





बता दें कि रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला बैतूल के सारणी इलाके का है। जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सारणी पुलिस ने इस कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या में मृतक की दत्तक पुत्री ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम (daughter killed her Father) दिया है।





कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





बेटी ने हत्या करने के बाद दो दिन तक मकान में शव को कंबल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को बबलू नागले ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जीजा श्रीराम हुरमाड़े और उनकी गोद ली हुई नाबालिक लड़की सुभाष नगर में रहते हैं, जिनसे उसकी रोजाना फोन पर बात होती रहती थी, लेकिन 12 जनवरी से बात नहीं हुई।





14 जनवरी की घटना





14 जनवरी को मोहल्ले के लोगों से पता चला कि श्रीराम हुरमाड़े के घर के पीछे बाड़ी में बनी टपरिया से बदबू आ रही है। उसकी लड़की देखने के लिए जाने नहीं दे रही है। तब बबलू श्रीराम के घर गया और उसने दरवाजा खुलवाकर झोपड़े में देखा, जहां श्रीराम की लाश कंबल में लिपटी मिली, जिसके सिर पर चोट लगी थी और गला कटा हुआ था।





गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान नेतृत्व में टीम का गठन किया और मामले की हर पहलू से जांच हुई तब पता चला कि मृतक अपनी लड़की को बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ घूमने फिरने और मोबाइल पर बात करने से मना करता था। इससे परेशान होकर नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ प्लान करके अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।





थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने दी जानकारी





थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया कि मृतक के शव को घर के पीछे बनी झोपड़े में छिपा दिया था और बदबू न आए इसलिए परफ्यूम भी डाला गया था। हत्या के इस प्रकरण में दत्तक पुत्री ही मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग लड़की, 21 साल के अनवर खान, 18 साल के शिखर और 20 साल के अनिल सोनारिया को गिरफ्तार किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.