देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। देश में महिलाएं तो दूर पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के नीमच जिले का है, जहां के महिला थाने की एक महिला कांस्टेबल ने 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल की पहले नीमच जिले में तैनाती हो चुकी है और मूलत नीमच जिले की ही रहने वाली है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल फिलहाल इंदौर में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
दरअसल, नीमच जिले की महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 5 महीने पहले महिला कांस्टेबल की पवन नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी। एक दिन पवन ने महिला कांस्टेबल को बर्थ डे पार्टी के लिए आमंत्रित किया। जहां उसके साथ पवन सहित अन्य आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पवन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला की जांच की जा रही है।
5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
इस दौरान आरोपियों ने महिला पुलिस का एक वीडियो भी बनाया था, जिसके माध्यम से महिला कांस्टेबल को डरा धमका कर एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। वहीं इस बात का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी थी। इस बात से तंग आकर पुलिस महिला कासंटेबल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर 20 सितंबर को 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
इनके खिलाफ केस दर्ज
5 आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन और उसकी मां निर्मला लौहार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी पवन लौहार और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। जबकि सहयोगी धीरेंद्र लौहार, विजय लौहार निवासी रामपुरा नाका मनासा और ओमप्रकाश लौहार निवासी मंदसौर फरार चल रहे हैं। पीड़िता कांस्टेबल ने उस महिला के खिलाफ भी डराने और धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। देश में दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है।