Media24Media.com: जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासी समाज को बनाया वोट बैंक, हमारी सरकार दे रही सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासी समाज को बनाया वोट बैंक, हमारी सरकार दे रही सम्मान

Document Thumbnail

 रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेसवार्ता में जनजातीय समाज के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत का जनजातीय इतिहास शौर्य, संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी महापुरुषों ने 1857 की क्रांति से पहले ही संघर्ष शुरू कर दिया था। भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान और विकास के लिए ऐतिहासिक पहल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी। उनकी सरकार ने पहली बार अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। साथ ही छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे जनजातीय बहुल राज्यों का गठन कर आदिवासी क्षेत्रों को नई पहचान देने का काम किया।

जनजातीय विकास के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाया बजट

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए बजट में बढ़ोतरी के साथ कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिए दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इन योजनाओं के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी बहुल गांवों तक सड़क, आवास, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों की पांच प्रमुख श्रेणियां हैं। इनके जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक मजबूती के लिए सरकार विशेष योजनाएं संचालित कर रही है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा

बस्तर और सरगुजा संभाग के जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर में किए गए बदलाव का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता की दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को आजीविका के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिल रहा है।

कांग्रेस पर CM साय का सियासी हमला

प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने लंबे समय तक जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी महापुरुषों को उचित सम्मान देने के साथ उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करना तथा विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.