Media24Media.com: मातर महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मातर महोत्सव में दूध से तौलकर योगेश्वर को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

Document Thumbnail

महासमुंद । जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत सोरिद में दीपावली उपरांत पिछले 45 से भी ज्यादा वर्षों से लगातार मातर महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें समय- समय पर कबड्डी, सुवा नृत्य, राऊत नाचा एवं नाच का आयोजन कर उत्सव मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मातर महोत्स्व का आयोजन किया गया।


जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा राहुल चन्द्राकर, स्थानीय जनपद सदस्या सुधा योगेश्वर चन्द्राकर, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर, सरपंच जानकी प्रह्लाद ध्रुव ने शिरकत की।

जिसमें यादव भाइयों ने भगवान कृष्ण के सम्मान में राऊत नाचा एवं दोहा का वाचन किया। वहीं सुआ नृत्य दल की बेटियों ने आकर्षक प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर को उनके वजन के बराबर दूध से तौलकर जन्मदिन की बधाई दी।

ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय जनपद सदस्या सुधा चन्द्राकर ने साहू एवं यादव समाज के संयुक्त मंच हेतु 3लाख के शेड निर्माण एवं यादव भाइयों के वाद्य यंत्र एवं सृंगार हेतु 11000 रुपये देने की घोषणा की। उपरांत प्रसाद एवं दूध का वितरण किया गया। साथ ही खैरझिटी के नाच पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामाध्यक्ष दुष्यंत चंद्राकर, मनहरण यादव, फगवा ध्रुव, प्रह्लाद, चुन्नीलाल ध्रुव समाज अध्यक्ष, रोमपाल संतकुमार, राजकुमार, नकुल यादव अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण, सोमेश अशोक, श्रवण, शंकर रामधीन एवं मंच संचालन भोलेनाथ गंधर्व ने किया ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.