Media24Media.com: सेवा संकल्प अभियान के तहत चरौदा में रोपे गए 300 पौधे, ग्रामीणों ने लिया हरियाली का संकल्प

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सेवा संकल्प अभियान के तहत चरौदा में रोपे गए 300 पौधे, ग्रामीणों ने लिया हरियाली का संकल्प

Document Thumbnail

आरंग- बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सरपंच देवशरण धीवर, ग्राम पंचायत चरौदा के नेतृत्व में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहत रूप से पौधारोपण किया गया। जिसमें अशोक, बादाम, जाम, करंज, अमरूद, कटहल, बांस सहित सभी प्रकार के 300 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ कैंप भिलाई के जवान, पंच, स्कूली बच्चे, शिक्षक-शिक्षिका, महिला संगठन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, रोजगार सहायिका सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए सरपंच देवशरण धीवर ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 हम सबको सबक देकर गया है। पौधारोपण और उनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने चरौदा को हरा-भरा बनाने के लिए सभी नागरिकों और बच्चों से अपील की। साथ ही सीआरपीएफ का आभार जताया।

वहीं सीआरपीएफ के जवानों ने भी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया। पौधारोपण में महिला संगठन अध्यक्ष शकुन चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया, प्रेमलाल साहू, कन्हैया धीवर, दीपक फरिकार, अमित साहू , रोजगार सहायिका उमा साहू, संस्था प्रधान के.के. परमाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.