Media24Media.com: महासमुंद: वन विभाग की टीम पर हमला, अधिकारियों को बनाया बंधक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद: वन विभाग की टीम पर हमला, अधिकारियों को बनाया बंधक

Document Thumbnail

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा इलाके में अवैध शिकार और वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने कथित रूप से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल के साथ मारपीट की और दोनों अधिकारियों को करीब 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.