Media24Media.com: गांधी जयंती पर पीपला फाउंडेशन का स्वच्छता संदेश, एक किमी गौरव पथ चमकाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गांधी जयंती पर पीपला फाउंडेशन का स्वच्छता संदेश, एक किमी गौरव पथ चमकाया

Document Thumbnail

आरंग- 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर के स्वयंसेवी संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने गायत्री मंदिर से इंदिरा चौक तक करीब एक किलोमीटर लंबे गौरव पथ के डिवाइडर की सफाई कर उसे कचरा मुक्त किया।फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि गौरव पथ नगर का गौरव है, लेकिन विभिन्न आयोजनों के दौरान और आम दिनों में भी लोग डिवाइडर में लगे पौधों के बीच प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन और शराब की बोतलें फेंक देते हैं। नियमित सफाई नहीं होने से वहां कचरे का ढेर लग जाता है। इसी को देखते हुए गांधी जयंती पर विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत डिवाइडर के साथ-साथ गायत्री मंदिर परिसर, इंदिरा चौक और पेयजल स्थल की भी साफ-सफाई की गई।

इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता सिर्फ पखवाड़े या जयंती तक सीमित न रहे। हमें सदैव स्वच्छता के प्रति सचेत रहना होगा। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।स्वच्छता अभियान में दुजेराम धीवर, महेन्द्र कुमार पटेल, कोमल लाखोटी, संजय मेश्राम, रमेश देवांगन, यादेव देवांगन, कियांश देवांगन, नीरज साहू, हरीश दीवान, ब्रजेश अग्रवाल, राहुल पटेल, भागवत जलक्षत्री, समाजसेवी पुष्पांजलि महंती सहित शिक्षादान केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.