Media24Media.com: सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

Document Thumbnail

आरंग- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को डीआईजी उदयभास्कर बिल्ला एवं कमांडेंट आशीष यादव ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ रायपुर के दिशा-निर्देशन एवं  उप कमांडेंट अजय सिंह के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ कैंप भिलाई के जवानों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।अभियान के तहत विद्यालय परिसर ,खेल मैदान और सड़क किनारे की साफ-सफाई की गई। इस दौरान जागरूकता नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट भरत भोई ने बच्चों को संबोधित कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित और सचेत किया।

इस मुहिम में पीपला फाउंडेशन के संरक्षक व राष्ट्रीय किसान नेता पारसनाथ साहू, सरपंच देवशरण धीवर, पंच प्रेमलाल साहू, दुलार साहू, राकेश साहू, संस्था प्रधान के.के. परमाल, शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, सुशील कुमार आवडे, जितेन्द्र कुमार यदु, शिक्षिका पायल शुक्ला, प्रभा साहू, पार्वती साहू, संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणो ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजन में शिक्षक महेन्द्र पटेल की अहम् भूमिका रही।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.