Media24Media.com: 43 लाख खर्च, तीन महीने में सड़क खराब; विभाग ने बुलडोजर से तुड़वाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

43 लाख खर्च, तीन महीने में सड़क खराब; विभाग ने बुलडोजर से तुड़वाया

Document Thumbnail

 कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब 43 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क निर्माण के महज तीन महीने बाद खराब हो गई। सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग ने जांच कराई। जांच में सड़क निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर विभाग ने खराब हिस्से को बुलडोजर चलाकर तुड़वा दिया। अब संबंधित ठेकेदार को खराब सड़क को हटाकर निर्धारित मापदंडों के अनुसार दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत गुंझेटा गांव में करीब 550 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं और कई जगहों पर सतह खराब हो गई। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत विभाग से की थी।

शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद सड़क की कोर कटिंग कर नमूने लिए गए और तकनीकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट में सड़क निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने खराब हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के दौरान ठेकेदार को इंजीनियर की निगरानी और निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए थे। जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद खराब सड़क को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

विभाग ने ठेकेदार को निर्देश दिया है कि खराब हिस्से को पूरी तरह हटाकर गुणवत्तापूर्ण सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए। बताया गया है कि ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, ठेकेदार ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए सड़क का पुनर्निर्माण कराने की बात कही है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकारी राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुंझेटा में की गई कार्रवाई को जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी चेतावनी के तौ

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.