Media24Media.com: BRICS Summit: दिल्ली घोषणा पर बनी सहमति, Global South की मजबूत आवाज की पैरवी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BRICS Summit: दिल्ली घोषणा पर बनी सहमति, Global South की मजबूत आवाज की पैरवी

Document Thumbnail

नई दिल्ली- भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने ‘दिल्ली घोषणा’ (Delhi Declaration) को अपनाते हुए वैश्विक सहयोग, शांति और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में Global South को केवल नियमों का पालन करने वाला नहीं, बल्कि वैश्विक नियमों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाला पक्ष बनना होगा।

घोषणा में मौजूदा वैश्विक संघर्षों को लेकर चिंता जताई गई और सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने तथा ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आह्वान किया गया, जिससे तनाव और बढ़ सकता है। BRICS देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ नागरिकों एवं नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व और समान भागीदारी की वकालत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक व्यवस्था में विकासशील देशों की आवाज को उनकी आबादी और आर्थिक योगदान के अनुरूप स्थान मिलना चाहिए।

BRICS देशों ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह सम्मेलन ऐसे समय हुआ है, जब दुनिया कई भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में दिल्ली घोषणा को BRICS देशों के बीच सहमति और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.