Media24Media.com: सीएम हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- ‘लखपति बन रही हैं हमारी बहनें’

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीएम हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- ‘लखपति बन रही हैं हमारी बहनें’

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज तीजा-पोरा पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष तीजा-पोरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।


तीजा-पोरा छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक पर्वों में से एक है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य, झूले और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने उत्सव का माहौल और खास बना दिया।


‘महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं और ‘लखपति दीदी’ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने तीजा पर्व की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन बहनों को अपने मायके की याद आती होगी। उन्होंने कहा कि आज वे अपने भाई के घर आई हैं और यह पर्व पारिवारिक स्नेह और आपसी जुड़ाव का प्रतीक है।

बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा उत्सव में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और उनकी बहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ उत्सव का आनंद लिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.