Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 99.34% ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, डिजिटल मैप पर दर्ज हुईं 11.82 लाख से अधिक परिसंपत्तियां

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 99.34% ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, डिजिटल मैप पर दर्ज हुईं 11.82 लाख से अधिक परिसंपत्तियां

Document Thumbnail

रायपुर- ग्रामीण विकास कार्यों की डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘भूग्राम’ (स्टेज-III) अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने जियो-टैगिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की 24 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में निर्मित कुल 11,90,327 ग्रामीण परिसंपत्तियों में से 11,82,480 यानी 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी हो चुकी है।

जियो-टैगिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित परिसंपत्तियों की लोकेशन और रिकॉर्ड को GIS आधारित डिजिटल मैप पर दर्ज किया जा रहा है। इससे विकास कार्यों की निगरानी, परिसंपत्तियों की पहचान और उनके रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

दूरस्थ इलाकों में भी पूरा हुआ बड़ा हिस्सा

बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी क्षेत्रों तथा सीमित नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले इलाकों में जियो-टैगिंग का काम चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद मैदानी कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और तकनीकी अमले के समन्वय से अभियान के तहत लगभग पूरा लक्ष्य हासिल किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में जियो-टैगिंग का औसत 93.08 प्रतिशत रहा, जबकि छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 99.34 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.