Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹25 हजार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹25 हजार

Document Thumbnail

रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत MBBS इंटर्न के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹25,000 करने का फैसला लिया है। मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

सरकार का यह निर्णय जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल इंटर्न की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के बीच आया है। विभाग के आदेश के मुताबिक, स्टाइपेंड में संशोधन के प्रस्ताव को वित्त विभाग की सहमति के बाद मंजूरी दी गई है।

हालांकि, जूनियर डॉक्टरों की ओर से उठाई गई अन्य मांगों में रेजिडेंट और बॉन्डेड डॉक्टरों के मानदेय में संशोधन, बॉन्ड व्यवस्था में बदलाव और सुपर स्पेशियलिटी कैडर के गठन जैसी मांगें भी शामिल हैं। JDA का कहना है कि इन मांगों पर लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.