Media24Media.com: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Document Thumbnail

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज आधिकारिक रूप से शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने कर्तव्य भवन में पदभार ग्रहण किया। जोशी के पास शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है।

कार्यभार संभालने के बाद जोशी ने मंत्रालय की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा मंत्रालय की अन्य प्रमुख पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी उपस्थित रहे।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार, तथा शिक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.