Media24Media.com: CM साय ने 'मन की बात' का 136वां एपिसोड सुना; बोले- 'यह राष्ट्रसेवा के संकल्प को दृढ़ करने वाला संवाद'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM साय ने 'मन की बात' का 136वां एपिसोड सुना; बोले- 'यह राष्ट्रसेवा के संकल्प को दृढ़ करने वाला संवाद'

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का रायपुर स्थित दया भवन में श्रवण किया।


कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री साय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रेरणादायी संवाद का सहभागी बनना राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक समय में ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम बनकर नहीं रहा, बल्कि यह जनभागीदारी के एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हो चुका है। यह देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, अनाम नायकों और प्रेरक नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना है।

कोरबा के अमृत सरोवर और 'हर घर तिरंगा' का जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। अनेक प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जनसहभागिता की शक्ति को रेखांकित किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का भी आह्वान किया।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सतत संवाद हमें विश्वास दिलाता है कि विकसित भारत का मार्ग जागरूक नागरिकों के सामूहिक संकल्प, कर्तव्यबोध और जनशक्ति से ही प्रशस्त होगा।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

रायपुर स्थित दया भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.