Media24Media.com: प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएँ, कहा–साहस और संघर्ष की प्रेरणा आज भी ज़िंदा है

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएँ, कहा–साहस और संघर्ष की प्रेरणा आज भी ज़िंदा है

Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और इस अवसर पर सभी परिवारों की प्रगति और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से समृद्ध प्रदेश है, जिसकी धरती पर साहस और संघर्ष की गाथाएँ सदियों से सुनाई देती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर पूरा देश उनके अद्वितीय योगदान को याद कर रहा है। उनका साहस, संघर्ष और मातृभूमि के लिए बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने X (पूर्व में Twitter) पोस्ट में लिखा:

"जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा:

"देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.