Media24Media.com: महानदी पुल पर पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का ‘मिशन क्लीन’ अभियान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महानदी पुल पर पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का ‘मिशन क्लीन’ अभियान

Document Thumbnail

आरंग । पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने रविवार को आरंग स्थित महानदी पुल पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया, जिसे ‘मिशन क्लीन’ नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्य करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में दो घंटे तक पुल की सफाई में जुटे रहे और प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को हटाकर पुल को स्वच्छ किया। सभी ने पूरे उत्साह और मेहनत से श्रमदान करते हुए अभियान को सफल बनाया।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कही जाने वाली महानदी पर बने इस सुंदर और विशाल पुल की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। पुल पर लोग अक्सर रुक कर नदी का दृश्य निहारते हैं और फोटो या सेल्फी भी लेते हैं, इसलिए इसका स्वच्छ रहना समुदाय के लिए गर्व की बात है।

फाउंडेशन द्वारा यह भी मांग की गई कि इस नवनिर्मित पुल का नामकरण जल्द किया जाए। सुझाव दिया गया कि आरंग के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के आधार पर, जैसे कि राजा मोरध्वज की पावन नगरी के विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, पुल का नामकरण होना चाहिए। इससे नगर की पहचान और गौरव दोनों बढ़ेंगे।

इस स्वच्छता अभियान में फाउंडेशन के दूजेराम धीवर, महेंद्र कुमार पटेल, संजय मेश्राम, कोमल लाखोटी, यादेश देवांगन, भागवत जलक्षत्री, प्रतीक टोंड्रे, नीरज साहू और राहुल पटेल कियांश देवांगन जैसे कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए और समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.