Media24Media.com: जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : अमिताभ जैन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : अमिताभ जैन

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने पेयजल और सिंचाई के लिए राज्य में स्थित जलाशयों से सर्वोच्च प्राथमिकता से जल आबंटन करने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के अंतर्गत जलाशयों से राज्य में स्थित विभिन्न उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मेसर्स इण्डोवेस इण्डस्ट्रीयल प्राइवेट लिमिटेड को रायगढ़ जिले के कुरनाला पर निर्मित बेहरापाली एनीकट से, मेसर्स कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को मुंगेली जिला की मनियारी नदी से और मेसर्स मोदी बोयोटेक प्राइवेट लिमिटेड को रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना से वार्षिक जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।



राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में जिन उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों पर चर्चा हुई इनमें जिला बेमेतरा के ग्राम झिरिया के निकट शिवनाथ नदी पर निर्मित चक्रवाय-तुमा एनीकट से जल आबंटन हेतु मेसर्स नेविक स्टील एण्ड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव पर, बेमेतरा जिले में ही शिवनाथ नदी पर निर्मित रांका-बूढ़ाजौंग एनीकट से मेसर्स सुयश बायोफ्यूल इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को जल आबंटन के संबंध में और रायपुर जिले के आरंग के अंतर्गत समोदा बैराज से मेसर्स बजरंग केमिकल डिस्टीलरी को प्रस्तावित रिफाईनरी (इथेनॉल/बॉयो ईधन) संयंत्र हेतु जल आबंटन और बिलासपुर जिले के अंतर्गत लीलागर नदी से जामुल सीमेंट लिमिटेड को जल आबंटन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

बैठक में रायपुर जिले के मेसर्स नूतन इस्पात लिमिटेड को कोल्हान नाला पर प्रस्तावित एनीकट से, मेसर्स मॉ कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी को सरगुजा जिले की घुनघुटा नदी से, मेसर्स सावित्री पॉवर प्रोजेक्ट हेतु गंगरेल बांध की नहर से महानदी फीडर चैनल से पानी छोड़ने की स्वीकृति और एन.एम.डी.सी. लिमिटेड बैलाडीला को उद्योग एवं घरेलू प्रयोजन हेतु दंतेवाड़ा के नाला क्रमांक-25 एवं 19 से जल आबंटन प्रदाय हेतु स्वीकृति देने के संबंध में चर्चा हुई।

राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में एन.एम.डी.सी. लिमिटेड बैलाडीला लौह अयस्क परियोजना किरंदुल के उद्योग एवं घरेलू प्रयोजन हेतु नाला- मलांगीर नाला से, मेसर्स फॉल पॉवर बेन्चर्स को जिला जांजगीर-चांपा के साराडीह बैराज से, मेसर्स जे.एस. डब्ल्यू एनर्जी को रायगढ़ जिले के कलमा बैराज से जल आबंटन के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, उद्योग विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.