Media24Media.com: आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम

Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया। विभिन्न जिलों में पार्टी के आदिवासी नेताओं ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की।



राजधानी रायपुर में लालपुर फ्लाई ओव्हर पर चक्काजाम कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आदिवासी समाज के नेता नंदकुमार साय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासियों के हित में निर्णय नहीं लिया जाएगा, यह लड़ाई जारी रहेगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.