Media24Media.com: चक्काजाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चक्काजाम. Show all posts
Showing posts with label चक्काजाम. Show all posts

रबी फसल में धान की खेती पर लगाई रोक तो होगा चक्काजाम - संजय चौधरी

No comments Document Thumbnail

सरायपाली। युवा नेता संजय चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रबी फसल में धान की खेती न करने महासमुंद कलेक्टर के द्वारा मुनादी कराने के आदेश पर विरोध जताया एवं आदेश को निशर्त वापस लेने की मांग की है महासमुंद कलेक्टर द्वारा 28-10-2024 फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण का कारण बताते हुए रबी फसल में धान न लगाने के जिले के सभी अनुविभागीय, अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुनादी कराने के लिए आदेश जारी किया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी सरकार रही है किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं करते हैं कि उन्हें अब खेती के लिये भी अनुमति लेनी पड़े धान उगाने पर भी सरकार अगर प्रतिबंध लगायेगी तो किसान कहां जायेंगे।

सरकार के फ़ैसले से बिफरे हुये हैं

उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहले ही किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. ऐसे में सरकार का यह निर्णय किसानों को मौत के मुंह में धकेलने की तरह है। सरकार औद्योगिक घरानों को तो हज़ार-हज़ार फीट गहरे बोरवेल करके भूजल दे रही है लेकिन किसानों के नाम पर सरकार को पानी की कमी का रोना आने लगता है।

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान की पैदावार सबसे अधिक होती है जमीन में दलहन, तिलहन और गेंहू जैसे अन्य फसल लगाने से फसलों में उत्पादन कम होता है. साथ ही इससे मजदूरों की समस्या और आर्थिक रूप से किसानों पर भार बढ़ेगा।

कोटवार गांवों में रबी फसल में धान की खेती नहीं करने की मुनादी कर रहे हैं और धान की फसल लगाने पर कृषि विभाग के अधिकारी धान की खेती नहीं करने एवं बिजली विभाग के अधिकारी बिजली काटने की धमकी देते घूम रहे हैं. इन सबके बीच सरकार को पानी पी-पीकर कोसते किसान फिलहाल सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

जोंक परियोजना को लेकर शासन प्रशासन काम करें तो पिथौरा बसना सरायपाली जल संकट की समस्या लगभग खत्म जाएगी। जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की जिससे कि जलस्तर बढ़ सके।

इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर महोदय से निवेदन करते है कि निशर्त वापस लेने की मांग करते हैं, किसानों को रवि फसल में धान की फसल लेने से रोका गया तो उग्र आंदोलन NH 53 पर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।



चक्काजाम करने से पुलिस ने रोका, तो भाजपा नेता ने तोड़ दिया सीएसपी का अंगूठा

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में हाइवे जाम करने से रोका तो एक भाजपा नेता ने सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया। दरअसल, भिलाई में भाजपा ने चौक चौराहों के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए धक्कामुक्की में एक युवा भाजपा नेता ने छावनी सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में मंगलवार शाम नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। महिला नेत्रियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। भाजयुमो नेता प्रशम ने पानी से भरे गड्ढों में मछली डाली और फिर उसे पकड़ते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर यहां एएसपी सिटी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर दल बल के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता जब हाइवे के पास चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से कहा कि चक्काजाम की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा करना गलत होगा। इसी दौरान भाजयुमो नेता रितेश ठाकुर ने सीएसपी बंछोर का अंगूठा पकड़कर मोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में काफी बहस और जमकर धक्कामुक्की हुई।

भाजपा और पुलिस की धक्कामुक्की में सीएसपी छावनी आशीष बंछोर के अंगूठे का लिगामेंट हट गया। साथ ही हड्डी में हल्का फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। सीएसपी बंछोर का कहना है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, इसलिए वहीं पर एफआईआर दर्ज होगी। भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा का कहना है कि कुछ भाजपा नेताओं ने गलत तरीके से विरोध प्रदर्शन करके पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया है। सुपेला थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।


आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले आज प्रदेशभर में आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम और प्रदर्शन किया गया। आदिवासी समाज के लोगों ने कोरबा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, कोंडागांव, दुर्ग और महासमुंद सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में चक्काजाम कर नारेबाजी की। इसके कारण कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बाद में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।



गौरतलब है कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा राज्य में पहले की तरह बत्तीस प्रतिशत आरक्षण लागू करने, पेसा कानून में ग्रामसभा का अधिकार कम नहीं करने, बस्तर और सरगुजा में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय लोगों की नियुक्ति तथा राज्य में वन अधिकार संरक्षण अधिनियम-दो हजार बाईस लागू नहीं करने के साथ ही हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन बंद करने की मांग की जा रही है।

आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया। विभिन्न जिलों में पार्टी के आदिवासी नेताओं ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की।



राजधानी रायपुर में लालपुर फ्लाई ओव्हर पर चक्काजाम कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आदिवासी समाज के नेता नंदकुमार साय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासियों के हित में निर्णय नहीं लिया जाएगा, यह लड़ाई जारी रहेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.