Media24Media.com: आदिवासी समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आदिवासी समाज. Show all posts
Showing posts with label आदिवासी समाज. Show all posts

गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आदिवासी समाज को मिला सत्य सनातन धर्म का बोध : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : यह हम सभी के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है कि हम इस पवित्र स्थल पर एकत्रित होकर परम पूज्य संत गहिरा गुरु जी और माता पूर्णिमा जी के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता पूर्णिमा जी का जीवन पूरी तरह से त्याग, तपस्या और समाज सेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। उनका विग्रह समाज के कल्याण के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज श्रीकोट आश्रम बलरामपुर में परम पूज्य संत गहिरा गुरु की धर्मपत्नी पूर्णिमा जी के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर यह बात कही।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत गहिरा गुरु जी ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी समाज की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने दीन-हीन और असहायों की सेवा को अपना परम धर्म माना और सत्य, शांति, दया और क्षमा के सिद्धांतों को धर्म के अमूल्य स्तंभ के रूप में स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संत गहिरा गुरु जी द्वारा आदिवासी समुदायों के उत्थान में दिए गए अतुलनीय योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्हें आह्वान किया कि वे माता पूर्णिमा जी और संत गहिरा गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारते हुए समाज को एक नई दिशा देने हेतु मनोयोग से जुट जाएं।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यहां आने पर मुझे माता के विग्रह के दर्शन सौभाग्य मिला, उनका सजीव और मनोरम विग्रह देखकर ऐसा लगा मानो किस क्षण वह बोल उठे। श्री साय ने गहिरा गुरु जी का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरु जी आदिवासी समाज के बड़े संत हुए, जिनके उपदेशों और कथनों के जरिए पूरे समाज ने सत्य सनातन धर्म का महत्त्व जाना। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से पिछड़े हुए आदिवासी समुदाय के जीवन में गहिरा गुरु महाराज के उपदेशों से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सुधार आया।

साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि गहिरा गुरु समाज का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। रायगढ़ के सांसद रहते गहिरा गुरु महाराज के जन्म ग्राम को गोद लेकर उसका विकास करने का सौभाग्य मिला। आज उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह संस्कृत महाविद्यालय खुल रहे हैं और आदिवासी समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है हमारी सरकार- मंत्री लखन लाल देवांगन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में बिहार के जमुई से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 6600 करोड़ रूपए के विकास परियोजनाओं का सौगात देते हुए भगवान बिरसामुण्डा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष शुभारंभ की स्मृति में 150 रूपए का सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने आदिवासी समाज प्रमुखों एवं आदिवासी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों, समाज सेवी संगठनों, आदिवासी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों एवं आदिवासी समाज के शहीदों के परिजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने शासन के विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि आज आदिवासियों के सम्मान में पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। भगवान विरसा मुंडा ने देश की स्वतंत्रता के लिये जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। वे अपने कार्यों से अमर हो गये हैं। आज उनकी जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अलग गौरव गाथा है। देश में अंग्रेजों के विरूद्ध आदिवासी समाज के योद्धाओं ने जमकर लड़ाई लड़ी। भगवान बिरसामुंडा सहित मंगल पांण्डेय, तिलका मांझी, वीर नारायण सिंह, शंकर साह, राजाराम गोड़, गुंडाधूर आदि ने संघर्ष किया और देश की रक्षा के लिए बलिदान हो गये।

उन्होंने देश की आजादी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज हम उनके योगदान से देश में सुरक्षित रह पा रहे हैं। मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की महिला है। उनके मार्गदर्शन में आदिवासी समाज का विकास हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से हैं। उनके नेतृत्व में विगत 11 माह में छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में आदिवासी समाज के उत्थान की दिशा में योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है। मंत्री देवांगन ने जिले में डीएमएफ से हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किये जा रहें हैं। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ परिसर में विकास हेतु 50 लाख की दी गई राशि के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इससे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर आदिवासी संस्कृति को संरक्षित रखना है। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा ने प्रकृति, संस्कृति की रक्षा करते हुए अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध ब्रिटिशों के खिलाफ आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ के वीर नारायण सिंह, गुंडा धुर सहित अन्य स्वतंत्रता सग्राम सैनानियों ने आजादी के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में पीएम जनमन अंतर्गत  आवासों का निर्माण, पेयजल एवं सड़क की व्यवस्था के साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि समाज को सही दिशा में ले जाने वाले महान विभूतियों के आदर्शों पर चलकर जिले का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए और लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री देवांगन ने स्टॉल का अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं को बताया गया।

योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित-

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को स्प्रेयर एवं मसूर मिनी किट का वितरण किया गया। 05 हितग्राहियों श्यामलाल, बुधवारा बाई, सुखमतबाई बिरहोर, श्यामजी, सुमित्राबाई को पीएम जनमन अंतर्गत आवास योजना की सांकेतिक चाबी सौंपी गई।

 आदिवासी समाज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, समाज प्रमुखों आदि को किया गया सम्मानित -

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज, धनवार समाज, मुण्डा समाज, मंझवार, ,खैरवार, गोंड़, अगरिया, भारिया, बिंझवार, उरांव समाज प्रमुखों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इसी तरह आदिवासी समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जनजाति समाज हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवी संगठनों, मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षा में विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, सरहुल नृत्य में राज्य स्तर पर सम्मानित उरांव समाज के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। जनजातीय गौरव दिवस में मेधावी छात्र के रूप में दिलेश कुमार, कुमारी जस्मिन्ता राठिया, कु. शुभलता, मोसेस वैभव एक्का, गुंजिता राठिया, सुनील कुमार, कु. चुनिषा, अनुराग सिंह राज, गामनी कंवर, कृतिका कंवर को सम्मानित किया गया।

सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया : साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा द्वारा देश भर में सक्षम आदिवासी नेतृत्व प्रदान करने की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हालिया बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से आदिवासी समुदाय को सशक्त और प्रतिनिधित्व दिया है, वैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ।


मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप न केवल निंदनीय है, बल्कि यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान भी है। सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।"

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि सोरेन और उनकी पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरी है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सोरेन को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, "यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड अभी तक जनता भूली नहीं है।"

मुख्यमंत्री साय ने हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा, "हेमंत सोरेन को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है।"

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण सोरेन जैसे नेताओं द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी और इसका माकूल जवाब देगी।"

इस बयान के साथ मुख्यमंत्री साय ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का उद्देश्य आदिवासी समाज को सशक्त और उनके हितों की रक्षा करना है, और वे ऐसे किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो समाज को अपमानित करता हो।


आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  लखन लाल देवांगन आज कोरबा के बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान परिसर में 45 लाख 84 हजार रुपए की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण भी किया गया।


उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि आज समाज की महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर है। आदिवासी समाज के लिए यह भी गौरव की बात है कि उनके समाज से आने वाले  विष्णु देव साय जो कि बहुत सीधे-सादे, सरल और सज्जन हैं, अपनी काबिलियत और परिश्रम के बल पर गांव के एक पंच से लेकर सांसद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने। समाज को ऐसे महान विभूतियों से प्रेरणा मिलती है।

 साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आदिवासी समाज सहित सभी समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का ध्येय है कि हर व्यक्ति के हाथ में काम हो, उन्हें रहने के लिए पक्का मकान मिले और योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध बने। सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनका भविष्य गढ़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। सभी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज अपनी मेहनत और परिश्रम से आगे बढ़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में आने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली तथा सबके जीवन में खुशी और तरक्की के लिए कामना भी की है। उप मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ स्थल पर डोम के लोकार्पण की सबको बधाई देते हुए कहा कि यह डोम समाज को एक साथ जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक  मोहन प्रधान ने समाज द्वारा युवाओं को नशापान से दूर रहने किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। विधायक  प्रेमचंद पटेल, महापौर  राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष मती शिवकला कंवर, पूर्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल,  ननकीराम कंवर और आदिवासी समाज के  शिवनारायण सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और आदिवासी समाज समाज के लोग उपस्थित थे।


केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाकर पूरे आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है : विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि केन्द्रीय गोंड़ महासभा के कार्यक्रम में आज आप सबके बीच आकर बेहद गर्व की अनुभूति हो रही है। केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपकर आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है। मैं आदिवासी हूं और आपका अपना भाई और सहयोगी हूं। आप सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जी-जान से समर्पित रहूंगा। मुख्यमंत्री  साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित सम्मान तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।


 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस मौके पर केन्द्रीय गोंड़वाना महासभा की मांग पर आदिवासी लोक नायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा लगाने के लिए तत्काल 25 लाख रूपए तथा दुर्ग स्थित गोंड़वाना भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति देने की सहर्ष घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार करतल ध्वनि के साथ अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी गारंटियों को तेजी से पूरा करने में जुटी है। मोदी जी की गारंटियों में शामिल राज्य के 18 लाख से अधिक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति देने के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का भुगतान उनके खातों में कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना की शुरूआत भी हमारी सरकार ने आगामी एक मार्च से करने जा रही है। अभी महिला बहनों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र महिला बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ वह राज्य है जहां प्रभु राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय व्यतीत किए और अपने सेना बनाएं। वनवासी जनजाति के लोग ही भगवान राम के कुल थे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भगवान राम का इस अंचल के लोगों से स्नेह और माता शबरी की प्रभु राम के प्रति निष्क्षल प्रेम और आत्मीयता ही छत्तीसगढ़ की अमूल्य थाती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार ने  रामलला दर्शन योजना शुरू की है। अयोध्या धाम में 500 वर्षों के बाद रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। रामलला के दर्शन के लिए हमारी सरकार लोगों को सरकारी खर्चे पर ले जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का वायदा किया था। हमने 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा कर दिया है। धान के मूल्य के अंतर की राशि हम एकमुश्त किसान भाईयों को देंगे, इसके लिए हमने बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया है। प्रधानमंत्री जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अब प्रति मानक बोरा 5500 रूपए पारिश्रमिक दिए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक आदिवासी जननायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा की स्थापना की पहल के लिए गोंड़वाना महासभा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आदिवासी जननायक बिरसा मुण्डा का जन्म झारखंड के बांगा गांव में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की तानाशाही और उत्पीड़न से लोगों को मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, उनके प्रेरणादायी विचार और क्रांतिकारी कार्य आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। 

समारोह में केन्द्रीय गांेड़ महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गौर सिंग मणित मुकुट पहनाकर और धनुष-बाण भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आदिवासी गोंड़ समाज द्वारा मुख्यमंत्री को मोतीचूर के लड्डुओं से भी तौला गया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल एवं विधायक  डोमन लाल कोरसेवाड़ा,  गजेंद्र यादव एवं  ललित चंद्राकर तथा केंद्रीय गांेड़ महासभा धमधगढ़ के अध्यक्ष  एम.डी. ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।


प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों में दिखा उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुंडा, हल्बा, मुरिया, कोया, भतरा, दोरला सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगों  को मिलने की उत्सुकता देखते बन रही थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों में  अलग उत्साह से पुष्प भेंट कर लोगों में फोटो लेने की होड़ सी मच गई थी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बस्तर संभाग के आदिवासी समाज मारिया, मुरिया, हल्बा, मुण्डा, भतरा, गोड समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यमंत्री को अपने परिवार के मुखिया की तरह वे अपने सुख-दुःख पर चर्चा कर रहे थे। 

इसके अलावा भतरा, हल्बा, मुंडा, मारिया, कोया समाजों के लोगों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रकाशित उनके समाज के प्रतिनिधियों द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। बस्तर संभाग के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री पाकर खुशी से गद-गद होकर अपनी खुशी व्यक्त कर अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे थे। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी पर कार्य करने की सराहना की। समाज के लोगों ने शहीद गेंद सिंह की मूर्ति जगदलपुर के प्रमुख चौक में लगाने, समाज को बाह्य संस्कृति से बचाने जैसे अन्य विषय की मांग मुख्यमंत्री से की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान गुरुवार की शाम स्थानीय सर्किट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात कर उनके मांगों और समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। भेंट मुलाकात में आंध्रा समाज के जनों ने विधि विधान से पूजा कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इसके अलावा धाकड़, कोष्टा,सिंधी, आरण्यक ब्राह्मण, गुजराती, मराठी, मिथिला, क्षत्रिय, यादव, जैन, गुप्ता, देवांगन, जायसवाल समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि, विपणन संघ, पशुधन विकास विभाग के कर्मचारी अधिकारी, पत्रकार-साहित्यकार, समाजसेवी के अलावा विद्यार्थियों ने भेंट कर बधाई दी और मांगों और समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया।

 

CG NEWS : बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने आठवें दिन सशर्त किया रिहा

No comments Document Thumbnail

रायपुर । बस्तर फाइटर के जवान शंकर कुड़ियां को नक्सलियों ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के सामने सशर्त रिहा किया गया है। कुछ देर बाद जवान बीजापुर पहुंचेगा । 29 सितंबर को नक्सलियों ने बस्तर फाइटर के जवान शंकर कुड़ियम का अपहरण किया था.। गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली थी।


आरक्षक शंकर कुडियम एरमनार गांव का रहने वाला है और वह बीजापुर पुलिस लाइन में पदस्थ है। शंकर 27 और 28 सितंबर से अनुपस्थित था. 29 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव से नक्सलियों ने जवान का अपहरण किया था। वहीं परिजनों और सर्व आदिवासी समाज, परिजन और बीजापुर एसपी ने वीडियो जारी कर रिहाई के लिए मार्मिक अपील की थी।

शंकर गांव में शिक्षादूत का काम करता था। कुछ महीने पहले बस्तर बटालियन की भर्ती में चयनित हुआ है। सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से अपील की थी कि हमारे आदिवासी समाज का गरीब व बेरोजगार युवक अपने परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए परिवार का पालन- पोषण के लिए फोर्स की नौकरी में गया है।

 

3 को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री, इधर सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का किया आव्हान

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। चुनावी सरगर्मी के चलते राजनीतिक घेराबंदी शुरू हो गई है। पीएम मोदी 3 अक्टूबर को जगदलपुर आ रहे है और इसी दिन सर्व आदिवासी समाज ने बंद का आह्वान किया है। बस्तर जिले के नगरनार में पूरी तरह से बनकर तैयार एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर सर्व आदिवासी समाज ने 3 अक्टूबर को ही बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है।


2 अक्टूबर को शहर में बस्तर संभाग से करीब 20 हजार आदिवासी रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाएंगे और 3 अक्टूबर को बस्तर बंद बुलाएंगे। इस बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। 3 अक्टूबर को फिर पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐतिहासिक लालबाग मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है और इस सभा में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रही है. वहीं सर्व आदिवासी समाज ने 3 अक्टूबर को ही नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद का आव्हान किया है।

इधर पीएम के बस्तर प्रवास के दिन ही सर्व आदिवासी समाज द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर प्रधानमंत्री के प्रवास के दिन इस तरह की राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है, ताकि सभा को प्रभावित किया जा सके, लेकिन ऐसा बिल्कुल होने नहीं दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास को लेकर बस्तर की जनता काफी उत्साहित हैं और इस सभा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने जुटेगी।


 

छत्तीसगढ़ की आखिरी गांव चिल्फी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल से आया बड़ा बदलाव

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। जंगलों के बीच में रहने वाले विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति और आदिवासी समाज सहित अन्य वर्गों के लिए मैकल पर्वतों के बीच अंग्रेजी में पढ़ाई करना एक सपना जैसा था, लेकिन इस सपने को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने साकारा कर दिया है। कबीरधाम जिले में वनांचल सहित कस्बों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का विस्तार हो रहा है। कबीरधाम जिले में इस योजना की नौ उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी विद्यालय संचालित हो रही है। 

इन स्कूलों में 5463 बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ले रहे। इससे एक मजबूत छत्तीसगढ़ तैयार हो रहा है। इस योजना ने रोजगार के नए द्वार भी खोले है। इस योजना से कबीरधाम जिले में शिक्षकीय कार्य सहित गैर शिक्षकीय कार्य में लगे 392 युवाओं को रोजगार के ठोस अवसर भी मिले है। छत्तीसगढ़ की अंतिम सीमा पर मैकल पर्वत की पहाड़ियों उपर बसा है कबीरधाम जिले का एक छोटा सा गांव चिल्फी। चिल्फी को छोटा शिमला का कहा जाता है। यह चिल्फी गांव छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार भी है। यही से लगभग दस किलोमीटर दूर धवाईपानी से छत्तीसगढ़ की सीमा रेखा है, जहां से छत्तीसगढ़ की शरहद शुरू होती है।

मैकल पर्वत श्रृखलाओं के बीच देश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी समाज सदियों से निवासरत है। छत्तीसगढ़ सरकार की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रदेश के आखिरी छोर तक पहुंच गई है। जंगलों के बीच रहने वाले आदिवासी-बैगा बच्चें भी अब इस योजना का लाभ लेकर फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना से प्रदेश के अंतिम छोर इस चिल्फी गांव में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस के दिन एक नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ की आने वाली अनेकों पीढियों को सुखद भविष्य के रूप में गढ़ने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के तहत स्कूल खोलने की नीव रखीं। पहले जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों में इस योजना के तहत उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए। 

इस योजना की एतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के कस्बों में भी खुलने की मुहिम मुख्यमंत्री बघेल ने की। पहले शहरों और कस्बों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शासकीय तौर पर नहीं थी। इसलिए गांव-कस्बों की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता था, लेकिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट स्कूल खुलने से गांव-कस्बों के बच्चों के सपनों को उड़ान मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना को ऐतिहासिक सफलता मिल रही है। इस योजना की वजह से छत्तीसगढ़ की आखिरी गांव चिल्फी में भी शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति और आदिवासी बच्चें भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते मिल जाएंगे। जंगलों के बीच में रहने वाले विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति और आदिवासी समाज सहित अन्य वर्गों के लिए मैकल पर्वतों के बीच अंग्रेजी में पढ़ाई करना एक सपना जैसा था, 

लेकिन इस सपने को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने साकारा कर दिया है। कबीरधाम जिले में वनांचल सहित कस्बों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का विस्तार हो रहा है। शुरूआती कबीरधाम जिले में चार विद्यालय खोले गए थे। जिसमें जिल मुख्यालय कवर्धा, बोडला, पंडरिया, और सहसपुर लोहारा शामिल है। इस योजना की ऐतिहासिक सफलता मिलने के बाद इस योजना का विस्तारीकरण किया गया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर  के प्रयासों से कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम चिल्फी, ग्राम पोडी और पिपरिया नगर पंचायत और कवर्धा शहर में हिन्दी सहित अंग्रेजी माध्यम के दो स्कूल संचालित हो रहे है। इस प्रकार कबीरधाम जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के कुल नौ स्कूल संचालित हो रहे है। संचालित स्कूलो में 5463 बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिल रही है। इस योजना ने रोजगार के नए द्वार भी खोले है। इस योजना से कबीरधाम जिले में शिक्षकीय कार्य सहित गैर शिक्षकीय कार्य में लगे 392 युवाओं को रोजगार के ठोस अवसर भी मिले है।

गरीब और प्रतिभावान बच्चे हो रहे लाभांवित

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अंग्रेजी स्कूलों की श्रृंखला से जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभावान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बहुत ही कम समय में इन स्कूलों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं।

महंगी फीस से गरीब एवं कमजोर परिवार को मिली राहत

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की लोकप्रियता का अंदाजा मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों के दौरान इन स्कूलों की मांग और इन स्कूलों में पढ़ने वाले फर्राटेदार अंग्रेजी से लगाया जा सकता है। इन स्कूलों के प्रारंभ होने से गरीब और कमजोर तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में नाममात्र की फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।

मरकाम और टेकाम को बिना छर्रे का झुनझुना थमाया ताकि आवाज न कर सके : भाजपा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज प्रदेश सरकार की आदिवासी विरोधी गतिविधियों को गौर से देख रहा है और आने वाले समय में आदिवासी समाज प्रदेश की कांग्रेस सरकार को करारा सबक सिखाएगा। मरकाम ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों की अल्टी-पल्टी को फिजूल की सियासी कवायद बताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार अपने शासनकाल के आखिरी 100 दिनों में फड़फड़ा रही है।


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अब आदिवासी नेताओं को झुनझुना थमाने का सिलसिला धड़ल्ले से शुरू किया है। झुनझुना भी ऐसा कि, जिसके छर्रे निकाल दिए गए हैं ताकि वह आवाज न कर सके, बज न सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मोहन मरकाम और मंत्रिमंडल से प्रेमसाय सिंह  टेकाम को हटाये जाने पर निशाना साधते हुए मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मरकाम को बेहद अपमानजनक ढंग से हटाया गया और इससे उपजे असंतोष को थामने के लिए मंत्री बनाया गया। मरकाम को मंत्री तो बनाया गया लेकिन उन्हें उनका पसंदीदा स्कूल शिक्षा विभाग नहीं दिया गया। प्रदेश में चहुँओर हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर मुखर मरकाम को कदम-कदम पर पहले भी अपमानित किया जाता रहा और अब भी अपमान के कड़वे घूँट पीने के लिए उन्हें विवश किया जा रहा है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम से इस्तीफा लिए जाने के तौर-तरीकों को अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनसे जिस तरह इस्तीफा दिलवाया गया, उससे खुद टेकाम मर्माहत हैं और उनकी प्रतिक्रिया में यह पीड़ा व्यक्त हुई कि 'इस्तीफा नहीं दिया जाता, ले लिया गया है।' मरकाम ने कहा कि उन्हें बाद में मंत्री पद का दर्जा देने की बात कहकर और फिर राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर डैमेज कंट्रोल की नाकाम कोशिश प्रदेश सरकार ने की है। इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया में व्यक्त पीड़ा आगे चलकर टेकाम के बगावती तेवर और स्वर में न बदल जाए, इस डर के मारे प्रदेश सरकार ने साथ-ही-साथ स्कूल शिक्षा विभाग में टेकाम के कार्यकाल के दौरान हुए स्थानांतरण के मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश भी जारी कर दिया!

भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि अपनी कारगुजारियों से डरी-सहमी और अगले विधानसभा चुनाव में अपनी तयशुदा हार देख रही भूपेश सरकार असंतोष, नाराजगी और विरोध को दबाने-कुचलने के हर मुमकिन पैंतरे आजमाने लगी है। कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को आदिवासियों की प्रति अपनी इस दुर्भावना की बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शाकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। डॉ. डहरिया ने गुल्लू से समोदा-समोदा मार्ग का भूमिपूजन किया जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 81 लाख 4 हज़ार रुपए है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कोसरिया मरार पटेल समाज भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए और ध्रुव आदिवासी समाज भवन के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से देता आ रहा है। मरार पटेल समाज द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है और पहले बिकती है।

डॉ. डहरिया ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की बाड़ी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समयमें मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीकों की खोज कर ली है। कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी अब ज्यादा हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए के कई किसान हितैषी योजनायें का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा कीमत किसानों को दी जा रही है उन्होंने कहा कि अब कृषि लाभ का व्यवसाय बन रहा है किसानों को अच्छी किस्म का खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में पटेल-मरार समाज द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया को सब्जियों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष आरंग खिलेशवर देवांगन, सर्व कोमल साहू गौरव चंद्राकार, भूषण साहू, केशरी मोहन साहू, प्रेमनारायण ढीढी, नरोत्तम साहू, गणेश बांधे राजकुमार पटेल, रहमान खान, जगदीश उपाध्याय, रामगुलाम निर्मलकर सहित क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोसरिया पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, स्थिति गंभीर और एसपी घायल

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच आज स्थिति गंभीर हो गई। सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने नगर बंद का ऐलान करते हुए नारायणपुर-कोंडागांव राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से झड़प और पत्थरबाजी होने के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में सिर पर चोट लगने से पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिस अधीक्षक के सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जाती है। वहीं, पुलिस द्वारा पत्थरबाजी में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए उनकी पहचान की जा रही है।

हमारे नारायणपुर संवाददाता प्रमोद पोटाई ने इस घटना का ब्यौरा दिया है। इस बीच, नारायणपुर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नारायणपुर में स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है। इस घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर नारायणपुर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, नगर के प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस जवानों को मुस्तैद किया गया है।

आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आदिवासी समाज के आरक्षण में कटौती के विरोध में चक्काजाम किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया। विभिन्न जिलों में पार्टी के आदिवासी नेताओं ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की।



राजधानी रायपुर में लालपुर फ्लाई ओव्हर पर चक्काजाम कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आदिवासी समाज के नेता नंदकुमार साय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासियों के हित में निर्णय नहीं लिया जाएगा, यह लड़ाई जारी रहेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.