Media24Media.com: प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग सत्तर हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत दो सौ तिरासी करोड़ रूपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।



खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी निरंतर निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश में इस वर्ष एक सौ दस लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में पच्चीस लाख बयानवे हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। धान खरीदी के लिए प्रदेशभर में दो हजार चार सौ संतानवे उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.