Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रकाश के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई

Document Thumbnail

रायपुर। आज छोटी दीपावली है। इसे रूप चौदस और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। परंपरा के अनुसार रूप चौदस पर घरों के आंगन और बाहर रंगोली सजाकर चौदह दीये जलाए जाते हैं। रौशनी के इस त्यौहार पर प्रतिष्ठानों और घरों में बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। कल दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों के बाजारों में काफी चहल-पहल और रौनक देखी जा रही है। 



राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रकाश के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। 

राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाईदूज की भी शुभकामनाएं दी हैं।इस बीच, आज शाम रायपुर के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में राजीव युवा मितान क्लब की ओर से इकतीस हजार दीये जलाए जाएंगे। वहीं, रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक विकास उपाध्याय ने मिट्टी के दीयों का निःशुल्क वितरण किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.