Media24Media.com: सजावट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सजावट. Show all posts
Showing posts with label सजावट. Show all posts

छत्तीसगढ़ की झांकी के लिए वोट कीजिए

No comments Document Thumbnail

रायपुर आज 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर गणतंत्र-दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार प्रदर्शित की गई। इस झांकी में जनजातीय समाज में आदिम-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना के प्रमाण स्वरूप जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को विषय-वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत से सजी इस झांकी में परब नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। झांकी की सजावट जनजातीय शिल्पों से की गई थी, जिसमें बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प के सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य-पथ पर दर्शक-दीर्घा में उपस्थित विशिष्ट-जनों और आम नागरिकों ने इस झांकी की सराहना की है।

परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों के बारे में आम-नागरिकों की राय लेने के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज एक पोल की शुरुआत की है। इसकी समय-सीमा कल 27 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया छत्तीसगढ़ की झांकी के संदर्भ में अपनी राय अवश्य देवें।


रामलला मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन में भव्य सजावट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज राजभवन में भव्य सजावट की गई। पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया,

रोशनी की गई और 2100 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम का आर्शीवाद हम सब के जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

 

चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दीपदान के बाद आतिशबाजी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर को कल इकतीस हजार दीयों से रौशन किया गया। दीयों की सजावट से ही जय सियारामउकेरा गया और दीपदान के बाद आतिशबाजी की गई। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग दो सौ सदस्य दीपदान के लिए माता कौशल्या मंदिर पहुंचे। दीपदान से पहले इन सदस्यों ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को रंगोली तथा फूलों से सजाया।



गौरतलब है कि रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है, जो भगवान राम के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय अपने ननिहाल में ही बिताया है। वहीं, भगवान राम वनवास के चौदह वर्ष में से लगभग दस वर्ष की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहें। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।



इधर, नवगठित सक्ती जिले के घिवरा गांव में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यहां माता लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश और कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान रात के समय जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उधर, दीपावली के दौरान भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिले के बी.आई.टी. कॉलेज से एन.एस.एस. और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा साईंस कॉलेज के एन.सी.सी. के कैडेट दुर्ग-भिलाई शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं।

माता कौशल्या का धाम हुआ दीयों से रोशन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। माता कौशल्या का मायका और भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी धाम को आज दीपावली की पूर्व संध्या व रूप चौदस के मौके पर 31 हजार दीयों से रोशन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राम वन गमन परिपथ के चिन्हित स्थलों से मे माता कौशल्या माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। आज यहां रायपुर समेत अनेक जिलों से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य यहां दीप दान के लिए पहुंचे थे।



दीप दान से पूर्व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पहले माता कौशल्या धाम चंदखुरी में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। फिर रंगोली व फूलों से परिसर को सजाया। वहीं संध्या बेला में माता कौशल्या मंदिर प्रांगण को 31 हजार दीयों से रोशन किया गया। दीयों की सजावट से ही जय सिया रामउकेरा गया। दीप दान के पश्चात रंग-बिरंगे पटाखों से आतिशबाजी कर चंदखुरी के आसमान को जगमग किया गया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है। इस लिहाज से चंदखुरी भगवान राम का ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय भी अपने ननिहाल में बिताया है। वहीं वनवास के 14 वर्ष में से लगभग 10 वर्ष की अवधि वे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है।

इसके लिए राम वन पथ गमन मार्ग के कुल 75 स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें से प्रथम चरण में 9 स्थलों का भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत माता कौशल्या धाम से की गई है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर ही विश्व में एकमात्र माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार व आकर्षक सौंदर्यीकरण कराया गया है। दूसरे स्थल के रूप में माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण को भी विकसित किया जा चुका है।

आज दीपावली की पूर्व संध्या पर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 200 सदस्यों ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी स्थित मंदिर प्रांगण में सफाई के बाद 31 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। दीप दान के लिए चंदखुरी समेत आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान आर.पी. सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुमित साव, सुश्री रोमा भारद्वाज, अंकित बागबाहरा, आशीष चंद्राकर समेत सभी क्लब समन्वय व 200 की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

प्रकाश के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज छोटी दीपावली है। इसे रूप चौदस और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। परंपरा के अनुसार रूप चौदस पर घरों के आंगन और बाहर रंगोली सजाकर चौदह दीये जलाए जाते हैं। रौशनी के इस त्यौहार पर प्रतिष्ठानों और घरों में बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। कल दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों और कस्बों के बाजारों में काफी चहल-पहल और रौनक देखी जा रही है। 



राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रकाश के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। दो वर्षों के कठिन समय के बाद इस वर्ष लोग उल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं। 

राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा और भाईदूज की भी शुभकामनाएं दी हैं।इस बीच, आज शाम रायपुर के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में राजीव युवा मितान क्लब की ओर से इकतीस हजार दीये जलाए जाएंगे। वहीं, रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक विकास उपाध्याय ने मिट्टी के दीयों का निःशुल्क वितरण किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.