Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में होगा बैंकिंग सुविधा का विस्तार, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में होगा बैंकिंग सुविधा का विस्तार, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के बस्तर संभाग में सोलह स्थानों पर और सरगुजा संभाग में आठ स्थानों पर बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार जल्द किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बस्तर जिले के नानगुर, बड़ेकिलेपाल, बकावंड और नदीसागर में जिला सहकारी बैंकों की सुविधाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, बीजापुर जिले में कुटरू और मद्देड़ तथा नारायणपुर जिले में बेनूर और मर्दापाल को सहकारी बैंकों के लिए चुना गया है।



इसी तरह, कोंडागांव जिले के दहीकोंगा, अमरावती, बडे़डोंगर, धनोरा और बड़ेराजपुर में सहकारी बैंक की शाखाएं शुरू की जाएंगी। इनके अलावा कांकेर जिले के कोयलीबेडा, जेपरा और अमोड़ा में सहकारी बैंक शुरू किए जाएंगे।  इसी कड़ी में सरगुजा जिले के राजपुर और लुण्ड्रा में तथा सूरजपुर जिले के गोविंदपुर और देवनगर में भी जिला सहकारी बैंकों की शाखाएं स्थापित की जाएंगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.