Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें युवा : राज्यपाल

Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने युवाओं से आव्हान किया है कि वे जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम का संकल्प लें। इसी संकल्प से आप सफल होंगे और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे पाएंगे। यह बात राज्यपाल ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की जो संकल्पना की है



उसे पूरा करने में भारत के युवा उद्यमियों की बड़ी भूमिका होगी। परिसंघ के रायपुर वाय.आई. चेप्टर द्वारा आयोजित युवा उत्सव में देश और प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने चयनित औद्योगिक इकाइयों और परिसंघ के विशिष्ट सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.