Media24Media.com: राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने प्रयास-उमेश पटेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने प्रयास-उमेश पटेल

Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से कहा है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने की दिशा में प्रयास किया जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में नैक की ग्रेडिंग को और बेहतर करने की भी बात कही।  राज्यपाल ने कल से राजभवन में शुरू हुई सभी शासकीय विश्वविद्यालयों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने को कहा। 



बैठक में राज्यपाल ने कहा कि यदि किसी विश्वविद्यालय में कोई नवाचार हो या विद्यार्थियों ने कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो तो, अन्य विश्वविद्यालयों को इसकी जानकारी मिलनी चाहिए और सभी कुलपति इन विश्वविद्यालयों का भ्रमण करें, ताकि ऐसी पहल अन्यत्र भी प्रारंभ की जा सके। राज्यपाल ने आगामी दीक्षांत समारोहों में अन्य प्रदेशों के राज्यपालों को आमंत्रित करने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस पहल से अन्य प्रदेशों के राज्यपालों को राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति और नवाचारों के बारे में जानकारी मिलेगी। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुलपति को चांसलर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।  विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक आज भी जारी रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.