Media24Media.com: कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज : अरूण साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज : अरूण साव

Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा है कि राज्य के नागरिकों से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को नई नौकरी देना तो दूर भाजपा सरकार में स्वीकृत चौदह हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भी भर्ती नहीं कर रही है। साव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल राजधानी रायपुर में किया गया आंदोलन प्रदेश की जनता का आंदोलन था।



उन्होंने कहा कि आंदोलनों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अपने ही लोगों को रोकने के लिए किसी सरकार ने कंटेनरों का प्रयोग किया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी अभेद्यय व्यवस्था अगर राज्य सरकार प्रदेश की तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में करती, तो आज प्रदेश की हालत ऐसी नहीं होती।  दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता बेरोजगारी भत्ते के मामले में भ्रम फैला रहे हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में सिर्फ किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, न की बेरोजगारी भत्ता देने की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.