Media24Media.com: उमेश पटेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उमेश पटेल. Show all posts
Showing posts with label उमेश पटेल. Show all posts

छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में लाने का प्रयास : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उच्च शिक्षा विभाग को ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 


उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। पटेल ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के कुल 211 अहर्ता प्राप्त शासकीय महाविद्यालयों में से 197 शासकीय महाविद्यालयों का नैक से मूल्यांकन कराकर छत्तीसगढ़ देश में सर्वाेच्च स्थान पर है। जून 2020 में मात्र 32 शासकीय महाविद्यालय नैक से मूल्यांकित थे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने प्रयास-उमेश पटेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से कहा है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शीघ्र लागू करने की दिशा में प्रयास किया जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में नैक की ग्रेडिंग को और बेहतर करने की भी बात कही।  राज्यपाल ने कल से राजभवन में शुरू हुई सभी शासकीय विश्वविद्यालयों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने को कहा। 



बैठक में राज्यपाल ने कहा कि यदि किसी विश्वविद्यालय में कोई नवाचार हो या विद्यार्थियों ने कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो तो, अन्य विश्वविद्यालयों को इसकी जानकारी मिलनी चाहिए और सभी कुलपति इन विश्वविद्यालयों का भ्रमण करें, ताकि ऐसी पहल अन्यत्र भी प्रारंभ की जा सके। राज्यपाल ने आगामी दीक्षांत समारोहों में अन्य प्रदेशों के राज्यपालों को आमंत्रित करने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस पहल से अन्य प्रदेशों के राज्यपालों को राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति और नवाचारों के बारे में जानकारी मिलेगी। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुलपति को चांसलर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।  विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक आज भी जारी रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.