Media24Media.com: देश में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, केंद्र सरकार ने 5 राज्यों को दी चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, केंद्र सरकार ने 5 राज्यों को दी चेतावनी

Document Thumbnail

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत 5 राज्यों को आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखा है। इस पत्र में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और निगरानी करने को कहा गया है।

देश में रोजाना आने वाले नए केसेस में राजधानी दिल्ली समेत 4 राज्यों का योगदान काफी ज्यादा है। यहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार इजाफा देखा गया है। केंद्र ने वैक्सीनेशन और प्रिकॉशन डोज को लेकर भी तेजी लाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को फाइव फोल्ड स्ट्रैटजी पर काम करने को कहा है। इसमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर फॉलो करने की सलाह दी गई है। संक्रमण बढ़ने के शुरुआती संकेतों का पता लगाने के लिए सभी हेल्थ फैसिलिटीज को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की नियमित निगरानी, ​​इंटरनेशनल पैसेंजर्स के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की भी सलाह दी गई है। 

सीवेज के सैंपल जांचने की सलाह

मेडिकल फैसिलिटीज के साथ-साथ सीवेज के सैंपल भी जांचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक दिल्ली में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 998 थी, जो 19 अप्रैल को बढ़कर 2 हजार 671 हो गई है। यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट में भी 1.42% की बढ़ोतरी देखी गई है। ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 3.49% था। हरियाणा में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 521 नए मामले मिले थे, जो कि 19 अप्रैल तक से बढ़कर 1,299 हो गए। पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 1.22% से बढ़कर 2.86% हो गया है। 

UP और मुंबई में भी बढ़ रहे केस

वहीं उत्तर प्रदेश में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 217 थी, जो 19 अप्रैल तक बढ़कर 637 हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट पिछले हफ्ते 0.03% था, जो बढ़कर 0.09% हो गया है। इधर, मुंबई में भी एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले दर्ज किए गए। 45 दिन के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस रिकॉर्ड की गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गई।

कोरोना के चौथी लहर की आशंका बढ़ी

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी ने चौथी लहर की आशंका बढ़ा दी है। इस बार बच्चों के संक्रमित होने की दर ने चिंतित कर दिया है। दिल्ली में कोरोना से भर्ती मरीजों में से 27% बच्चे हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी कई स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर है। वहीं देश में 11 हफ्तों की गिरावट के बाद पहली बार कोरोना के मामले बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, यूपी में भी पिछले हफ्ते केसेज में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद देश में फिर से एक नई लहर की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में सभी लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बहुत जरूरी है। सर्तक रहें, सुरक्षित रहें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.