Media24Media.com: state government

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label state government. Show all posts
Showing posts with label state government. Show all posts

देश में फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, केंद्र सरकार ने 5 राज्यों को दी चेतावनी

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत 5 राज्यों को आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखा है। इस पत्र में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और निगरानी करने को कहा गया है।

देश में रोजाना आने वाले नए केसेस में राजधानी दिल्ली समेत 4 राज्यों का योगदान काफी ज्यादा है। यहां पॉजिटिविटी रेट में लगातार इजाफा देखा गया है। केंद्र ने वैक्सीनेशन और प्रिकॉशन डोज को लेकर भी तेजी लाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को फाइव फोल्ड स्ट्रैटजी पर काम करने को कहा है। इसमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर फॉलो करने की सलाह दी गई है। संक्रमण बढ़ने के शुरुआती संकेतों का पता लगाने के लिए सभी हेल्थ फैसिलिटीज को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की नियमित निगरानी, ​​इंटरनेशनल पैसेंजर्स के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की भी सलाह दी गई है। 

सीवेज के सैंपल जांचने की सलाह

मेडिकल फैसिलिटीज के साथ-साथ सीवेज के सैंपल भी जांचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक दिल्ली में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 998 थी, जो 19 अप्रैल को बढ़कर 2 हजार 671 हो गई है। यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट में भी 1.42% की बढ़ोतरी देखी गई है। ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 3.49% था। हरियाणा में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 521 नए मामले मिले थे, जो कि 19 अप्रैल तक से बढ़कर 1,299 हो गए। पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 1.22% से बढ़कर 2.86% हो गया है। 

UP और मुंबई में भी बढ़ रहे केस

वहीं उत्तर प्रदेश में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 217 थी, जो 19 अप्रैल तक बढ़कर 637 हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट पिछले हफ्ते 0.03% था, जो बढ़कर 0.09% हो गया है। इधर, मुंबई में भी एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले दर्ज किए गए। 45 दिन के बाद यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस रिकॉर्ड की गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गई।

कोरोना के चौथी लहर की आशंका बढ़ी

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी ने चौथी लहर की आशंका बढ़ा दी है। इस बार बच्चों के संक्रमित होने की दर ने चिंतित कर दिया है। दिल्ली में कोरोना से भर्ती मरीजों में से 27% बच्चे हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी कई स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की खबर है। वहीं देश में 11 हफ्तों की गिरावट के बाद पहली बार कोरोना के मामले बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, यूपी में भी पिछले हफ्ते केसेज में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद देश में फिर से एक नई लहर की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में सभी लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बहुत जरूरी है। सर्तक रहें, सुरक्षित रहें।

देश में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने भारत समेत कई देशों में कोहराम मचाया है। इसी बीच देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसे लेकर केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को पत्र लिखा है। साथ ही कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। केंद्र सरकार ने हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र को पत्र लिखकर आगाह किया है।  

बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 15 से 21 दिसंबर के बीच कोरोना के 194 मामले थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 738 मामले हो गए। दिल्ली में 16 से 22 दिसंबर के बीच जहां 597 केस थे। वहीं 23 से 29 दिसंबर में 1789 मामले हो गए। गुजरात के अहमदाबाद में 15 से 21 दिसंबर के बीच 207 मामले थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 635 हो गए।

22 से 28 दिसंबर के बीच बढ़े मामले

राजकोट में 15 से 21 दिसंबर के बीच 83 मामले सामने आए। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 175 केस हो गए। सूरत में 15 से 21 दिसंबर के बीच 97 केस थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 247 केस हो गए। झारखंड के रांची में 15 से 21 दिसंबर के बीच 76 केस थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 249 केस हो गए। तमिलनाडु के चेन्नई में 15 से 21 दिसंबर के बीच 1 हजार 039 केस थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 1,720 हो गए। 

ठाणे में भी बढ़ रहे कोरोना केस

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15 से 21 दिसंबर के बीच मामले 1,494 थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 2,636 हो गए। कर्नाटक के बेंगलुरु में 15 से 21 दिसंबर के बीच कोरोना के 1,445 मामले थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच 1,902 केस हो गए। महाराष्ट्र के ठाणे में 15 से 21 दिसंबर के बीच 913 मरीज थे। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच मामले बढ़कर 2,033 हो गए।

नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

पुणे में 15 से 21 दिसंबर के बीच 1,554 मामले थे, जो 22-28 दिसंबर के बीच बढ़कर 2076 हो गए। मुंबई में 15 से 21 दिसंबर तक कोरोना वायरस के मामले 2,044 थे, जो 22 से 28 दिसंबर के बीच बढ़कर 6,787 हो गए। मुंबई सबर्बन में 15 से 21 दिसंबर के बीच मामले 521 दर्ज हुए। वहीं 22 से 28 दिसंबर के बीच बढ़कर 1,670 हो गए। नागपुर में 15 से 21 दिसंबर के बीच 58 मामले दर्ज हुए, जो 22 से 28 दिसंबर तक बढ़कर 178 हो गए। बता दें कि कोरोना के मामले एकाएक बढ़ रहे हैं, जिससे राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। 

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र, दूसरी डोज में देरी को लेकर दिए ये निर्देश

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीन ही संजीवनी है। इसीलिए सरकार ने भी सभी लोगों के लिए वैक्सीन को फ्री कर दिया है। इसके बाद भी लोग दूसरा टीका नहीं लगावा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को पत्र लिखकर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। 

ये वो राज्य हैं जो वैक्सीन की दूसरी खुराक देने में पिछड़ गए हैं। देश में लगभग 90 मिलियन लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक दी जानी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन राज्यों को पत्र लिखा उनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और ओडिशा के नाम शामिल हैं। ये राज्य कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार कर रही 90 मिलियन पॉपुलेशन का लगभग 27 % हिस्सा हैं।

इतने लोगों को दूसरा डोज देना बाकी

वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतर कोविशील्ड के मामले में 12 हफ्ते और कोवैक्सिन के मामले में चार हफ्तों का है। देश में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोगों में से लगभग 90 % को अभी पहला डोज ही मिला है। केंद्र के लिखे पत्र के मुताबिक 90 मिलियन में उत्तर प्रदेश में 15.6 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी बाकी है। 20 अक्टूबर 2021 को Co-WIN पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 करोड़ 24 लाख 82 हजार 090 और 31 लाख 60 हजार 423 लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक दी जाना बाकी है।

दिल्ली में 16 लाख लोगों को दूसरी खुराक देना शेष

पश्चिम बंगाल में लगभग 30 लाख लोगों की दूसरी डोज बाकी है। आंकड़ों के मुताबिक 20 अक्टूबर, 2021 तक राज्य में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक के लिए कुल 26 लाख 46 हजार 896 और 6 लाख 19 हजार 535 लाभार्थी हैं। राजस्थान में भी ये संख्या करीब 30 लाख थी। 65 लाख 68 हजार 461 और 15 लाख 70 हजार 652 लोग राज्य में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में 16 लाख लोगों को दूसरा डोज देना बाकी

ओडिशा में भी लगभग 3 मिलियन लोगों को टीके की दूसरी खुराक देना बाकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 27 लाख 21 हजार 966 और 3 लाख 95 हजार 754 लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक अभी देना है। अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में लगभग 16 लाख लोगों को दूसरी खुराक देना बाकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे CoWIN डेटाबेस का उपयोग करके उन लोगों की पहचान करें जिन्हें अभी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देना है और जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करें। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से ज्यादा की शतप्रतिशत आबादी को टीके की एक खुराक दिए जाने के साथ भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

इन राज्यों में दिए गए सबसे ज्यादा खुराक

अब तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा-नगर हवेली में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीके की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले बाकी पांच प्रदेशों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई।

भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। इसके साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।' मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 से ज्यादा खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.