Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी का आंकड़ा 37.36 लाख मीट्रिक टन के पार, धान बेचकर किसान खुश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी का आंकड़ा 37.36 लाख मीट्रिक टन के पार, धान बेचकर किसान खुश

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 21 दिनों में 10 लाख 12 हजार 159 किसानों से 37 लाख 35 हजार 828 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 12 लाख 21 हजार 675 मीट्रिक टन का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 9 लाख 15 हजार 779 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 21वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 3 लाख 53 हजार 870 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 2 लाख 90 हजार 909 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2 लाख 87 हजार 427 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 52 लाख 376 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 16,122 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 2,837 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,20,287 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 58,990 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 8,017 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 9,572 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 1,95,591 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 24,721 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,90,909 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 43,187 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 1,62,745 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 2,03,368 मीट्रिक टन और बालोद जिले में 2,39,496 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

बलरामपुर में 55 लाख 694 मीट्रिक टन धान की खरीदी

बेमेतरा जिले में 2,78,427 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 1,71,008 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 1,82,712 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 3,53,870 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,70,452 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 1,61,998 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,34,972 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 2,60,389 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,00,340 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 55,694 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 39,594 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 42,987 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 59,981 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 95,180 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.